सीपीयू क्या है? CPU Full Form - What is CPU in Hindi.

सीपीयू क्या है? CPU Full Form - What is CPU in Hindi.

किसी भी प्रकार के मशीन, या मनुष्य या फिर कोई जानवर सभी को control करने के लिए या चलाने के लिए एक मस्तिष्क की जरुरत पड़ता है जिससे वह अलग अलग गतिविधियों को control कर सकता है। ठीक उसी प्रकार कंप्यूटर control करने के लिए CPU की आवश्यकता पड़ता है जिसे कंप्यूटर का ब्रेन या मस्तिष्क कहा जाता है। 

CPU एक बहुत ही अहम् भूमिका निभाता है और इसके बिना देखा जाये तो कंप्यूटर कुछ भी नही है इससे आप समझ गए होंगे की यह किसी भी कंप्यूटर के लिए कितना आवश्यक होता है। यह यूजर के द्वारा दिए गए किसी भी इंस्ट्रक्शन को फॉलो करता है और और अपने अनुसार उसे हैंडल करता है।

CPU एक साथ यूजर के कई इंस्ट्रक्शन को फॉलो करता है। परन्तु पहले के कंप्यूटर में ऐसा नही होता था क्योकि उस समय CPU इतना विकसित नही था। आज के समय technology अपने चरम पर है ऐसे में हर एक चीज में बदलाव आ रहा है और उसी में से एक सीपीयू है जिससे हम एक साथ कई काम कर सकते है।

आज के इस पोस्ट में हम सब इसी के बारे में विस्तार से जानेंगे क्योकि बहुत से ऐसे लोग है जिन्हें आज भी सीपीयू के बारे में ज्यादा जानकारी नही है। तो चलिए जानते है CPU क्या है, यह कैसे काम करता है, CPU Full Form, इसके क्या कार्य है, सीपीयू के कितने प्रकार है आदि सभी के बारे में जानते है। 

CPU क्या है.

What is CPU


CPU एक इलेक्ट्रॉनिक माइक्रोचिप डिवाइस है जो कंप्यूटर से जुड़े सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर डिवाइस से मिले इंस्ट्रक्शन को control करता है साथ में यह यूजर से मिले डाटा और इंस्ट्रक्शन को control करता है और उसे प्रोसेस कर इनफार्मेशन के फॉर्म में बदलता है यह कंप्यूटर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग होता है। इसे CPU के अलावा माइक्रोप्रोसेसर, सेंट्रल प्रोसेसर और प्रोसेसर भी कहा जाता है।

CPU एक साथ कई काम करता है साथ में यह कंप्यूटर के logical, arithmetical ऑपरेशन जैसे टास्क को पूरा करता है यह ऑपरेटिंग सिस्टम के प्रोग्राम का भी संचालन करता है इसके अन्य और भी कई important कार्य है जिसके चलते इसे कंप्यूटर का ब्रेन कहा जाता है।

इसे हम एक उदाहरण के तौर पर समझने की कोशिश करते है जब भी हम किसी नंबर्स को add करते है तो इसके लिए कीबोर्ड का सहायता लेते है। कीबोर्ड इस नंबर को BINARY में कन्वर्ट कर देता है। और उसके बाद जब यह CPU को मिलता है तो उसके arithmetical यूनिट इसे जोड़कर यूजर के सामने डिस्प्ले कर देता है।

कंप्यूटर के किसी भी छोटे बड़े कार्य जिसमे इंस्ट्रक्शन शामिल होता है उसका प्रोसेस CPU के द्वारा ही होता है। यह किसी भी लेटर्स के स्क्रीन पर APPEAR होने से लेकर उसे डिलीट करने में यह शामिल होता है।  

जब भी आप किसी स्टोर पर लैपटॉप, फ़ोन आदि खरीदने जाते है तो वहां आपको बताया जाता है की इसका प्रोसेसर Core™ i9-12900E Processor आदि है यहाँ प्रोसेसर ही CPU को बताता है। जिस भी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस का प्रोसेसर जितना अच्छा SPEED का होता है वह उतना ही ज्यादा अच्छा वर्क करता है। क्योकि उसके मल्टीटास्किंग का टाइम कम हो जाता है और काम के प्रोसेसिंग में बहुत ही कम समय लेता है। 

CPU का फुल फॉर्म क्या है.

