फास्टैग क्या है और कैसे काम करता है? Fastag kya hai in Hindi.

फास्टैग क्या है और कैसे काम करता है? Fastag kya hai in Hindi.

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप सब को फास्टैग क्या है और कैसे काम करता है तथा इसको कहां से ख़रीदे और कैसे एक्टिव करे इन सभी विषयों के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। आप सब में से बहुत से ऐसे लोग होंगे जिन्हें FASTAG के बारे में कुछ जानकारी जरुर होगा और कुछ को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नही होगा तो यह पोस्ट उन सभी के लिए जो इसके बारे में जानना चाहते है।

दरअसल FASTAG टोल टैक्स कलेक्ट करने का एक आधुनिक तरीका है जिसका इस्तेमाल भारत में सर्वप्रथम 2014 में किया गया था। इससे लोगो को टोल टैक्स की भुगतान करने के लिए सड़क पर लम्बी लाइन का सामना नही करना पड़ता है जिससे लोगो का काफी समय बच जाता है। 

फास्टैग का इस्तेमाल करने करने के लिए आपको अपने गाड़ी के फ्रंट में इसके बारकोड को लगाना होता है जिसे टोल टैक्स पर मौजूद सिस्टम स्कैन कर आपका एंट्री कन्फर्म कर देता है। यह प्रोसेस बहुत ही फ़ास्ट होता है जिसके कारण आपको वहा लम्बी कतार में नही खड़ा होना पड़ता है। 

फास्टैग क्या है.

FASTAG टोल कलेक्ट करने के एक आधुनिक तरीका है जो राष्ट्रीय हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा स्टार्ट किया गया था जिसके सहायता से कोई भी आसानी से राष्ट्रीय हाईवे पर रोड टैक्स भर सकता है। FASTAG रोड टैक्स का एक आटोमेटिक CHARGE डिडक्शन सिस्टम है जो आपके अकाउंट से टैक्स कट कर लेता है।



FASTAG 2 पहिये वाहन के लिए नही होता है यह 4 या उससे ऊपर पहिये वाले वाहन के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसका इस्तेमाल करने से पहले इसका रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत जरुरी होता है। फास्टैग का इस्तेमाल भारत में सर्वप्रथम 2014 में किया गया था और उस समय से लेकर वर्तमान में यह भारत के 300 से अधिक टोल प्लाजा पर लगाया जा चूका है।

फास्टैग कैसे काम करता है.    

FASTAG प्रॉपर तरीके से काम करे इसके लिए इसे गाड़ी के फ्रंट स्क्रीन में ऊपर के साइड लगाया जाता है जिसमे एक RFID (रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) लगा होता है जो टोल प्लाजा पर लगे सेंसर के संपर्क में आते ही आपके अकाउंट से वह भुगतान किए जाने वाला टैक्स कट कर लेता है इस प्रोसेस में बहुत ही कम समय लगता है।

कई शहरो में FASTAG को गाड़ी में लगाना भारत सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है क्योकि इससें जाम और भीड़ से बचा जा सकता है। फास्टैग एक बार लगाने के बाद ऐसा नही की यह लाइफ टाइम के लिए यूज़ में लिया जा सकता है इसका एक निश्चित समय अवधी है जो 5 साल निर्धारित किया गया है इसके बाद आपको अपने गाड़ी पर फिर से एक न्यू FASTAG लगवाना पड़ेगा। 

FASTAG मोबाइल रिचार्ज की तरह कार्य करता है जब आपके फ़ोन का बैलेंस ख़त्म हो जाता है तो आप रिचार्ज करवाते है ठीक उसी प्रकार फास्टैग का भी बैलेंस ख़त्म होने के बाद आपको रिचार्ज करवाना पड़ता है। 

फास्टैग कैसे खरीदे.

FASTAG आप बैंक, टोल प्लाजा एवं PAYTM से भी खरीद सकते है फास्टैग के लिए गाड़ी के दस्तावेज के साथ ओनर का एक पहचान डॉक्यूमेंट देना होता है।

FASTAG आप एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई आदि बैंक से खरीद सकते है इसके लिए बैंक आप से कम से कम 200 रुपया चार्ज करती है। वही आप इसका रिचार्ज किसी भी वॉलेट PAY के साथ कर सकते है।

यदि आप ऑनलाइन फास्टैग खरीदना चाहते है तो उसका भी सुविधा आपको मिल जाता है इसके लिए आपको अमेज़न, PAYTM और FLIPKART जैसे E-कॉमर्स साईट से आर्डर करना पड़ेगा।

फास्टैग अप्लाई के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट.

