हाइब्रिड टोपोलॉजी क्या है - What is Hybrid Topology in Hindi.

हाइब्रिड टोपोलॉजी क्या है - What is Hybrid Topology in Hindi.

 

हाइब्रिड टोपोलॉजी किसे कहते है.

दो या दो से अधिक नेटवर्क टोपोलॉजी से मिलकर बने टोपोलॉजी को हाइब्रिड टोपोलॉजी कहा जाता है इस टोपोलॉजी में बस टोपोलॉजी, मेष टोपोलॉजी, स्टार टोपोलॉजी, रिंग टोपोलॉजी, ट्री टोपोलॉजी शामिल होते है। हाइब्रिड टोपोलॉजी को आवश्यकता के अनुसार बनाया जाता है इसमें स्टार और रिंग टोपोलॉजी या फिर बस और स्टार टोपोलॉजी आदि शामिल हो सकते है हाइब्रिड टोपोलॉजी का उपयोग स्कूल, रिसर्च आर्गेनाइजेशन, बैंक आदि जगहों पर किया जाता है

हाइब्रिड टोपोलॉजी में किसी भी प्रकार के त्रुटि का पाता लगाना बहुत ही आसान होता है और इसमें डाटा का ट्रान्सफर अन्य टोपोलॉजी की तुलना में बहुत तेज़ होता है 

बस टोपोलॉजी 

रिंग टोपोलॉजी

स्टार टोपोलॉजी 

मेष टोपोलॉजी 

ट्री टोपोलॉजी 

हाइब्रिड टोपोलॉजी डायग्राम. 

हाइब्रिड टोपोलॉजी क्या है

हाइब्रिड नेटवर्क टोपोलॉजी का उपयोग क्यों करते है. 

हाइब्रिड नेटवर्क टोपोलॉजी के उपयोग में लाने का मुख्य वजह इसका आवश्यकता के अनुसार बदलना है यदि किसी बड़े आर्गेनाइजेशन में अलग अलग ब्लॉक है जिसमे हर विभाग के लोग काम करते है जहा किसी विभाग में 5 कंप्यूटर तो किसी विभाग 10 कंप्यूटर इस्तेमाल हो रहे है इस परिस्थिति में हर विभाग को यदि अलग अलग नेटवर्क टोपोलॉजी के साथ जोड़ दिया जाये तो खर्च और अधिक समय लगेगा ऐसे में हाइब्रिड नेटवर्क टोपोलॉजी एक बहुत ही अच्छा विकल्प होता है क्योकि इसके सहायता से हर ब्लॉक के विभाग को उसके जरुरत के हिसाब से जोड़ा जा सकता है 

हाइब्रिड नेटवर्क टोपोलॉजी को जोड़ने में कम खर्च और समय भी लगता है इसमें नेटवर्क कनेक्शन के विफलता को आसानी से हाल किया जा सकता है जिसके चलते इसे उपयोग में लेना एक अच्छा विकल्प शाबित हो सकता है 

हाइब्रिड टोपोलॉजी का उपयोग.

हाइब्रिड टोपोलॉजी का उपयोग विभिन्न स्थानों पर किया जाता है जिन्मे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है-

  • बैंक (BANK)
  • स्कूल (SCHOOL)
  • कॉलेज (COLLEGE)
  • ऑटोमेशन इंडस्ट्री (AUTOMATION INDUSTRY)
  • ऑफिस (OFFICE)

हाइब्रिड टोपोलॉजी के प्रकार.

हाइब्रिड टोपोलॉजी मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है-

  • STAR-BUS HYBRID TOPOLOGY 
  • STAR-RING HYBRID TOPOLOGY 
  • HIERARCHICAL NETWORK TOPOLOGY 

STAR-BUS HYBRID TOPOLOGY:-

स्टार बस हाइब्रिड टोपोलॉजी स्टार और बस टोपोलॉजी से मिलकर बना होता है यह सबसे सामान्य नेटवर्क टोपोलॉजी होता है जिसमे पॉइंट टू पॉइंट कनेक्शन करके जोड़ा जाता है यहाँ प्रत्येक कंप्यूटर एक सेंट्रल हब से जुड़ा होता है

STAR-RING HYBRID TOPOLOGY:-

स्टार रिंग हाइब्रिड टोपोलॉजी स्टार और रिंग टोपोलॉजी से मिलकर बना होता है इस नेटवर्क टोपोलॉजी में रिंग टोपोलॉजी के एक नोड ख़राब होने के बाद भी डाटा ट्रान्सफर में कोई समस्या उत्पन्न नही होता है

HIERARCHICAL NETWORK TOPOLOGY:-

HIERARCHICAL NETWORK TOPOLOGY को एक पेड़ की तरह बनाया जाता है जिसके चलते इसे ट्री टोपोलॉजी भी कहा जाता है इसके सबसे ऊपर के नोड को पर्रेंट नोड कहा जाता है

हाइब्रिड टोपोलॉजी के लाभ (ADVANTAGES). 

हाइब्रिड टोपोलॉजी के कुछ विशेष लाभ निम्नलिखित है-

  • हाइब्रिड टोपोलॉजी में ट्रैफिक बढ़ने के बाद भी यह अच्छे से कार्य करता है
  • बड़े नेटवर्क के निर्माण के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है
  • इस नेटवर्क टोपोलॉजी को अपग्रेड करना आसान होता है तथा इसमें नए उपकरण को भी जोड़ा जा सकता है
  • इसमें डाटा ट्रान्सफर का गति बहुत ही तेज़ होता है
  • इसमें त्रुटि का पाता लगाना आसान होता है
  • इस नेटवर्क टोपोलॉजी के आकार को कभी भी बढाया जा सकता है
  • यह डिवाइस को अच्छे से उपयोग करने में सहायता प्रदान करता है
  • इसके इस्तेमाल से अलग अलग टोपोलॉजी को मिलाकर नेटवर्क का निर्माण किया जाता है जो आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लिया जाता है

हाइब्रिड टोपोलॉजी के हानि (DISADVANTAGES).

हाइब्रिड टोपोलॉजी से होने वाले नुकसान निम्नलिखित है-

  • इसे इनस्टॉल करना थोडा कठिन होता है जिसे करने में काफी लम्बा समय भी लग सकता है
  • इस टोपोलॉजी का डिजाईन बहुत ही कठिन होता है
  • इसमें काफी उपकरण जुड़े होते है जिसके परिणाम स्वरूप काफी इलेक्ट्रिक पॉवर का जरुरत पड़ता है
  • नेटवर्क के हब में प्रॉब्लम होने पर नेटवर्क सही ढंग से कार्य नही करता है
  • इसमें एक टोपोलॉजी से जोड़ने के लिए अधिक डिवाइस का जरुरत पड़ता है जिससे इसका कास्ट काफी बढ़ जाता है
  • एक टोपोलॉजी को दुसरे से जोड़ने के लिए हार्डवेयर में बदलाव करना पड़ता है 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को हाइब्रिड टोपोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने हाइब्रिड टोपोलॉजी क्या है, इसके क्या फायदे और नुकसान है वही इसके उपयोग के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको टोपोलॉजी से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा।

आपको  यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post