जेपीईजी क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है ? JPEG/JPG Full Form in Hindi.

जेपीईजी क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है ? JPEG/JPG Full Form in Hindi.

आज के इस पोस्ट में आप सब जेपीईजी के बारे में जानेंगे साथ में आपको इसके फुल फॉर्म आदि के बारे में भी बताया जायेगा। JPEG एक फाइल फॉर्मेट होता है और आज के समय में इमेज का रोल काफी अहम् है जैसे किसी भी कार्य के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। जैसे प्रोजेक्ट में किसी फाइल के लिए, बायोडाटा के लिए और भी कई जगह इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

लेकिन क्या आपको पता है हर जगह सभी प्रकार के फाइल फॉर्मेट को सपोर्ट नही किया जाता है उसके लिए उसके कुछ अपने रूल होते है और वही साफ साफ लिखा होता है की आप केवल JPEG, JPG, PNG फाइल ही उपयोग में ले सकते है। साथ में यह भी लिखा होता है की आप केवल 250KB तक के ही फाइल को यूज़ कर सकते है और आप सब ने ऐसा किसी फॉर्म भरते समय जरुर देखा होगा। JPEG एक ऐसा ही फाइल फॉर्मेट है जो साइज़ में बहुत ही छोटा होता है और प्रायः सभी जगह उपयोग में लिया जाता है। 

JPEG के यूज़ करने का एक फायदा यह भी होता है की यह फोटो के RESOLUTION को ज्यादा ख़राब नही करता है जिससे फोटो के साइज़ छोटा होने के बाद भी यह अच्छी तरह से विज़िबल होता है। तो चलिए विस्तार से जानते है जेपीईजी क्या है और इसके फुल फॉर्म क्या होता है?   

जेपीईजी क्या है.

JPEG एक LOSSY संपीड़न (कम्प्रेशन) है जो डिजिटल इमेज को उसके वास्तविक रूप से चेंज करने का कार्य करता है यह फाइल के साइज़ को काफी हद तक कम कर देता है। यह एक RAW IMAGE को उसके वास्तविक साइज़ से बहुत कम कर देता है जिससे यह उपयोग में लेन के लिए काफी उपयुक्त बन जाता है।



इसका उपयोग .Jpg, .Jpeg फाइल एक्सटेंशन के साथ किया जाता है और यह स्टोरेज के लिए यूज़ में लिया जाने वाला सबसे आम फाइल फॉर्मेट है। यह काफी लोकप्रिय भी है क्योकि अन्य फाइल फॉर्मेट की तुलना में काफी कम स्पेस ग्रहण करता है। 

JPEG एक हाई RESOLUTION का PICTURE नही होता है क्योकि यह उसका साइज़ के साथ RESOLUTION को भी कम कर देता है जिससे फोटो थोडा ओरिजिनल वाले से BLURRY दिखने लगता है। इसलिए इसे बार बार SAVE और RE-SAVE नही करना चाहिए क्योकि इससे इसका RESOLUTION हर बार कम होता चला जाता है।

JPEG का फुल फॉर्म क्या होता है.

JPEG का फुल फॉर्म या इसका पूरा नाम JOINT PHOTOGRAPHIC EXPERTS GROUP (जॉइंट फोटोग्राफिक एक्सपर्ट्स ग्रुप) होता है। 

JPEG का CREATION कब हुआ था.

JPEG यानि की JOINT PHOTOGRAPHIC EXPERTS GROUP का गठन 1986 में हुआ था इसके बाद जेपीईजी को फाइल फॉर्मेट का रूप देने का काम 1992 में किया गया और इसी साल इसे अप्रूवल भी मिला था। 

JPEG के क्या ADVANTAGES है.

JPEG के कुछ महत्वपूर्ण ADVANTAGES निम्नलिखित है जिसके बारे में आपको डिटेल्स में बताया गया है। 

  • जेपीईजी में अपने उपयोग के अनुसार फाइल को REDUCE किया जा सकता है। जिससे यह फायदा होता है की आप उसे आसानी से क्लाउड पर सेव कर सकते है साथ में ईमेल में ATTACHED करके किसी और के साथ भी शेयर कर सकते है। 
  • इसका इस्तेमाल कही भी आसानी से किया जा सकता है यह सभी फाइल के लिए उपयोगी होता है साथ में किसी भी फ़ोन और कंप्यूटर में आसानी से कॉम्प्रेस किया जा सकता है।
  • इसमें कम्प्रेशन के बाद भी इमेज का क्वालिटी काफी बेहतर होता है जिसे आसानी से देखा जा सकता है। 
  • इसमें इमेज की कम्प्रेशन के लिए आसानी से फाइल साइज़, उसका RESOLUTION तय किया जा सकता है।
  • इसमें इमेज अपने वास्तविक रूप में ही रहता है ऐसा नही की कलर इमेज के COLOUR में कोई बदलाव आता है बस उसका साइज़ और पिक्चर के क्वालिटी में थोडा बदलाव आता है।

JPEG के क्या DIS-ADVANTAGES है.

JPEG के इसके फायदे के साथ साथ कुछ नुकसान भी है जो आपको बताया गया है।

  • पिक्चर लेते समय JPEG इमेज के कलर को सिमित करने का आप्शन आता है जबकि RAW इमेज में ऐसा नही होता है।
  • जेपीईजी इमेज LAYERED इमेज को सपोर्ट नही करता है जिसके चलते बहुत से ऐसे इमेज है जो मन मुताबिक EDIT नही हो पाता है। जिसके कारण ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर इस फॉर्मेट को यूज़ में नही लेता है।
  • JPEG IMAGE के साइज़ को कंप्रेस्ड करने के बाद इसका RESOLUTION कम हो जाता है जिससे इमेज अपने वास्तविक रूप जैसा नही दिखता है और कभी कभी यह बहुत ही ख़राब हो जाता है।
  • JPEG इमेज को जितने बार एडिट किया जाता है उतना बार उसका पिक्सेल क्वालिटी में गिरावट आता है। जिससे यह अच्छे RESOLUTION टूल्स में देखने पर काफी भद्दा लगता है और फटा-फटा दिखता है।   

JPEG इमेज की पहचान कैसे करे.

JPEG इमेज की पहचान करना बहुत ही आसान है इसके लिए ज्यादा दिमाग लगाने की आवश्यकता नही होता है क्योकि इसका एक अपना फाइल एक्सटेंशन होता है। जब भी हम कोई फोटो इन्टरनेट से डाउनलोड करते है तो आपने देखा होगा उसके पीछे कोई न कोई एक्सटेंशन जरुर लगा होता है जैसे- .JPG, .PNG, .JFIF आदि।

यदि उस फोटो के नाम के अंत में .JPEG या .JPG लगा हो तो आप समझ लेना की यह JPEG फॉर्मेट में है अन्यथा यह किसी और फॉर्मेट में है। 

पीएनजी का फुल फॉर्म क्या होता है.

जीआईएफ का फुल फॉर्म क्या है.

JPEG और JPG क्या अंतर है.

अगर देखा जाये तो जेपीईजी और जेपीजी में कोई अंतर नही है क्योकि दोनों एक ही फाइल फॉर्मेट है JPEG चार अक्षर का एक्सटेंशन है और JPG तीन अक्षर का है और यह पुराने विंडोज में ज्यादा अच्छे से सपोर्ट करता है जिसके चलते JPEG को थोडा और छोटा कर JPG में बदल दिया गया है। 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को जेपीईजी के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने जेपीईजी क्या है, JPEG का फुल फॉर्म क्या होता है और जेपीईजी के ADVANTAGES और DISADVANTAGES के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा।

आपको  यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post