यूऍसबी क्या है? यूऍसबी के वर्शन और कितने प्रकार के है - What is USB in Hindi.

यूऍसबी क्या है? यूऍसबी के वर्शन और कितने प्रकार के है - What is USB in Hindi.

USB का इस्तेमाल डिवाइस कम्युनिकेशन के लिए किया जाता है इसके मदद से कंप्यूटर को अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट कर कम्यूनिकेट करवाया जाता है। इसका अविष्कार INTEL कंपनी के द्वारा किया गया था इसके लिए अलग अलग CONNECTORS, PORTS और केबल का इस्तेमाल किया जाता है। 

KEYBOARD, फ़्लैश ड्राइव और MOUSE जैसे डिवाइस भी USB के द्वारा ही कनेक्ट किया जाता है USB CABLE के जरिए प्रिंटर, स्कैनर, कीबोर्ड और मोबाइल आदि को कंप्यूटर, लैपटॉप के साथ जोड़ा जाता है। यूऍसबी क्या है? यूऍसबी के वर्शन और कितने प्रकार के है? इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए चलते है इस पोस्ट की तरफ जहाँ आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

USB क्या है.

यूऍसबी क्या है


USB का पूरा नाम UNIVERSAL SERIAL BUS है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस जैसे- मोबाइल, स्कैनर, प्रिंटर आदि के बीच पॉवर या डाटा ट्रान्सफर के लिए किया जाता है। USB केबल की मदद से डाटा ट्रान्सफर के साथ साथ मोबाइल फ़ोन को चार्ज करने का भी काम किया जाता है।

USB का आविष्कार सन 1996 के JANUARY में INTEL के द्वारा किया गया था। सबसे पहले यूऍसबी का 1.0  VERSION LAUNCH किया गया था उसके बाद से इसके केबल, पोर्ट आदि में अनेको CHANGE आ चुके है। USB का इस्तेमाल करने वाली MICROSOFT, INTEL, COMPAQ, NORTEL आदि प्रमुख कम्पनीज है।   

USB DEVICE क्या है. 

वैसे डिवाइस जो किसी भी प्रकार के वर्क ऑपरेशन जैसे- डाटा ट्रान्सफर, CHARGING, कम्युनिकेशन आदि के लिए USB का सहारा लेते है वे सभी USB डिवाइस कहलाता है।  USB डिवाइस के कुछ प्रमुख उदाहरण निम्नलिखित है-

  • PRINTER (प्रिंटर)
  • SCANNER (स्कैनर)
  • SMART PHONE (स्मार्ट फ़ोन)
  • MOUSE (माउस)
  • KEY BOARD (कीबोर्ड)
  • TABLET (टेबलेट)
  • DIGITAL CAMERA (डिजिटल कैमरा)
  • WEB -CAMS (वेब्कैम्स)
  • MUSIC PLAYER (म्यूजिक प्लेयर)

USB के प्रकार. (TYPES OF USB)

निचे में आपको USB के प्रकार के बारे में विस्तार से बताया गया है जिसे पढ़ कर आप इसके बारे में आसानी से समझ जायेंगे।

  • TYPE-A 
  • TYPE-B 
  • TYPE-C 
  • MINI-USB 
  • MICRO-USB 

TYPE-A:-

TYPE-A USB लगभग सभी कंप्यूटर और लैपटॉप में मौजूद होता है यह सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला USB है। इसे आप चार्जिंग केबल और PENDRIVE में देख सकते है जिसका साइज़         रेक्टंगुलर शेप का होता है। COMPUTER और लैपटॉप में USB TYPE-A के मल्टीप्ल पोर्ट्स रहता है जिससे डिवाइस को डाटा ट्रान्सफर और चार्जिंग के लिए कनेक्ट करना आसान होता है।

TYPE-B:-

यदि TYPE-B का तुलना TYPE-A से किया जाये तो TYPE-A मुकाबले TYPE-B का इस्तेमाल बहुत ही कम किया जाता है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल प्रिंटर और स्कैनर को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए किया जाता है  