CPU का फुल फॉर्म या उसका पूरा नाम सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) होता है, जिसका Hindi में फुल फॉर्म केंद्रीय प्रचालन तंत्र होता है। जो कंप्यूटर के सभी इनपुट और आउटपुट यूनिट को मिलाकर उसे एक सिस्टम का रूप देता है। 

इसमें प्रोसेसिंग के लिए कई हजारो की संख्या में ट्रांजिस्टर लगाया जाता है साथ में इसमें और भी कई छोटे छोटे कंपोनेंट्स लगे होते है जिसके कारण इसे गर्म होने की संभावना हमेशा होता है जिसे ध्यान में रखते हुए CPU को कूल करने के लिए इसमें एक कुलिंग फैन लगाया जाता है

CPU के प्रकार.

जब भी किसी कंप्यूटर का जिक्र होता है तो वहां उसके साथ उसके प्रोसेसर के बारे में भी जरुर बात किया जाता है और यह उस कंप्यूटर के स्पीड और क्षमता को दिखाता है यदि किसी कंप्यूटर का प्रोसेसर 2.4 GHZ है इसका मतलब उसका सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट एक सेकंड में 2.4 बिलियन इंस्ट्रक्शन को control कर सकता है 

तो चलिए जानते इसके कुछ प्रमुख प्रकार के बारे में -

  • SINGLE CORE CPU 
  • DUAL CORE CPU 
  • QUAD CORE CPU 

Single Core CPU:-

सिंगल कोर सबसे पुराना CPU कोर है इस CPU में एक कोर होता है यह ज्यादातर पुराने कंप्यूटर में इस्तेमाल होता है इसमें प्रोसेसर की क्षमता एक होता है इसका सबसे बड़ा प्रॉब्लम यह है की इसमें मल्टीटास्किंग पॉसिबल नही है इसमें एक टास्क के आरम्भ होते ही पहले उसे ख़त्म होने का इन्तेजार करना पड़ता था जिसके बाद में ही दूसरा टास्क आरम्भ होता है 

Dual Core CPU:-

ड्यूल कोर CPU में दो कोर होता है यह सिंगल कोर से ज्यादा अच्छा परफॉर्म करता है यह सिंगल कोर की तरह एक समय पर एक ही टास्क कम्पलीट नहीं करता है यह एक समय पर एक से अधिक टास्क कम्पलीट करता है इसकी स्पीड भी सिंगल कोर से अधिक होता है परन्तु QUAD कोर से कम होता है 

Quad Core CPU:-

quad कोर CPU में चार कोर होता है इसमें प्रोसेसर की क्षमता चार कोर के बराबर होता है यह ड्यूल कोर और सिंगल कोर दोनों से अच्छा होता है इसका स्पीड दोनों की तुलना कही अधिक होता है इसमें मल्टीटास्किंग बहुत ही आसान होता है

CPU कैसे काम करता है.

CPU के काम करने की प्रक्रिया के बारे में जानना सबके लिए बहुत जरुरी है ऐसा नही है की कंप्यूटर के जितने भी कार्य है सभी यही करता है CPU के अधिकतर कार्य उसके सहायक डिवाइस करते है

CPU के कार्य कई चरणों में पूरा होता है तो चलिए इसके कार्य प्रणाली के बारे में विस्तार से जानते है- 

  • Fetch 
  • Decode 
  • Execute 

Fetch:-

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का पहला चरण FETCH करना होता है इसमें CPU किसी यूजर से मिले इंस्ट्रक्शन को RAM से प्राप्त करता है जो BINARY के फॉर्म में होता है यह इंस्ट्रक्शन को एक ग्रुप के सेट में प्राप्त नही करता है यह इंस्ट्रक्शन को एक एक करके प्राप्त करता है 

CPU में इंस्ट्रक्शन सेट के बारे में बताने के लिए एक प्रोग्राम सेंटर होता है और यही निर्धारित करके CPU को अगले इंस्ट्रक्शन के बारे में इन्फॉर्म करता है

Decode:-

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का दूसरा चरण Decode करना होता है इसमें इंस्ट्रक्शन को signal में डिकोड किया जाता है यह वही इंस्ट्रक्शन सेट होता जो instruction register में स्टोर रहता है इंस्ट्रक्शन को instruction register में पहले चरण में ही स्टोर कर लिया जाता है

Execute:-

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट का तीसरा और अंतिम चरण execute करना होता है इसमें प्रोग्राम या फिर इंस्ट्रक्शन को execute कर यूजर को आउटपुट के रूप में भेज दिया जाता है जो CPU register में स्टोर हो जाता है 

CPU के महत्वपूर्ण भाग.

