एनसीआर क्या है? NCR Full Form in Hindi.

एनसीआर क्या है? NCR Full Form in Hindi.

आज के इस पोस्ट में आपसब को NCR के बारे में बताने जा रहा हूँ। आप लोग आए दिन जब भी न्यूज़ पेपर, न्यूज़ आदि देखते है तो एनसीआर के बारे में जरुर देखने को मिल जाता होगा। लेकिन आप सब में से एनसीआर के बारे में बहुतो को नहीं पता होगा, और जिन्हें पता भी होगा उन्हें दिल्ली NCR के अन्दर आने वाले क्षेत्र के बारे में नही पता होगा। 

दरअसल NCR के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जिनमे कुछ शहर और जिले शामिल होते है उनका विकास और अन्य काम अन्य शहर और जिले की तुलना में अधिक होता है। साथ में उन्हें कुछ अन्य जरुरी सुविधा भी प्रदान किया जाता है। एनसीआर से जुड़े सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक पड़े, तो चलिए शुरू करते है एनसीआर क्या है? और इसका पूरा नाम क्या होता है।  

NCR का FULL FORM क्या है.

NCR का FULL FORM या पूरा नाम नेशनल कैपिटल रीजन (NATIONAL CAPITAL REGION) होता है। NCR वह क्षेत्र कहलाता है जो हमारे देश की राजधानी दिल्ली के निकटवर्ती होता है इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिले शामिल है।

एनसीआर को हिंदी में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नाम से भी संबोधित किया जाता है। वर्तमान में इसके अंतर्गत 22 जिले आते है जिनमे सबसे ज्यादा हरियाणा और उसके बाद उत्तर प्रदेश  के जिले शामिल है। साल 2013 से पहले तक इस रीजन में 19 जिले थे लेकिन 2013 में इसमें तीन जिले महेंद्रगढ़, भिवानी और भरतपुर को शामिल किया गया जिसके बाद इसकी कूल संख्या बढ़कर 22 हो गया है।  इससे जुड़े क्षेत्र की देख रेख नेशनल कैपिटल रीजन बोर्ड के द्वारा किया जाता है जिसका गठन 1985 में किया गया था। 



दिल्ली NCR क्या है.

दिल्ली एनसीआर दिल्ली से सट्टे जिले को कहा जाता है। दिल्ली भारत का राजधानी है और यहा बहुत से कम्पनीज है जिसके चलते यहाँ अन्य राज्य से हर दिन बहुत से लोग अपने जीवन यापन के लिए यहाँ आते है। ऐसे में दिल्ली की जनसँख्या अधिक ना बढे इसे लेकर 69 अमेंडमेंट एक्ट 1991 के तहत जो सुख सुविधा और विकास के कार्य दिल्ली में किये जाते है, वही इससे सटे जिले में भी किये जाये जिससे लोगो के काम के लिए दिल्ली ना आना पड़े और वे वही पे रह कर अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके जिससे यह होगा की दिल्ली की जनसँख्या भी कंट्रोल हो जायेगा और अन्य क्षेत्र का भी विकास अच्छे ढंग से किया जा सकता है। 

दिल्ली NCR के अंतर्गत बहुत से जिले शामिल है जिनमे गुरुग्राम, गौतम बुध नगर, फरीदाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद आदि प्रमुख है तथा इसके अलावा 17 अन्य और भी है जिसके बारे में आपको इस पोस्ट में बताया जायेगा। 

दिल्ली एनसीआर से इसके निकट के जिलो को जोड़ने से देश को बहुत ही बड़ा फायदा हुआ है। एक तो विकास अच्छे से होता है वही दूसरी और विकास होने के कारन यहाँ लोग काम करने के लिए आते है जिससे वहां रोजगार के मौके भी ज्यादा बढ़ जाता है। साल 2011-12 में ये सभी जिले मिलकर भारत के जीडीपी का करीब 8 प्रतिशत उत्पादन किया था।  

NCR के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र.

NCR केवल दिल्ली के मिलने से ही नही बनता है इसके तहत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान को मिलाकर कूल 22 जिले आते है जो सभी मिलाकर एनसीआर का निर्माण करते है। इन सभी क्षेत्रो की देख रेख नेशनल कैपिटल रीजन बोर्ड के तहत किया जाता है।  

  • गुरुग्राम (GURUGRAM)         
  • गाजियाबाद (GHAZIABAD)
  • फरीदाबाद (FARIDABAD)  
  • मुजफ्फर नगर (MUZAFFARNAGAR)
  • रोहतक (ROHTAK)                
  • बुलंदशहर (BULANDSHAHAR)  
  • पानीपत (PANIPAT)                
  • बागपत (BAGPAT) 
  • सोनीपत (SONIPAT)              
  • मेवात (MEWAT)
  • महेंद्र गढ़ (MAHENDRAGARH )   
  • हापुर (HAPUR)
  • भिवानी (BHIWANI)               
  • गौतम बुध नगर (GAUTAM BUDDH NAGAR)
  • रेवारी (REWARI)                   
  • अलवर (ALWAR)
  • झज्जर (JHAJJAR)                  
  • भरतपुर (BHARATPOOR)
  • पलवल (PALWAL)                 
  • दिल्ली (DELHI)
  • जींद (JIND)                            
  • करनाल (KARNAL)

NCR BENIFITS.

दिल्ली एनसीआर के तहत आने वाले क्षेत्र को बहुत तरह के फायदे दिए जाते है जो निम्नलिखित है-

  • एनसीआर के तहत आने वाले जिले को बहुत तरह के ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाती है।
  • दिल्ली NCR में आ रहे बहुत से जिले में मेट्रो की सुविधा भी है जिससे लोगो का घंटो का यात्रा बहुत ही कम समय में तय हो जाता है। इससे समय का भी बहुत बचत होता है और लोगो को परेशानियों का भी सामना नही करना पड़ता है।  
  • भारत में अभी भी कई ऐसे जगह है जहाँ पर विकास की गति बहुत ही धीमा है कई जगह तो विकास बिलकुल भी नही हुआ है परन्तु एनसीआर रीजन में आने वाले क्षेत्र का विकास कई गुणा तेज़ होता है।

सीएनजी का फुल फॉर्म क्या होता है.

एस.एम.एस का फुल फॉर्म क्या है.

पीएनजी का फुल फॉर्म क्या होता है.

NCR के अन्य FULL फॉर्म.

जिस तरह एनसीआर का पूरा नाम नेशनल कैपिटल रीजन होता है उसी तरह NCR का अन्य नाम भी है जिसका इस्तेमाल किया जाता है और वे सभी निम्नलिखित है-

  • North Central Railway
  • Network Control Room
  • Numeric Character Reference
  • National Catholic Reporter
  • Numerical Computing Resources
  • North Central Railroad
  • Non Conformance Report
  • New California Republic

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को एनसीआर के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने एनसीआर क्या होता है ? NCR Full Form क्या है आदि के बारे में भी विस्तार से जाना साथ में हम सब ने एनसीआर के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रो के बारे में भी जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको एनसीआर से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post