एनजीओ क्या है (NGO Kya Hai) - एनजीओ कैसे काम करता है?

एनजीओ क्या है (NGO Kya Hai) - एनजीओ कैसे काम करता है?

एनजीओ एक नॉन गवर्नमेंट आर्गेनाइजेशन होता है जो किसी के द्वारा जन सुविधा के लिए चलाया जाता है। क्योकि देश में बहुत से ऐसे व्यक्ति है जो अपने बूढ़े माँ बाप को उनके वृद्ध अवस्था में ऐसे ही छोड़ देते है ऐसे में इनके पास एनजीओ का ही एक सहारा होता है। भारत में ऐसे कई और तरह के पीड़ित लोग है कुछ अनाथ बच्चे तो कुछ एसिड या सामाज से पीड़ित माहिला जिनके पास एनजीओ ही एक आखिरी सहारा होता है।

इन लोगो की देखभाल एनजीओ के द्वारा मुफ्त में किया जाता है इनका एक मात्र उदेश्य गरीबो और पीडितो का सेवा करना होता है। आज के इस पोस्ट में आप सब को NGO के बारे में विस्तार से बताया गया है जैसे-एनजीओ क्या है - और कैसे काम करता है? 

एनजीओ क्या है

एनजीओ क्या है.

एनजीओ का पूरा नाम NON GOVERNMENT ORGANIZATION होता है। यह आर्गेनाइजेशन किसी सरकार के अंतर्गत नही आता है यह गैर सरकारी संस्था होता है इसका एक मात्र उदेश्य गरीबो और पीडितो का सेवा करना होता है ना की पैसा कमाना।

बात अगर सरकार की करे तो उनका प्रोसेस बहुत लम्बा चौडा होता है ऐसे में गरीबो को समय पर मदद नही मिल पाता है परन्तु NGO के द्वारा यही काम समय पर किया जाता है जिससे उन्हें बहुत फायदा पहुँचता है। NGO के द्वारा लोगो को बहुत से तरह की सेवा प्रदान किये जाते है जिनमे स्वास्थ्य के लिए देख-भाल गरीबो के लिए खाना, घर मुहैया करवाना, पर्यावरण की सुरक्षा और शिक्षा आदि शामिल है।

यह संगठन किसी अकेले व्यक्ति के द्वारा नही चलाया जाता है इसे चलाने के लिए एक समूह होता है जिनमे 7 या फिर उससे अधिक व्यक्ति शामिल होते है। हमारे देश भारत में करीब 1.5 मिलियन से अधिक NGO होने का अनुमान लगाया जाता है और ये सभी केंद्रीय सोसाइटी एक्ट के तहत आते है।

भारत के कुछ प्रमुख और लोकप्रिय एनजीओ के नाम निम्नलिखित है-

  • उदय फाउंडेशन 
  • गूंज स्माइल फाउंडेशन 
  • LEPRA सोसाइटी 
  • सम्मन फाउंडेशन 
  • सरगम संस्था 
  • GIVE इंडिया 
  • नन्ही कलि 
  • हेल्प ऐज इंडिया 
  • कर्मयोग 

NGO कैसे काम करता है.

जैसा की आपने ऊपर में पढ़ा NGO एक गैर सरकारी संस्था होता है इसे चलाने के लिए कम से कम सात लोगो की आवश्यकता होता है और ये सारे बिना किसी पैसे के लालच के लोगो की सेवा करते है।एनजीओ का मुख्य कार्य सामाजिक कार्य करना होता है जैसे घर की वयस्था, महिलाओ की सुरक्षा अनाथ बच्चे को शिक्षा आदि प्रमुख है। 

NGO आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो का भी देख-भाल करता है ये उनके लिए कपडे, पुस्तक, खाना और विद्यालय जैसे जरुरी चीज मुहैया करवाते है। ये लोग महिलाओ की सुरक्षा को लेकर बहुत तात्पर्य रहते है साथ ही साथ आदिवासी और पिछड़ी जाती जनजाति के लोगो की समस्याओ को भी हल करते है।

NGO भी दो तरह के होते है एक रजिस्टर और दूसरा नॉन-रजिस्टर, रजिस्टर एनजीओ को कभी कभी सरकार से भी मदद मिल जाता है परन्तु नॉन-रजिस्टर NGO को सरकार से किसी भी प्रकार का कोई  मदद नही मिल पाता है।

NGO को फण्ड कैसे मिलता है. 

