NIFT क्या है? : निफ्ट प्रवेश परीक्षा ( NIFT Entrance Exam ) की तैयारी कैसे करे ?

NIFT क्या है? : निफ्ट प्रवेश परीक्षा ( NIFT Entrance Exam ) की तैयारी कैसे करे ?

आज के इस पोस्ट में मै आप सभी को NIFT के बारे में बताने जा रहा हूँ। अगर आप में से किसी को भी फैशन में दिलचस्पी है तो आप फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर आप अपना भविष्य फैशन के क्षेत्र में बना सकते है। फैशन डिजाइनिंग को लेकर देश में एक से बढ़ कर एक संस्थान है पर जिसका नाम सबसे आगे सुमार होता है वो है NIFT. जैसे हमारे देश में IIT और NIT है ठीक उसी प्रकार से NIFT है
निफ्ट एक सरकारी संस्थान है जिसके अंतर्गत छात्रों को फैशन से रिलेटेड पाठ पढाये जाते है। अगर आप भी निफ्ट में एडमिशन लेना चाहते है तो देश में निफ्ट का ENTRANCE EXAM होता है जिसे पास कर आप इस संस्था में जा सकते है। इस पोस्ट में मै आपको इसके ENTRANCE EXAM, FULL FORM,  इसके सिलेबस, शैक्षणिक योग्यता और NIFT के एग्जाम FORM के बारे में बताऊंगा

निफ्ट जोधपुर 

NIFT क्या है?

निफ्ट का (FULL FORM) पूरा नाम National Institute Of Fashion Technology ) है। जहा छात्रों को फैशन डिजाइनिंग, प्रबंधन और प्रोधोगिकी के बारे में बताया जाता है देश में निफ्ट के अलग अलग केंद्र है जो अलग अलग शहर में स्थित है। निफ्ट का सबसे विख्यात और सर्वश्रेष्ट संस्थान नई दिल्ली में स्थित है। 

अगर बात सन 2008 से पहले का करे तो देश में निफ्ट के कुल 8 संस्थान थे लेकिन 2008 के बाद कई और भी शहर में इसके नये केंद्र खोले गए जिसके बाद अब देश में निफ्ट के कुल 17 संस्थान हो गये है। 

NIFT संस्थान के नाम

  • NIFT New Delhi 
  • NIFT Chennai 
  • NIFT Gandhi Nagar 
  • NIFT Hyderabad
  • NIFT Kolkata  
  • NIFT Mumbai 
  • NIFT Bangalore
  • NIFT Rae Bareli
  • NIFT Bhopal 
  • NIFT Kannur 
  • NIFT Shillong 
  • NIFT Patna 
  • NIFT Kangra 
  • NIFT Bhubaneswar
  • NIFT Jodhpur 
  • NIFT Panchkula 
  • NIFT Srinagar  

निफ्ट प्रवेश परीक्षा ( NIFT Entrance Exam ) क्या है?

निफ्ट ENTRANCE EXAM एक राष्ट्रीय स्तर पे लिया जाने वाला एग्जाम है जिसमे जो छात्र/छात्राए फैशन के क्षेत्र में जाना चाहते है इस एग्जाम का हिस्सा बनते है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी  फैशन डिजाइनिंग, प्रबंधन और वस्त्र निर्माण के क्षेत्र की सर्वश्रेष्ट संस्थान है

निफ्ट प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों का 12वीं पास होना बहुत ही जरुरी है अगर आप बिना 12वीं पास इस एग्जाम का भाग बनना चाहते है तो ये मुमकिन नही है। इस परीक्षा का हिस्सा आप इंजीनियरिंग के बाद भी बन सकते है इसके लिए अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित है। और इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग को भी शामिल किया जाता है जिसके तहत छात्र के आये टोटल मार्क्स से प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स कम कर दिए जाते है निफ्ट परीक्षा में केटेगरी के अनुसार सीट भी आरक्षित होते है।   

निफ्ट प्रवेश परीक्षा शुल्क 

निफ्ट  की प्रवेश परीक्षा शुल्क केटेगरी के अनुसार अलग अलग होता है जिसमे जनरल केटेगरी वाले छात्र को 2000 INR  और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति वाले छात्र को 1000 INR शुल्क के तौर पे देना होता है 

निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए जरुरी योग्यता

     योग्यता 

                         कोर्स 


 12वीं पास 

 B.Des Programme ( फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाईन, लेदर डिजाईन, फैशन कम्युनिकेशन )


 12वीं पास (फिजिक्स, केमेस्ट्री,मैथ्स) या (इंजीनियरिंग/डिप्लोमा)




