फर्मवेयर क्या होता है? What is Firmware in Hindi.

फर्मवेयर क्या होता है? What is Firmware in Hindi.

फर्मवेयर क्या है कैसे काम करता होगा इसका इम्पोर्टेंस क्या है इसके बारे में लोगो के मन में बहुत से सवाल आते है जो स्वाभाविक भी है, क्योकि यह एक ऐसा टॉपिक है जिसके बारे में आप सब को ज्यादा जानकारी नही होगा बात अगर फर्मवेयर का करे तो यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जो कंप्यूटर, कैमरा, राऊटर आदि में एम्बडेड होता है   

फर्मवेयर एक बहुत ही जरुरी ही सॉफ्टवेयर होता है जो कंप्यूटर के Read Only Memory में पहले से ही स्टोर्ड होता है। यदि आपके मन भी फर्मवेयर से रिलेटेड कोई प्रश्न है तो आप इस पोस्ट को ध्यान से पढ़े तो चलिए जानते है फर्मवेयर से जुड़ी और भी जानकारी के बारे में

What is Firmware :source

फर्मवेयर क्या होता है. ( What is Firmware )

फर्मवेयर एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसे हार्डवेयर डिवाइस पे सेट किया जाता है और इसका मुख्य कार्य हार्डवेयर डिवाइस को निर्देश देना होता है जिससे अन्य डिवाइस के साथ वह कम्यूनिकेट कर सके। फर्मवेयर डिवाइस के फ़्लैश ROM में स्टोर्ड होता है। फ़्लैश रीड ओनली मेमोरी को एडिट भी किया जा सकता है। क्योकि यह एक प्रकार का फ़्लैश मेमोरी होता है। 

फर्मवेयर के बारे में कुछ लोगो को गलत अवधारना भी है क्योकि उन्हें लगता है की यह कंप्यूटर, एंड्राइड, टेबलेट, लैपटॉप में ही उपयोग होता है लेकिन यह वाशिंग मशीन, टीवी, CD/DVD आदि में पहले से ही यानि उसके मैन्युफैक्चरिंग के समय ही उसमे इन्सटाल्ड कर दिया जाता है जो डिवाइस को परफॉर्म करने के लिए इंस्ट्रक्शन प्रदान करता है 

बात अगर फर्मवेयर के उदाहरण का करे तो वे बहुत से हो सकते है और आप अपने डेली जीवन में भी देखते है। उनमे रेड लाइट एक है उसमे ब्लिंक हो रहे रेड, ग्रीन और येलो लाइट फर्मवेयर के कारन ही अपडेट हो रहे होते है

फर्मवेयर अपडेट क्या है.( What is Firmware Update )

फर्मवेयर अपडेट किसी भी डिवाइस के लिए बहुत जरुरी होता है क्योकि फर्मवेयर को डिवाइस के मैन्युफैक्चरिंग के समय ही इनस्टॉल कर दिया जाता है जिससे बाद में अपडेट करना बहुत ही जरुरी हो जाता है। 

फर्मवेयर के न्यू अपडेट के चलते डिवाइस का परफॉरमेंस, स्पीड और भी बहुत से फंक्शन होते है जो अच्छे ढंग से काम करने लग जाते है। लेकिन अपडेट से पहले यह सुनिश्चित कर ले की यह अपडेट डिवाइस के मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के द्वारा ही लाया गया है न की किसी और थर्ड पार्टी के द्वारा। अपडेट से पहले आप अपने डिवाइस के मॉडल नंबर भी ध्यान से देखे और चेक कर ले की फर्मवेयर से मिल रहा है या नही 

फर्मवेयर के न्यू अपडेट के समय कुछ और बातो का भी ध्यान रखना जरुरी होता है जैसे जब आप अपडेट कर रहे है तो उस समय आपका डिवाइस बंद नही होना चाहिये क्योकि डिवाइस के बंद होने के कारन अपडेट सही से नही हो पाता है जिससे वह अच्छे से काम करने के वजाय उसमे कुछ प्रॉब्लम ही आने लगता है जिससे डिवाइस पर गलत इम्पैक्ट पड़ता है।  

