माइक्रो यूएसबी क्या है - What is Micro USB in Hindi.

माइक्रो यूएसबी क्या है - What is Micro USB in Hindi.

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम सब माइक्रो यूएसबी के बारे में बात करेंगे और जैसा की आप सभी जानते है की USB का इस्तेमाल कम्युनिकेशन, चार्जिंग और भी कई कार्यो के लिए किया जाता है। USB के सहायता से कंप्यूटर और लैपटॉप को अन्य डिवाइस के साथ कनेक्ट कर कम्यूनिकेट करवाया जाता है।   

KEYBOARD, फ़्लैश ड्राइव और MOUSE जैसे डिवाइस भी USB के द्वारा ही कनेक्ट किया जाता है USB CABLE के जरिए प्रिंटर, स्कैनर, कीबोर्ड और मोबाइल आदि को कंप्यूटर, लैपटॉप के साथ जोड़ा जाता है। माइक्रो यूऍसबी क्या है? माइक्रो USB की क्या विशेषताएं है इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए चलते है इस पोस्ट की तरफ जहाँ आपको इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

माइक्रो USB क्या है.

MICRO USB


यूएसबी का ही एक प्रकार माइक्रो यूएसबी है जो आकार में छोटा होता है इसका ज्यादा इस्तेमाल स्मार्टफोन, डिजिटल कैमरा और प्रिंटर आदि कॉम्पैक्ट डिवाइस में किया जाता है यूएसबी के इस प्रकार की मिनी यूएसबी के लौंच होने के कुछ साल बाद किया गया था जो आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग में लिया जाने वाला USB है  

USB का पुरा नाम यूनिवर्सल सीरियल बस होता है माइक्रो यूएसबी में चार शील्ड तार का इस्तेमाल किया जाता है जिसमे दो तार डाटा सिग्नल के लिए होता है। वही अन्य दो तार का इस्तेमाल +5V POWER और ग्राउंड के लिए किया जाता है।

माइक्रो USB के प्रकार. 

माइक्रो यूएसबी मुख्यतः तीन प्रकार के होते है जिसके बारे में आप सभी को निम्नलिखित में बताया गया है

  • MICRO-A USB 
  • MICRO-B USB 
  • MICRO-B USB 3.0 

MICRO-A USB:-

माइक्रो A यूएसबी आकार में छोटा और रेक्टंगुलर शेप का होता है जिसका इस्तेमाल आज के समय में ज्यादातर स्मार्टफोन, डिजिटल कैमरा आदि में किया जाता है। 

इस प्रकार के USB का डाटा ट्रान्सफर रेट काफी अधिक होता है जो करीब 480 MBPS तक होता है परन्तु इसमें केवल FEMALE CONNECTOR ही उपलब्ध होता है, वही इसमें 5 पिन का उपयोग किया जाता है।  

MICRO-B USB:-

माइक्रो B USB और माइक्रो A यूएसबी दोनों में काफी सामान्यताएँ होती है जिस तरह माइक्रो A यूएसबी का इस्तेमाल ज्यादातर स्मार्टफोन, डिजिटल कैमरा आदि में किया जाता है उसी प्रकार इसका इस्तेमाल भी इन्ही सभी डिवाइस के लिए किया जाता है।

माइक्रो B यूएसबी भी OTG (ON-THE-GO) फीचर को सपोर्ट करता है इसका ट्रान्सफर रेट भी 480 MBPS तक होता है परन्तु इसमें MALE और FEMALE दोनों तरह के कनेक्टर मौजूद होते है।  

MICRO-B USB 3.0 :-

माइक्रो B USB 3.0 का इस्तेमाल सभी डिवाइस में नही होता है। यह केवल उसी डिवाइस को सपोर्ट करता है जिसमे USB 3.0 मौजूद हो। यह बहुत ही फ़ास्ट डाटा ट्रान्सफर और पॉवर को सप्लाई करता है। 

माइक्रो B USB 3.0 और माइक्रो B USB में काफी सामान्यताएँ होती है परन्तु इसका डाटा ट्रान्सफर रेट काफी अधिक होता है। 

माइक्रो USB के विशेषताएं.

माइक्रो यूएसबी की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है-

  • माइक्रो यूएसबी एक FEMALE यूएसबी है। 
  • यह आकार में छोटा होता है जिसका साइज़ 6.85 x 1.8 mm होता है।
  • इसका डाटा ट्रान्सफर रेट काफी तेज़ होता है जो तक़रीबन 480 MBPS तक होता है।
  • इसमें पिन की संख्या 5 होता है और यह मिनी USB की तुलना ज्यादा DURABLE होता है।
  • इसमें CURRENT रेटिंग 5A और और अधिकतम वोल्टेज रेटिंग 30V होता है।
  • मिनी USB की तुलना में इसमें काफी अधिक फंक्शन देखने को मिलता है साथ में यह उसके तुलना में अधिक डाटा ट्रान्सफर और करंट सप्लाई करता है।
  • इसका कनेक्ट और डिसकनेक्ट साइकिल 5000 से अधिक होता  है।   

PIN कॉन्फ़िगरेशन.

जैसा की आप सभी अब तक में जान गए होंगे की इसका इस्तेमाल चार्जिंग और डाटा ट्रान्सफर जैसे कार्यो के लिए किया जाता है। तो अब चलिए जानते है इसके पिन के कॉन्फ़िगरेशन के बारे में। माइक्रो यूएसबी में 5 पिन का उपयोग किया जाता है PIN-1, PIN-2, PIN-3, PIN-4 और PIN-5.

  • PIN-1:- यह +5 VDC होता है और इसके WIRE का कलर लाल होता है।  
  • PIN-2:- यह D- होता है और इसके WIRE का कलर वाइट होता है।
  • PIN-3:- यह D+ होता है और इसके WIRE का कलर ग्रीन होता है।
  • PIN-4:- इसके WIRE का कलर BLUE होता है। 
  • PIN-5:- यह ग्राउंड होता है जिसके WIRE का कलर काला होता है। 

यूऍसबी क्या है? यूऍसबी के वर्शन और कितने प्रकार के है.

IPTV क्या है - What Is IPTV in Hindi.

जेपीईजी क्या है और इसका फुल फॉर्म क्या होता है.

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को माइक्रो यूऍसबी के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने माइक्रो यूऍसबी क्या है?, इसके विभिन्न प्रकार कौन कौन से है वही इसके विशेषताएं के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको माइक्रो USB से जुड़ा यह पोस्ट पसंद आया होगा।

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post