 बैचलर ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी (Apparel Production) प्रोग्राम 


 मास्टर ऑफ़ डिज़ाइन  (M.Des)


            अंडरग्रेजुएट डिग्री या 

निफ्ट या NID से 3 वर्षीय डिप्लोमा 


 मास्टर ऑफ़ फैशन मैनेजमेंट 

   अंडरग्रेजुएट डिग्री या 

निफ्ट या B.Tech/B.E से फैशन टेक्नोलॉजी


NIFT प्रवेश परीक्षा कोर्स 

B.Des( बैचलर ऑफ़ डिज़ाइन )

  • फैशन डिजाइन
  • टेक्सटाइल डिजाईन
  • लेदर डिजाईन
  • फैशन कम्युनिकेशन
  • नीटवेयर डिज़ाइन  
  • Apparel Production प्रोग्राम 

मास्टर प्रोग्राम 

  • मास्टर फैशन टेक्नोलॉजी 
  • मास्टर ऑफ़ डिजाईन 

  • मास्टर ऑफ़ फैशन मैनेजमेंट 

बैचलर ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी 

  • Apparel Production प्रोग्राम

निफ्ट प्रवेश परीक्षा सिलेबस 

NIFT प्रवेश परीक्षा में कोर्स के हिसाब से सिलेबस दिए जाते है जिसमे इंग्लिश, एनालिटिकल एबिलिटी, कर्रेंट अफेयर्स, केस स्टडी, जनरल नॉलेज और कम्युनिकेशन एबिलिटी शामिल है

CAT ( क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट )

क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट के तहत छात्रों की क्रिएटिविटी लेवल को चेक किया जाता है यह एग्जाम छात्र के अवलोकन क्षमता को भी दर्शाने का काम करता है। इसके अंतर्गत छात्र को अपने डिजाइन की प्रतिभा दिखने का मौका मिलता है

GAT ( जनरल एबिलिटी टेस्ट )

जनरल एबिलिटी के तहत छात्र से कर्रेंट अफेयर्स, केस स्टडी, जनरल नॉलेज और कम्युनिकेशन एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाते है

NIFT Course Fee 

निफ्ट में छात्रों को सेमेस्टर के अनुसार fee देना होता है UG और PG के छात्रों का fee अलग अलग होता है जिसके बारे में निचे आपको बताया गया है--

UG कोर्स Fee फॉर all Campus इन India                 13,10,400 INR 

PG कोर्स Fee फॉर all Campus इन India                   6,01,600 INR 


NIFT में सीटो की संख्या 


NIFT New Delhi            295 

NIFT Chennai               265 

NIFT Gandhi Nagar     205 

NIFT Hyderabad          210 

NIFT Kolkata                240 

NIFT Mumbai               240 

NIFT Bangalore            265 

NIFT Rae Bareli           150 

NIFT Bhopal                   90 

NIFT Kannur                210 

NIFT Shillong                  90 

NIFT Patna                     180 

NIFT Kangra                  150 

NIFT Bhubaneswar        180 

NIFT Jodhpur                180 

NIFT Panchkula            124 

NIFT Srinagar                 90 

 


निफ्ट प्रयोगशाला 

  • बुनाई प्रयोगशाला 
  • रंगाई प्रयोगशाला
  • फोटोग्राफी प्रयोगशाला
  • छपाई प्रयोगशाला
  • प्रधोगिकी प्रयोगशाला
  • पैटर्न निर्माण प्रयोगशाला  


फैशन डिजाइनिंग का भविष्य 

भारत में फैशन डिजाइनिंग का स्कोप व्यापक तौर पे है और जो इसमें अपना रूचि रखता है उनके लिए फैशन डिजाइनिंग एक अच्छे करियर आप्शन के रूप में है। इसके अंतर्गत आप बुनाई रंगाई, फोटोग्राफी, प्लानिंग, प्रधोगिकी अन्य तरह के कार्य सिख सखते है और अपना एक अलग पहचान बना सकते है। 


दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हमलोगो ने NIFT क्या है? : निफ्ट का भारत में कितने केंद्र है और वे सब किन राज्यों में स्थित है। निफ्ट में सीटो की संख्या कितनी है आदि सारी बातो के बारे में जाना  मुझे उम्मीद है की आप इस पोस्ट से जरुर कुछ सीखे होंगे। यदि आपका भी रूचि फैशन डिजाइनिंग करने का है तो एक बार तैयारी कर NIFT का ENTRANCE एग्जाम जरुर दे। 

यदि आपको यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो कृपया इस पोस्ट को शेयर जरुर करे। और इसमें कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताये

1 Comments

Previous Post Next Post