NGO के लिए फण्ड आना बहुत जरुरी हो जाता है यह एक बहुत बड़ी आर्गेनाइजेशन है और ऐसे में कुछ लोगो के फण्ड से इसे सक्रिय रख पाना बहुत मुस्किल है।

इसके फण्ड के लिए सबसे पहले एक वेबसाइट बनाये और यहाँ पर इससे जुड़ी सारी जानकारी लोगो को प्रदान करे और उन्हें डोनेट करने के लिए रिक्वेस्ट करे साथ साथ में अकाउंट नंबर भी दे जिससे जो लोग डोनेट करना चाहते है वे डायरेक्ट कर सके।

यदि NGO रजिस्टर है तो सरकार भी कुछ मदद करती है और साथ साथ में कार्यक्रम का आयोजन करे और कुछ बड़े हस्तियों को बुलाकर उन्हें डोनेशन के लिए प्रेरित करे यदि आप भी अपना एनजीओ स्टार्ट करना चाहते है तो ये सब करके फण्ड इक्कठा कर सकते है।

NGO के प्रमुख कार्य क्या है.

समाज कल्याण के दृष्टी कोण से NGO के कुछ प्रमुख कार्य निम्नलिखित है।

  • पर्यावरण की देखभाल।
  • गरीबो के लिए खाना उपलब्ध कराना।
  • विधवाओ की मदद करना।
  • गरीबो के लिए शिक्षा।
  • आदिवासी और पिछड़ी जाती के लोगो की समस्या पर काम करना।
  • वृद्ध और अनाथ बच्चे की देखभाल करना।
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य।
  • महिलाओ को घर उपलब्ध कराना।

NGO रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट.

यदि आप भी NGO बनाकर लोगो की मदद करना चाहते है तो निम्नलिखित डॉक्यूमेंट का होना बहुत जरुरी है।

  • कम से काम 7 व्यक्ति।
  • रजिस्टर्ड ऑफिस का एड्रेस प्रूफ।
  • ट्रस्ट डीड।
  • रूल्स एंड रेगुलेशन / मेमोरेंडम।
  • रेजिडेंस प्रूफ।
  • एफिडेविट फ्रॉम प्रेसिडेंट।
  • ID PROOF (VOTER ID or AADHAR CARD)
  • पासपोर्ट आवश्यक। 

NGO कैसे रजिस्टर करे.

एनजीओ शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन के अलग अलग प्रोसेस है और इसके तीन एक्ट भी बनाये गए है इनमे से किसी भी एक एक्ट को फॉलो कर आप अपना NGO रजिस्टर करवा सकते है।

  • ट्रस्ट एक्ट 
  • सोसाइटी एक्ट 
  • कंपनी एक्ट  

ट्रस्ट एक्ट:-

ट्रस्ट एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए दो ट्रस्टी और DEED डॉक्यूमेंट का होना आवश्यक होता है इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्ट्रार के ऑफिस में अप्लाई करना होता है।

सोसाइटी एक्ट:- 

सोसाइटी एक्ट रजिस्ट्रेशन 1860 के तहत NGO का रजिस्ट्रेशन ट्रस्टी के तौर पर किया जाता है और NGO के लिए 7 व्यक्ति का होना जरुरी होता है। 

कंपनी एक्ट:-

कंपनी एक्ट के तहत इसका रजिस्ट्रेशन कंपनी के रूप में होता है इसके लिए मेमोरेंडम और रूल्स एंड रेगुलेशन डॉक्यूमेंट की जरुरत पड़ता है। 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज आप सब ने एनजीओ के बारे में जाना इसके अलावा एनजीओ क्या है - एनजीओ कैसे काम करता है? और इसके लिए फण्ड कैसे इक्कठा करे के बारे में जाना। मुझे आशा है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा और आप इससे जरुर कुछ सीखे होंगे। 

यदि आप भी NGO शुरू करना चाहते है तो इसे निःस्वार्थ भाव से करे किसी लालच के लिए नही और आप सब से अनुरोध है की इस पोस्ट को शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताये।

Storage Area Network (SAN) क्या है.

ईमेल क्या है और ईमेल का इतिहास.

इन्टरनेट क्या है- इन्टरनेट के लाभ और उपयोग.


Post a Comment

Previous Post Next Post