CPU के कुछ महत्वपूर्ण भाग निम्नलिखित है-

  • Control Unit 
  • Arithmetic Logical Unit 
  • Memory Unit 

Control Unit:-

control unit कंप्यूटर के कार्यो को control करता है यह कंप्यूटर के डाटा और इंस्ट्रक्शन को भी control करता है। यह कंप्यूटर के इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस के बिच कम्यूनिकेट करता है जिससे डाटा का ट्रान्सफर सुचारू ढंग से हो सके।

Arithmetic Logical Unit:-

Arithmetic Logical Unit इसका एक प्रमुख भाग होता है और इसके नाम से इसके बारे में पता चलता है यह कंप्यूटर के arithmetic और logical ऑपरेशन को control करता है  Arithmetic Logical Unit को short फॉर्म में ALU कहा जाता है 

Memory Unit:-

मेमोरी यूनिट का काम कंप्यूटर के प्रोग्राम, इंस्ट्रक्शन आदि के डाटा को स्टोर करना होता है इसे स्टोरेज डिवाइस के रूप में जाना जाता है कंप्यूटर में इन सभी कार्यो को संपन्न करने के लिए अलग अलग स्टोरेज के यूज़ किया जाता है

इस कार्य के लिए रैंडम एक्सेस मेमोरी और रीड ओनली मेमोरी दोनों को इस्तेमाल में लिया जाता है RAM में स्टोर डाटा परमानेंट नही होता है जबकि RAM में स्टोर डाटा परमानेंटली स्टोर हो जाता है 

रोम क्या है?

रैम क्या होता है?

रैम और रोम में अंतर क्या है?

CPU के कार्य.

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट कंप्यूटर का एक ऐसा अंग जिसका अपना एक अहम् योगदान है और उसके कई फीचर है जो कंप्यूटर को बेहतर बनाता है

  • यह यूजर या किसी हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर डिवाइस द्वारा दिए गए इंस्ट्रक्शन के अनुसार कार्य करता है
  • CPU कंप्यूटर के सभी कार्यो को control करता है
  • यह कंप्यूटर के मस्तिष्क के रूप में जाना जाता है
  • यह डाटा को रीड कर इनपुट प्राप्त करता है
  • यह यूजर के द्वारा मिले इनपुट इंस्ट्रक्शन को आउटपुट में तब्दील करता है
  • सीपीयू Arithmetic और logical operation को हैंडल करता है
  • सीपीयू यूजर द्वारा given डाटा को रीड और write करता है

CPU की विशेषताएं.

CPU की विशेषताएं निम्नलिखित है-

  • CPU एक माइक्रोचिप होता है जिसमे कई ट्रांजिस्टर लगा होता है
  • इसे CPU के अलावा प्रोसेसर, माइक्रोप्रोसेसर, सेंट्रल प्रोसेसर के नाम से भी जाना जाता है 
  • यह कंप्यूटर में सभी तरह के प्रोसेस control का कार्य करता है
  • यह यूजर से मिल रहे इंस्ट्रक्शन को आउटपुट में change करता है 
  • इसके द्वारा कंप्यूटर में मल्टीटास्किंग का कार्य हो पाता है 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को CPU full form के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने CPU क्या है? CPU कैसे कार्य करता है, इसके कितने प्रकार होते है आदि चीजो के बारे में भी विस्तार से जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको सीपीयू क्या है और इससे जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए

Motherboard क्या है और कैसे काम करता है?

विंडोज क्या है और इसका प्रकार

फ़ायरवॉल क्या है ?

HDD और SSD क्या है?


Post a Comment

Previous Post Next Post