TYPE-C:-

USB TYPE-C को बहुत ही STANDARD तरीके से डिजाईन किया गया है जिसके कारण यह उल्टा और सीधा दोनों तरफ से उपयोग में लिया जा सकता है। इसके लिए रिवर्स प्लग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अन्य USB के मुकाबले TYPE-C ज्यादा पॉवर और हाई डाटा ट्रान्सफर प्रदान करता है 

MINI-USB:- 

MINI-USB साइज़ में बहुत ही छोटा होता है। यह एक STANDARD कनेक्टर होता है जिसका इस्तेमाल माइक्रो USB से पहले हुआ करता था।

MICRO-USB:-

MICRO-USB का इस्तेमाल MINI-USB के बाद शुरू हुआ यह भी एक STANDARD TYPE का कनेक्टर होता है जिसका इस्तेमाल अब के स्मार्टफोन में किया जता है।

USB के VERSION.

USB के आविष्कार से लेकर अब तक इसके 5 VERSION आ चुके है जो निम्नलिखित है-

  • USB 1.0 
  • USB 1.1 
  • USB 2.0
  • USB 3.0
  • USB 3.1

USB 1.0:-

USB 1.0 सन 1996 में लांच किया गया था जिसका स्पीड लगभग 1.5 Mbps है।

USB 1.1:-

USB 1.1 को सन 1998 में लांच किया गया था जो USB 1.0 के मुकाबले थोडा बेहतर था और इसका स्पीड लगभग 12 Mbps था। 

USB 2.0:-

USB 2.0 को सन 2000  में लांच किया गया था। यह USB का बहुत ही बेहतर वर्शन था जिसका स्पीड लगभग 480 Mbps है और इसका सबसे अच्छा बात यह है की इससे पॉवर सप्लाई भी किया जा सकता है।

USB 3.0:-

USB 3.0 को सन 2007  में लांच किया गया था जिसका स्पीड लगभग 5 Gbps है जो USB 2.0 से बहुत ही अधिक है।

USB 3.1:-

यह USB का सबसे अच्छा वर्शन है जिसे सन 2013 में लांच किया गया था इसका स्पीड 10 Gbps है जो अन्य के तुलना में बहुत ही ज्यादा अधिक है वही VERSION 3.0 की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इसमें पॉवर सप्लाई भी 20V और 5A तक होता है जो अन्य यूऍसबी के तुलना में अधिक होता है। 

माइक्रो यूएसबी क्या है. 

Firmware क्या होता है.

USB के ADVANTAGES.

  • इसके STANDARD TYPE होने के कारण अलग अलग डिवाइस के साथ कनेक्ट करना बहुत ही आसान होता है।
  • आवश्यकता के अनुसार USB HUB का इस्तेमाल कर इसके पोर्ट्स को बढ़ाया भी जा सकता है।
  • यह साइज़ में बहुत ही छोटा होता है जिससे स्पेस का बचत होता है।
  • यह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • USB डिवाइस के लिए किसी प्रकार का एक्सटर्नल पॉवर का जरुरत नही होता है।
  • इसका COST भी बहुत ही कम होता है जिससे यह आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
  • इसमें डाटा ट्रान्सफर रेट काफी अधिक होता है यह 10 Gbps तक डाटा को ट्रान्सफर कर सकता है।

USB के DISADVANTAGES.

  • यूऍसबी केवल होस्ट और PEERS के बीच ही कम्युनिकेशन करता है यह दो होस्ट के बीच कम्यूनिकेट नही करता है इसके लिए OTG का आवश्यकता पड़ता है।
  • USB पोर्ट कम दुरी के डाटा ट्रान्सफर के लिए होता है इससे आगे USB हब का इस्तेमाल करना पड़ता है।
  • USB का स्पीड बहुत ही तेज़ है परन्तु इसका तुलना अगर  ईथरनेट और फायरवायर से करे तो कम है।

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को यूऍसबी के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने यूऍसबी क्या है?, इसके विभिन्न प्रकार कौन कौन से है वही इसके VERSION, फायदे और नुकसान के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको USB से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा।

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post