FASTAG के अप्लाई के समय माँगा जाने वाला कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट के बारे में आपको नीचे में बताया गया है।

  • ओनर का एड्रेस प्रूफ 
  • गाड़ी का पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC)
  • ओनर का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट में से कोई एक )
  • ओनर का KYC डॉक्यूमेंट

फास्टैग को कैसे एक्टिवेट करे.

FASTAG को कई तरीको से एक्टिवेट किया जा सकता है। पहला तो आप इसके एंड्राइड APPS को PLAY STORE से डाउनलोड कर ले उसके बाद आप इसे एक्टिवेट कर सकते है। दूसरा आपने जिस बैंक से फास्टैग ख़रीदा है वहां से भी इसे एक्टिवेट करवा सकते है।

फास्टैग को कैसे रिचार्ज करे.

FASTAG को कई तरीको से रिचार्ज किया जा सकता है जिनमे NET BANKING, UPI, DEBIT CARD शामिल है

वही दूसरी ओर आप PLAY STORE से MyFastg App डाउनलोड करके वहा से भी रिचार्ज कर सकते है।   

फास्टैग प्रोवाइडर बैंको के नाम.

  • Axis Bank
  • Bank of Baroda
  • City Union Bank
  • EQUITAS Small Finance Bank
  • Federal Bank
  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • IDFC Bank
  • Indusind Bank
  • Kotak Mahindra Bank
  • Nagpur Nagarik Sahakari Bank Ltd.
  • PayTM Payments Bank Ltd.
  • Punjab & Maharashtra Co-op Bank
  • Punjab National Bank
  • South Indian Bank
  • State Bank of India
  • Syndicate Bank
  • Union Bank             

भारत में फास्टैग का शुरुआत कब हुआ.

भारत में FASTAG का शुरुआत पहली बार 2014 में किया गया था और इस सिस्टम का उपयोग प्रथम बार अहमदाबाद और मुंबई हाईवे पर किया गया था। 

इसके बाद इसे देश के अन्य हाईवे पर भी इस्तेमाल किया जाने लगा और उस समय से लेकर आज तक भारत में कूल 300 से अधिक टोल प्लाजा पर FASTAG का इस्तेमाल किया जा रहा है।   

वही 2019 दिसम्बर में इसके लिए खास निर्देश भी जारी किया गया था जिसके तहत दिसम्बर के बाद से ख़रीदे जाने वाले गाड़ी पर FASTAG लगाना अनिवार्य होगा। 

फास्टैग के फायदे.

फास्टैग के आ जाने से इसके बहुत से फायदे है जिसके बारे में आपको निम्नलिखित में विस्तार से बताया गया है।

  • फास्टैग से लम्बी लाइन में नही रुकना पड़ता है जिससे समय की काफी बचत होता है।
  • खुले पैसो को लेकर होने वाला झंझट खत्म हो गया इससे अन्य लोगो को काफी परेशानी झेलना पड़ता था।
  • इससे हर पेमेंट पर कैशबैक की सुविधा मिलता है जिससे पैसे भी कम देना पड़ता है।
  • अब गाड़ी को लम्बी लाइन में नही खड़ा होना पड़ता है जिससे लोग अपने डेस्टिनेशन पर जल्द पहुँच जा रहे है जिससे पेट्रोल और डीज़ल में भी बचत हो रहा है। 
  • FASTAG के कारण अब टैक्स का बिल ऑनलाइन आता है जिससे पेपर का कोई आवश्यकता नही होता है इससे पर्यावरण को भी फायदा हुआ है। 

जीरो बैलेंस फास्टैग क्या है. 

जैसा की अब आप सब समझ गए होंगे की टोल प्लाजा से गुजरते समय हाईवे का टैक्स देने के लिए FASTAG का इस्तेमाल किया जाता है और यह एक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम है। परन्तु कुछ लोगो को वहा से गुजरने के लिए इसका टैक्स नही देना होता है उसे ही जीरो बैलेंस फास्टैग कहा जाता है। तो चलिए जानते है कौन है वे सब लोग जिन्हें टोल टैक्स का भुगतान नही करना होता है।

प्रमुख व्यक्तियों के नाम.

  • प्रधानमंत्री 
  • राष्ट्रपति 
  • उप राष्ट्रपति 
  • लोकसभा अध्यक्ष 
  • राज्य के राजपाल 
  • कैबिनेट मंत्री 
  • मुख्य न्यायधीश 
  • मुख्यमंत्री 
  • भारत सरकार के सचिव 
  • सेना कमान्डर 
  • उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को फास्टैग के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने फास्टैग क्या हैफास्टैग कैसे काम करता है और फास्टैग के ADVANTAGES और अन्य चीजो के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा।

आपको  यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post