इसलिए जब आप फर्मवेयर अपडेट कर रहे है तो इन सब बातो का खास ध्यान रखे अथवा किसी जानकार व्यक्ति के निगरानी में रह कर करे जिससे आपका डिवाइस सुरक्षित भी रहेगा और सही से काम भी करेगा  

फर्मवेयर अपडेट इन डिवाइस 

फर्मवेयर का विभाजन डिवाइस के कार्य शैली पर निर्भर करता है जैसे यह डिवाइस किस काम के लिए उपयोग में लिया जा रहा है

  • कैमरा 
  • मॉडेम 
  • राऊटर 
  • प्रिंटर 
  • स्ट्रीमिंग डिवाइस 
  • USB   

फर्मवेयर कहा स्टोर होता है.

जैसा की अब आप जान चुके है की फर्मवेयर किसी भी डिवाइस के लिए कितना जरुरी होता है और यह कैसे काम करता है तो चलिए अब जानते है यह डिवाइस में कहा स्टोर्ड रहता है 

फर्मवेयर डिवाइस के फ़्लैश ROM में स्टोर्ड रहता है जहा ROM का पूरा नाम READ ONLY MEMORY है किसी भी डिवाइस के लिए ROM बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है क्योकि डाटा यही पर स्टोर्ड होता है वही बात अगर फ़्लैश रोम का करे तो यह एक प्रकार का मेमोरी है जिसे कभी भी एडिट और अपडेट किया जा सकता है  

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर क्या होता है.

हार्डवेयर किसी डिवाइस का वह पार्ट होता है जिसे हम अपने हाथो और आँखों से छू और देख सके दुसरे शब्द में बोले तो यह डिवाइस का वह पार्ट होता है जिससे उसे तैयार किया जाता है। जैसे- कीबोर्ड , माउस आदि

सॉफ्टवेयर डिवाइस का वह पार्ट होता है जिसे हम अपने हाथो और आँखों से छू और देख नहीं सकते है यह डिवाइस का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है। कंप्यूटर और मोबाइल फ़ोन आदि में तो आप सॉफ्टवेयर का योगदान जानते ही है यह बहुत ही इम्पोर्टेन्ट होता है। जैसे- ऑपरेटिंग सिस्टम, एंड्राइड

फर्मवेयर और सॉफ्टवेयर में अन्तर.

फर्मवेयर और सॉफ्टवेयर को कभी कभी लोग एक ही समझ बैठते है लेकिन ऐसा है नही दोनों में एक बहुत ही खास अंतर होता है जिसे हम अभी समझेंगे

सॉफ्टवेयर 

बात अगर सॉफ्टवेयर का करे तो यह कंप्यूटर, फ़ोन, लैपटॉप आदि में यह वर्चुअल फॉर्म में होता है जिसे आप नष्ट कर सकते है और समय आने पर इसका कॉपी भी बना सकते है यहा तक की आप सॉफ्टवेयर को बदल और डाउनलोड भी कर सकते है। 

सॉफ्टवेयर को हमेशा अपग्रेड करने की जरुरत पड़ते रहता है क्योकि इसमें हमेशा कुछ न कुछ नइ फंक्शन कंपनी लाते रहता है जिससे सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करना बहुत ही जरुरी हो जाता है 

सॉफ्टवेयर वर्चुअल मेमोरी में सेव होता है

फर्मवेयर 

वही फर्मवेयर के मामले में बात थोडा अलग होता है यह मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के द्वारा पहले ही डिवाइस में स्टोर्ड कर दिया जाता है जिसे आप नोर्मल्ली रिमूव और बदल नही सकते है

फर्मवेयर को हमेशा अपडेट करने का जरुरत नही पड़ता है यह समान्यतः ऐसे ही अच्छे से काम करता है 

फर्मवेयर को हमेशा ROM या FLASH ROM में स्टोर्ड किया जाता है

निष्कर्ष 

आज के इस पोस्ट में आप सब ने Firmware से जुड़े बातो के बारे में जाना। जिसमे Firmware क्या होता है? यह कहा स्टोर्ड होता है और इसका अपडेट प्रोसेस क्या है। यदि आपको यह टॉपिक और इससे जुड़ी जानकारी अच्छा लगा हो तो इस पोस्ट को शेयर करे। और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताये  

Post a Comment

Previous Post Next Post