Stem Education क्या है? Stem Education facts In Hindi.

Stem Education क्या है? Stem Education facts In Hindi.

आज हमलोग Stem education टॉपिक पे बात करने जा रहे है। और इसका महत्त्व आने वाले भविष्य में बहुत ही अधिक होने वाला है। जिसका एक मुख्य कारन टेक्नोलॉजी है। अगर बात आज के इस दौर का करे तो टेक्नोलॉजी पिछले 10 वर्षो की तुलना में बहुत ही ज्यादा एडवांस्ड हो चुकी है। और आने वाले 10-15 वर्षो में और भी ज्यादा एडवांस्ड हो जाएगी। इन परिस्थिति में किसी भी मनुष्य के लिए उसका मानसिक विकास बहुत ही ज्यादा जरुरी हो जाता है।

stem education क्या है
STEM EDUCATION

यह कहना गलत नही होगा की वर्तमान समय में दी जाने वाली शिक्षा उस समय के अनुसार से पर्याप्त नही है। जब हम किसी विषयों के बारे में पढ़ रहे होते है तो उस समय बस किताबी ज्ञानो के बारे में ही बताया जाता है उससे रिलेटेड कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे टेक्नोलॉजी, उस क्षेत्र में हो रहे प्रगति के बारे में नही बताई जाती है। इन कारणों को ध्यान में रख कर शिक्षा क्षेत्र के शोधकर्ता ने एक नई शिक्षा के बारे में सोचा जिससे student के प्रारंभिक शिक्षा में बदलाव आ सके, और इसे STEM education नाम दिया गया। तो चलिए आज के इस पोस्ट में Stem Education क्या है इसके बारे में विस्तार से बात करते है साथ में इससे जुडी और भी महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे जानेंगे।  

Stem Education क्या है.

अगर देखा जाये तो Stem एक तरह से शिक्षा की क्षेत्र में लाई गई एक एजुकेशन तकनीक है। जिसका पूरा नाम Science Technology Engineering mathematics है। जिसका मुख्य उदेश्य बच्चे को शिक्षा के शुरूआती समय से ही उसके मानसिक और तकनिकी दोनों क्षेत्र में काम किया जा सके। स्टीम शिक्षा के लिए बहुत ही ज्यादा जरुरी है जो छात्रों को जिज्ञासु बनने में मदद करता है। और वास्तविक दुनिया की समस्याओं के समाधान तलाशते हैं। Stem बच्चो के तकनीकी प्रोग्रामिंग, कोड और उसे समझने में मदद करता है। stem शिक्षा के क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय हो रहा है।

Stem education का महत्त्व.

stem विज्ञान और प्रोधोगिकी विकास को आगे बढाता है। कुछ सर्वे के अनुसार stem में रोजगार प्रति वर्ष 17% की दर से बढ़ रही है जबकि अन्य क्षेत्र में मात्र 9.8% की दर से बढ़ रही है। stem के लिए किसी प्रतिष्ठित संस्थान से इंजीनियरिंग या उच्च शिक्षा की डिग्री की जरुरत नही पड़ती है। stem(Science Technology Engg. mathematics) अमेरिकी अर्थवयवस्था की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Stem education के फायदे (Benefits of Stem education).

stem education के आ जाने से रोजगार के क्षेत्र को भी काफी बढ़ावा मिल रहा है। जहा बढे और मेहनती काम प्रोग्रामिंग और रोबोटिक्स की सहायता से सरल हो गया है।

छात्रों को रुचिकर विषय से अवगत कराता है

stem छात्र के गतिविधियों और विभिन्न तत्वों को जोड़ती हैं, जिससे छात्रो को यह पता चलता है की जिसमें उन्हें रूचि है। उसी के अनुसार उसे प्रश्न पूछना चाहिए, उत्तर खोजना चाहिए और वे जो सीखते हैं। उसे लागू करना चाहिए। जैसे वे छात्र जो प्रोग्रामिंग में रूचि रखते है उन्हें प्रोग्रामिंग के बारे में हर एक छोटी से छोटी बातो का जानकारी प्राप्त हो सके।

सार्थक सहयोग प्रदान करता है

STEM education में सभी को टीम वर्क के बारे में सिखाया जाता है जिसमें छात्र अपने अपने समस्या पर एक दुसरो से बात करते हैं और इसके समाधान के तरीके खोजते हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से, छात्र अपने-अपने जिम्मेदारि का आभास करते है और टीम के साथ काम करना सीखते हैं।

समस्या-समाधान सिखाता है

stem छात्रों को अन्य तरीकों से प्रश्न और उसके उत्तर खोजने का मौका देता हैं। क्योंकि इस प्रकार की गतिविधियों के दौरान आने वाली समस्याओं से वे मानसिक रूप से मजबूत बनते है। और भविष्य के लिए तैयार हो जाते है। जिससे उन्हें बाद में ऐसी समस्याओं के आने पर ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े।


इसे भी पढ़े.,

VPN क्या है,यह कैसे काम करता है?

एज कंप्यूटिंग क्या है? एज कंप्यूटिंग कैसे काम करता है?

ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी क्या है,और कैसे काम करता है ?


लड़कियों को प्रोत्साहित करता है.

Stem लड़कियों को Science Technology Engineering Mathematics इन सभी क्षेत्रों से परिचित कराने में मदद करते हैं। जिससे उन्हें रोजगार में मदद मिल सके ओर वे सभी परिस्थिति से वाकिफ हो सके। stem के कारन लड़कियो को आने वाले समय में और भी लाभ होने की संभावना है।

Stem Education का उदाहरण

  • history, current events, geography
  • computers, programming and engineering
  • music, art, drama and debate
  • computation, analyzing problems and tables

Stem Education का इतिहास.

21वीं सदी की शुरुआत में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित को एक नए तरीके से सबके सामने पेश किया गया था। जिसे STEM नाम दिया गया - stem यू.एस. अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ते उद्योग में से एक है। कई देश जैसे अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया आदि देश stem education को पहले ही अपने शिक्षा निति में जोड़ चुके है। भारत में अभी भी ये पूरी तरह से लागू नही हुआ है। लेकिन आने वाले समय में यह भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को Stem Education के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने Stem Education क्या है ? Stem Education के महत्त्व और इसके इतिहास आदि के बारे में भी विस्तार से जाना साथ में हम सब ने इसके फायदे और इसके गुण के बारे में भी जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको इस टॉपिक से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।


2 Comments

Previous Post Next Post