लैन क्या है? LAN Full Form - What is LAN in Hindi.

लैन क्या है? LAN Full Form - What is LAN in Hindi.

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम सब LAN के बारे में जानेंगे और बात करेंगे LAN क्या होता हैl LAN का फुल फॉर्म क्या है तथा इसके फायदे-नुकसान आदि के बारे में भी विस्तार से जानेंगे। 

लैन एक प्रकार का नेटवर्क है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर डिवाइस को जोड़ने के लिए किया जाता है। यह स्कूल कॉलेज घर आदि जगहों पर इस्तेमाल में लिया जाता है। 

इसमें एक कंप्यूटर को मेन सर्वर बना दिया जाता है और सारी डाटा को उसी सर्वर पर SAVE कर दिया जाता उसके बाद उससे अन्य नोड (कंप्यूटर) को जोड़ दिया है जब भी किसी को किसी प्रकार का जानकारी प्राप्त करना होता है तो वह अपने कंप्यूटर से उसे एक्सेस कर सकता है 

LAN का फुल फॉर्म क्या होता है.

LAN का फुल फॉर्म लोकल एरिया नेटवर्क होता है इससे किसी भी डिवाइस को जोड़ने के लिए कई हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट की आवश्यकता होता है जिनमे वायर्ड और वायरलेस ट्रांसमिशन मीडियम उसके अलावा राउटर, स्विच, ब्रिज आदि शामिल है

LAN क्या है.

What is LAN


लोकल एरिया नेटवर्क एक प्रकार का नेटवर्क है जिसका उपयोग नेटवर्किंग में दो या उससे अधिक डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। LAN का ज्यादातर इस्तेमाल घर, स्कूल, कॉलेज या छोटे ऑफिस में किया जाता है क्योकि यह एक छोटे से क्षेत्र के लिए ही सिमित होता है

LAN एक साथ कई कंप्यूटर को कनेक्ट कर सकता है इसका कनेक्शन एरिया 500 मीटर से लेकर 1 किमी तक हो सकता है और इस एरिया के अन्दर में आने वाले कंप्यूटर को इससे कनेक्ट किया जा सकता है

LAN नेटवर्क के लिए स्विच, राउटर, केबल, हब का इस्तेमाल कनेक्शन के लिए किया जाता है वही कनेक्टर के रूप में RJ45 का उपयोग होता है। लोकल एरिया नेटवर्क के साथ डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए WIFI या ईथरनेट का इस्तेमाल किया जाता है एक LAN में एक या एक से अधिक हब, स्विच या राऊटर हो सकते है

LAN नेटवर्किंग के कंपोनेंट्स.  

LAN नेटवर्किंग में कई तरह के कंपोनेंट्स उपयोग में लिया जाता है जो इसके लिए काफी महत्वपूर्ण होता है क्युकी इनके उपस्थिति के कारण हो LAN अच्छे से वर्क कर पाता है

  • हब 
  • स्विच 
  • नेटवर्क मीडियम 
  • केबल कनेक्टर 
  • नेटवर्क एडेप्टर
  • पॉवर सप्लाई 
  • नेटवर्क सॉफ्टवेयर  

LAN की विशेषताएं.

लैन की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित है-

  • लोकल एरिया नेटवर्क का डाटा ट्रान्सफर स्पीड काफी अच्छा होता है।
  • इसमें डाटा की प्राइवेसी काफी अधिक होता है।
  • यह एक सिमित एरिया तक ही सिमित होता है जिससे अनचाहे प्रवेश से बचाव होता है।
  • इसका रख-रखाव काफी आसान होता है

LAN के क्या फायदे है.

