CSC क्या है? CSC Login और Registration कैसे करे?

CSC क्या है? CSC Login और Registration कैसे करे?

CSC भारत सरकार द्वारा मेक इन इंडिया  के तहत शुरू किया गया एक मुहिम है जिसका मुख्य उदेश्य डिजिटल माध्यम से भारत सरकार या अन्य तरीको से मिल रहे योजना का लाभ हर नागरिक को उपलब्ध कराना है। CSC योजना के तहत शिक्षा, बैंकिंग, कृषि, स्वास्थ्य और अन्य बहुत से सेवाए भारतीय नागरिको को प्रदान कराने के लिए शुरू किया गया है। 

CSC  का पूरा नाम Common Service Center है। जिसे ग्राहक सेवा केंद्र भी कहा जाता है। इस संस्था को शुरू करने का एक और कारण देश का आबादी भी है क्योकि देश का आबादी अधिक होने के कारन सरकारी दफ्तर में भीड़ अधिक हो जाता है जिससे हर किसी को अपने काम में बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। CSC केंद्र अब हर पंचायत स्तर पे है, और यहाँ ऑनलाइन कार्य अधिक होता है जिससे लोगो का बहुत से काम अब यहा आसानी से हो जाता है और उन्हें किसी भी तरह के परेशानी का सामना भी नही करना पड़ता है। तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हमसब CSC से जुड़े हर टॉपिक पे बात करेंगे और जानेगे CSC के LOGIN और REGISTRATION  प्रोसेस के बारे में

CSC क्या है?

CSC एक ग्राहक सेवा केंद्र है जहा लोगो के जरुरत के अनुसार काम होता है। जो मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के अंतर्गत अपना काम करता है यहाँ आप अपना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के कार्य कर सकते है। जिसके लिए आपको बहुत कम शुल्क देना होता है। यदि आप भी ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते है तो CSC की आधिकारिक पोर्टल          www.csc.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपका AGE- ABOVE 18 होना अनिवार्य है

CSC के मुख्य कार्य 

CSC के तहत बहुत से कार्य को किया जाता है उन्मे से कुछ खास है जो मै आपके लिए लेकर आया हूँ 

  • पैन कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • बिल पेमेंट 
  • पासपोर्ट 
  • पीएफ संबंधी कार्य 
  • बिमा संबंधी कार्य 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • शिक्षा दस्तावेज 
  • स्वास्थ्य संबंधी कार्य 
  • पेंशन कार्ड  

CSC रजिस्ट्रेशन के प्रकार 

CSC रजिस्ट्रेशन तीन प्रकार से की जाती है-

  • CSC VLE 
  • स्वयं सहायता ग्रुप (SHG)
  • ग्रामीण विकास विभाग

CSC रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट 

  • बैंक पासबुक 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर ID कार्ड 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • CSC केंद्र का फोटो 
  • 10,12 मार्कशीट 
  • TEC सर्टिफिकेट

CSC VLE रजिस्ट्रेशन 

VLE का पूरा नाम ( Village Level Entrepreneurship ) होता है CSC VLE के लिए कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उसके लिए आपको भारत का नागरिक होना जरुरी है और जिसके पास ऊपर दिए गये सारे डॉक्यूमेंट मौजूद हो। CSC VLE रजिस्ट्रेशन के लिए TEC सर्टिफिकेट भी बहुत जरुरी होता है क्योकि TEC नंबर इसी पे मौजूद होता है जो रजिस्ट्रेशन के समय देना पड़ता है।  

CSC VLE का रजिस्ट्रेशन मुफ्त में होता है इसके लिए आवदेन कर्ता से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाता है। लेकिन आवेदक के पास इन्टरनेट, कंप्यूटर, फिंगर प्रिंट स्कैनर आदि सामान होना जरुरी है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते है तो इस पोस्ट में बताये गये स्टेप को फोलो करे

STEP फॉर CSC VLE रजिस्ट्रेशन 

  • अवदेक रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले  www.csc.gov.in पे क्लिक करे
  • CSC की आधिकारिक लिंक पे क्लिक करते ही आप अब होम पेज पे होंगे
  • होम पेज पे आने के बाद आप पेज के सबसे लास्ट में जाये वहा आपको MISCELLANEOUS का एक सेक्शन दिखाई देगा जिसके ठीक निचे CSC VLE रजिस्ट्रेशन दिखेगा 
  • अब आप CSC VLE रजिस्ट्रेशन पे क्लिक करे और क्लिक करने के बाद आये APPLY सेक्शन में दिख रहे NEW REGISTRATION पे क्लिक करे। ( या फिर आप इस LINK  पे क्लिक करके डायरेक्ट रजिस्ट्रेशन के पेज पे जा सकते है।)
  • यहाँ आप रजिस्ट्रेशन टाइप में CSC VLE को सेलेक्ट करे
  • रजिस्ट्रेशन टाइप सेलेक्ट करने के बाद TEC सर्टिफिकेट नंबर इंटर करे इसके बाद मोबाइल नंबर और दिए गए CAPTCHA को इंटर करे 
  • इन सारे प्रोसेस के बाद अब आप इसे SUBMIT करे दे

