आईएसओ क्या है - ISO Full Form & information in Hindi.

आईएसओ क्या है - ISO Full Form & information in Hindi.

दोस्तों आज के इस पोस्ट हम सब आईएसओ के बारे में बात करने जा रहे है। ISO क्या है इसका पूरा नाम क्या होता है और इसके फायदे और नुकसान क्या है इन सभी चीजो के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

दरअसल अगर बात करे तो आईएसओ एक प्रकार का सर्टिफिकेट होता है जो उद्योग में कंपनी को दिया जाता है यह उस कंपनी के प्रोडक्ट के गुणवता, क्वालिटी आदि चीजो का जाँच करता है और यदि वह कंपनी इसके मापदंड में सही बैठता है तो उस कंपनी को ISO सर्टिफिकेट दिया जाता है

आज आप सभी को इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया जायेगा क्योकि कोई भी कंपनी कोई भी प्रोडक्ट बनाती है तो उसके लिए ISO सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती हैऔर यदि आप भी कोई प्रोडक्ट बनाते है तो उसके लिए इसके बारे में जानना बेहद ही जरुरी है तो चलिए इससे जुडी अन्य और भी जानकारी के बारे में जानते है।

आईएसओ क्या है


ISO का full form क्या है.  

आईएसओ (ISO) का पूरा नाम International Organization for Standardization होता है जिसे हिंदी में अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन कहा जाता है। इसका शुरुआत सबसे पहले 23 फरवरी 1947 को लंदन में किया गया था जबकि वर्तमान समय में इसका हेडक्वार्टर जिनेवा स्विट्ज़रलैंड में स्थित है

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन 165 देशो में ऑपरेट करता है जबकि इसके तीन प्रमुख भाषा जिसमे यह काम करता है वह English, French और Russian है

ISO क्या है. 

International Organization for Standardization एक नॉन गवर्नमेंट इंडिपेंडेंट संस्था है इसके तहत एक प्रकार का सर्टिफिकेट कंपनी को प्रदान किया जाता है जो उसके प्रोडक्ट के क्वालिटी, गुणवता, सुरक्षा, दक्षता और शुद्धता को जाँच कर उसके द्वारा क्वालिटी स्टैंडर प्रदान करता है

आईएसओ के सर्टिफिकेट प्रदान किए जाने के बाद व्यापार में काफी सुधार मिलता है यह उस कंपनी के प्रोडक्ट को बेचने में मदद करता है साथ में यह भी प्रमाणित करता है की उस कंपनी द्वारा बनाया गया प्रोडक्ट हाई क्वालिटी का है और इससे ग्राहकों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही है 

आपने कई ऐसे प्रोडक्ट देखा होगा जिसपे ISO 9001:2008 या ISO 9001:2015 लिखा होता है दरअसल कुछ साल पहले तक प्रोडक्ट के ऊपर ISO 9001:2008 लिखा हुआ आता था परन्तु अब प्रोडक्ट के ऊपर ISO 9001:2015 लिखा हुआ आता है जिसका मतलब यह होता है की इस प्रोडक्ट की जाँच अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन के द्वारा किया जा चूका है इससे आपको खतरा नही है और कंपनी इस प्रोडक्ट को दुनियाभर में कही भी बेच सकती है

ISO कितने प्रकार का होता है. 

ISO के कई प्रकार होता है और यह कई तरह के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है जो निम्नलिखित में बताया गया है-

  • ISO 9001:2008 - Quality Management
  • ISO 9001:2015 - Quality Management Systems
  • ISO 22000:2005 - Food Safety Management Systems
  • ISO 27001:2013 - Information Security Management System
  • ISO 14001:2015 - Environmental Management Systems
  • ISO 50001 - Energy Management 
  • ISO 20000-1 - IT Service Management System
  • ISO 10012 - Measure Management System
  • ISO 29990 - Learning Services for Non-formal Education & Training

ISO के फायदे.

आईएसओ के कुछ महत्वपूर्ण फायदे निम्नलिखित है जिसके बारे में आप सभी को विस्तार से बताया गया है-

  • यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सर्टिफिकेट होता है
  • इससे ग्राहकों के मन में किसी प्रकार का समस्या उत्पन्न नही होता है
  • व्यापार में सुधार लाता है क्योकि आज के समय में लोग प्रोडक्ट के गुणवता, शुद्धता आदि को जाँच करके की सामान खरीदते है
  • इससे ग्राहकों के समस्या और जरुरत को आसानी से पता लगाया जा सकता है
  • अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन का सर्टिफिकेट होने से प्रोडक्ट की विश्वसनीयता बना रहता हैजिससे प्रोडक्ट की बिक्री में किसी प्रकार का गिरावट इसके क्वालिटी की वजह से देखने को नही मिलता है
  • इसके सर्टिफिकेट होने के बाद प्रोडक्ट अपने देश के अलावा दुसरे देश में भी बेच सकते है
  • यह बिज़नस में मिलने वाले अवरोध को कम करता है
  • कंपनी के बारे में लोगो को सही जानकारी मिलता है जिससे कंपनी का स्तर बढ़ जाता है
  • यह आपके प्रोडक्ट को उच्तम स्तर पर ले जाने में मदद करता है 

ISO 9001 और ISO 22000 क्या है. 

आईएसओ 9001 और आईएसओ 22000 दोनों प्रबंधन प्रणाली सिस्टम है जो गुणवता, उत्पाद और खाध सम्बन्धी सुरक्षा का ध्यान रखती है

आईएसओ 9001 किसी भी प्रकार के उद्योग छोटा हो या बड़ा हो सभी के प्रोडक्ट के गुणवता का मापदंड लागू करता है इसके द्वारा निर्धारित किए जाने वाले कुछ मानक दायरा निम्नलिखित है

  • संसाधन प्रबंधन 
  • गुणवता प्रबंधन 
  • उत्पाद की प्राप्ति 
  • विशलेषण और सुधार 

आईएसओ 22000 खाध सुरक्षा का प्रबंधन करता है यह उत्पाद, कच्चे माल, पैकेजिंग, आपूर्ति और अन्य कामो का मापदंड तय करता है

  • प्रबंधन की जिम्मा 
  • खाध सुरक्षा सुधार 
  • संसाधन प्रबंधन 
  • विशलेषण और सुधार

ISO के अन्य Full form.

आईएसओ के International Organization for Standardization के अलावा कई और भी फुल फॉर्म होता है जिसके बारे आप जान सकते है 

  • Indian student organization
  • Initial sign on
  • ISO image file format
  • Industry standard operation
  • Integration staff officer
  • Infrared space operator
  • Independent system operator
  • Insurance services organization
  • Installation safety office
  • Incentive stock option
  • International student organization
  • Istanbul Sanayi odasi
  • Independent sales organization
  • In search of

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को आईएसओ के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने आईएसओ क्या है, इसका फुल फॉर्म क्या होता है। आईएसओ का आविष्कार कब हुआ था तथा इसके क्या फायदा होता है इसके बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको आज का यह पोस्ट जरुर पसंद आया होगा।

आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।


सीएनजी का फुल फॉर्म क्या होता है?

रोम क्या है? ROM Full Form

डीएनएस क्या है - डीएनएस का फुल फॉर्म क्या होता है?

TC का फुल फॉर्म क्या है?


Post a Comment

Previous Post Next Post