लोकल एरिया नेटवर्क के कुछ फायदे के बर्रे में आप सभी को निचे में बताया गया है-

  • LAN का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसका लागत मूल्य काफी कम होता है। 
  • इसके साथ जितने भी कंप्यूटर डिवाइस कनेक्ट होते है सभी के साथ डाटा, फाइल, डॉक्यूमेंट आदि को बहुत ही आसानी से शेयर किया जा सकता है।
  • LAN का ट्रान्सफर रेट काफी अधिक होता है जिससे शेयरिंग में किसी भी प्रकार का कोई समस्या का सामना नही करना पड़ता है जिससे समय की बचत होता है।
  • इसके उपयोग ने हार्ड डिस्क ड्राइव और प्रिंटर आदि जैसे डिवाइस के साथ शेयरिंग को आसान बना दिया है।
  • इसमें डाटा लोकल सर्वर पर स्टोर्ड होता है इसके चलते डाटा की सुरक्षा काफी अधिक होता है क्योकि उस सर्वर पर LAN उपयोकर्ता ही पहुँच सकते है।

  • LAN से जुड़े प्रत्येक कंप्यूटर के पास खुद का एक MAC एड्रेस होता है जिसका प्रयोग डाटा भेजते और रिसीव करते समय किया जाता है जिससे डाटा की हेराफेरी होने की संभावना ख़त्म हो जाता है।     

LAN के क्या नुकसान है.

  • LAN का सबसे बड़ा नुकसान उसके हार्डवेयर कॉम्पोनेन्ट और सिस्टम की समस्या है जिसमे प्रॉब्लम होने की चांस बढ़ जाता है जिसके चलते एक विशेषज्ञ की जरुरत पड़ता है
  • वाइड एरिया नेटवर्क की तरह इसे अधिक दुरी तक इस्तेमाल में नही लिया जा सकता है यह एक सिमित दुरी तक ही वर्क करता है क्योकि इसके केबल को एक निश्चित दुरी से अधिक दूर नही ले जाया जा सकता है
  • लैन की एक और समस्या यह है की यदि इसमें वायरस किसी तरह पहुँच गया तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है क्योकि इसके एक कंप्यूटर में वायरस होने के कारण उस नेटवर्क से जुड़े सभी कंप्यूटर में वह बहुत ही आसानी से पहुँच सकता है 
  • सेंट्रल कंप्यूटर सारे कंप्यूटर को मैनेज करता है और इसमें किसी भी प्रकार के समस्या होने पर वह पुरे सिस्टम को प्रभावित करता है जैसे यदि सेंट्रल कंप्यूटर का कोई भी एक फाइल CORRUPT हो जाता है तो उससे जुडी अन्य कंप्यूटर पर कोई और डाटा को एक्सेस नही किया जा सकता है 

LAN और WAN में अंतर.

चलिए जानते है लोकल एरिया नेटवर्क और वाइड एरिया नेटवर्क के अन्तर के बारे में -

  • LAN द्वारा कवर किया जाने वाला नेटवर्क एरिया कम होता है जबकि WAN द्वारा किया जाने वाला कवर एरिया बहुत बड़ा होता है
  • लैन का फुल फॉर्म लोकल एरिया नेटवर्क होता है जबकि WAN का फुल फॉर्म वाइड एरिया नेटवर्क होता है
  • लैन का इस्तेमाल स्कूल, कॉलेज, बिल्डिंग्स आदि जगहों तक सिमित है जबकि वाइड एरिया नेटवर्क दो देशो को कवर करता है
  • लैन का डाटा ट्रान्सफर रेट अधिक होता है जबकि WAN का LAN से कम होता है 
  • LAN का रख रखाव WAN की तुलना में काफी आसान होता है
  • लोकल एरिया नेटवर्क का ट्रांसमिशन बैंडविड्थ वाइड एरिया नेटवर्क के तुलना में अधिक होता हैइतना ही नही इसका बैंडविड्थ MAN से भी अधिक होता है

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को लैन के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने लैन क्या है, LAN का फुल फॉर्म होता है। LAN की विशेषता तथा इसके फायदे-नुकसान के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको आज का यह पोस्ट जरुर पसंद आया होगा।

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।


Post a Comment

Previous Post Next Post