NEXT PROCESS FOR CSC VLE रजिस्ट्रेशन

  • अब आपके सामने एक न्यू फॉर्म दिखेगा जिसमे आपसे मोबाइल नंबर और OTP( ईमेल पे आयेगा ) डालने को कहा जायेगा
  • इसको SUBMIT करने के बाद पेज पर दिख रहे आधार नंबर और जन्म तिथि जैसे सारे डिटेल्स को भर कर सबमिट कर दे
  • आधार कार्ड के माध्यम से OTP जेनरेट करवाकर अब आप अपना पहचान प्रमाणित करे
  • अब आपको एक आप्शन दिखेगा जिसमें आपसे ईमेल या SMS के जरिए OTP भेजने के लिए पूछा जायेगा आप अपने सुविधा अनुसार इसे सेलेक्ट कर OTP जेनरेट करे। और आये OTP को VALIDATE करे
  • अब आपका पहचान प्रमाणित हो चूका है।

LAST STEP FOR CSC VLE रजिस्ट्रेशन

  • KIOSK डिटेल्स करके आपके सामने एक न्यू पेज खुल जायेगा जिसमे आपसे केंद्र का नाम, राज्य, जिला, शहर आदि पूछा जायेगा जिसे आप अच्छे तरीके से दर्ज करे। (KIOSK में केंद्र का नाम डाले ).
  • सबसे लास्ट में आप अपना पैन कार्ड और KYC डॉक्यूमेंट और पूछे गये डिटेल्स को दर्ज कर जाँच ले और SUBMIT कर दे।
  • एप्लीकेशन SUBMIT करने के थोड़ी देर बाद आपको एक APPLICATION REFERENCE NUMBER मिलेगा जिसे आप अच्छे से रख ले क्योकि इसी के सहायता से आप अपना एप्लीकेशन का स्टेटस चेक कर सकते है।

TEC रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 

यदि आप ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते है तो आपके पास TEC का सर्टिफिकेट होना बहुत ही जरुरी है। जो आप TEC का एग्जाम पास करके प्राप्त कर सकते है। मै आपको बता दू की इसका एग्जाम बहुत ही आसान होता है जिसे आप थोड़ी तैयारी के बाद पास कर सकते है। TEC के एग्जाम के लिए सबसे पहले आपको रजिस्टर करना पड़ेगा। जिसका स्टेप मै आपको बताने जा रहा हूँ

STEP फॉर TEC रजिस्ट्रेशन 

  • आप इस LINK पे क्लिक करके लॉग इन वाले आप्शन पे जा सकते है।
  • वहा आपको CERTIFICATE COURSE IN ENTERPRENEURSHIP पे रजिस्टर करना होगा।
  • रजिस्टर वाले आप्शन पे क्लिक करते ही आपके सामने  एक फॉर्म खुलेगा जिसमे आपको अपना डिटेल्स दर्ज करना है।
  • डिटेल्स दर्ज करने के बाद आप अब इस फॉर्म को सबमिट कर दे।
आप अब TEC एग्जाम देकर इसका सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है

CSC LOGIN

  • CSC पोर्टल पे लॉग इन करने के लिए आपको CSC के आधिकारिक digitalseva.csc.gov.in    वेबसाइट पे जाना होगा।
  • डिजिटल सेवा के होम पेज पे जाने के बाद वहा आपको राईट साइड में सबसे ऊपर में लॉग इन का आप्शन दिखेगा।
  • उस लॉग इन वाले विकल्प पे आपको क्लिक करना है।
  • लॉग इन पे क्लिक करते ही आपके सामने यूजर नेम , पासवर्ड और CAPTCHA दिखेगा जिसे आप ध्यान से दर्ज करे।
  • अगर आप इस सारे प्रोसेस को बताये अनुसार किये है तो आपका CSC पोर्टल लॉग इन हो चूका होगा। अगर लॉग इन नही हुआ है तो प्रोसेस को एक बार और करे।

MOBILE APPLICATION 

  • CSC का मोबाइल एप्लीकेशन आप आसानी से डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर पे जाये
  • सबसे ऊपर में आपको SEARCH का आप्शन दिखेगा जहा पे आप डिजिटल सेवा TYPE करके इंटर करे
  • जहा आपको इनस्टॉल का आप्शन दिखेगा जिसपे जाकर आपको क्लिक कर देना है
  • थोड़ी देर बाद आपका CSC का मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड हो जायेगा  

CSC का एप्लीकेशन STATUS चेक करे  

  • CSC का एप्लीकेशन का स्टेटस चेक करने के लिए इस LINK पे क्लिक करे
  • उसके बाद  APPLICATION REFERENCE NUMBER वाले सेक्शन में REFERENCE NUMBER इंटर करे
  • इसके बाद दिख रहे CAPTCHA को इंटर कर SUBMIT कर दे
  • SUBMIT करने के बाद आप अपना APPLICATION STATUS देख सकते है 

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप सब ने CSC से जुड़ी जानकारी के बारे में जाना इस पोस्ट में CSC REGISTRATION और CSC LOGIN प्रोसेस को जाना यदि आप भी CSC केंद्र खोल कर कुछ अर्निंग करना चाहते है ऊपर दिए गये प्रोसेस को फॉलो करे  यदि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा हो तो इस शेयर करे 


Post a Comment

Previous Post Next Post