रोम क्या है? ROM Full Form - What is ROM in Hindi.

रोम क्या है? ROM Full Form - What is ROM in Hindi.

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम सब ROM के बारे में बात करेंगे और इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। जैसा की मै समझता हूँ आप सभी को इसके बारे में थोड़ी जानकारी तो जरुर होगी क्योकि जब भी आप कोई फ़ोन या लैपटॉप खरीदते है तो इसके बारे में जरुर पूछते है। रोम किसी भी फ़ोन या लैपटॉप के लिए बहुत जरुरी होता है यह किसी भी डिवाइस में स्टोरेज डिवाइस के रूप में काम करता है 

ROM एक प्राइमरी मेमोरी होता है जिसे नॉन-वोलेटाइल मेमोरी के रूप में भी हम सब जानते है क्योकि यह save किए गए डाटा इनफार्मेशन को परमानेंट स्टोर करके रखता है। इससे जुडी एक बात और यह है की इसके प्रोग्राम को बदलना काफी मुस्किल है जो एक तरह से फिक्स्ड ही रहता है। इस पोस्ट में रोम से जुडी और भी जानकारी जैसे- रोम क्या है, इसका पूरा नाम क्या होता है इसके कितने प्रकार होते है आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है

ROM क्या है.

what is ROM


रोम एक प्रकार का PERMANENT मेमोरी होता है जिसे नॉन-वोलेटाइल मेमोरी कहा जाता है क्योकि इसमें रैंडम एक्सेस मेमोरी की तरह computer के power ऑफ होते ही मेमोरी में उपस्थित डाटा डिलीट नही होता है इसमें मौजूद डाटा परमानेंटली save रहता है। इसके अन्दर कई तरह की चीजे save रहता है BIOS प्रोग्राम एक है जो ऑपरेटिंग सिस्टम को कंप्यूटर से जोड़ता है।  

ROM कंप्यूटर कई महत्वपूर्ण इनफार्मेशन को save करके रखता है यह बूटस्ट्रैपिंग के लिए कई जरुरी निर्देशों वाले इनफार्मेशन को save करता है ROM में प्रोग्राम को हर बार डाला नही जाता है इसमें प्रोग्राम को एक बार ही डाला जाता है उसे मॉडिफाइड और change नही किया जा सकता है

जैसा की आप सोच रहे होंगे की रोम को केवल मोबाइल और कंप्यूटर के अन्दर ही यूज़ किया जाता है तो ऐसा नही है यह कई और इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस में भी उपयोग में लिया जाता है जिनमे Microwave Oven, Television, WASHING Machine आदि शामिल है।

रैम क्या होता है?

ROM फुल फॉर्म.

ROM का फुल फॉर्म या इसका पूरा नाम रीड ओनली मेमोरी (Read Only Memory) होता है। रोम को फर्मवेयर के रूप में भी जाना जाता है जो कंप्यूटर के हार्डवेयर से कनेक्टेड रहता है जिसे manufactures के द्वारा स्टार्टिंग में ही save किया जाता है।

ROM Full Form - Read Only Memory

ROM की विशेषताएं.

रोम की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है -

  • यह रैंडम एक्सेस मेमोरी की तुलना में इसका कास्ट काफी सस्ती होती है
  • रोम को केवल रीड किया जा सकता है इसमें change नही किया जा सकता है
  • यह कंप्यूटर के basic फंक्शन के निर्देश को स्टोर करता है 
  • इसमें काफी कम एनर्जी की आवश्यकता होता है जिससे बैटरी बैकअप काफी अच्छा होता है
  • यह एक nonvolatile मेमोरी होता है
  • ROM में डाटा बिना पॉवर सप्लाई के भी save रहता है।
  • यह एक अपरिवर्तनशील मेमोरी होता है।

ROM के advantages.

जैसा की आप सभी में ऊपर में पढ़ा की रीड ओनली मेमोरी का इस्तेमाल डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है साथ में इसके कई और advantages है जिसके बारे में आप सभी को बताया गया है। 

  • रोम का प्राइस रैम की तुलना में कम होता है।
  • इसका परिक्षण यानि की टेस्ट करना काफी आसान होता है।
  • इसका प्राकृति nonvolatile होता है जिसके चलते यह रैम से ज्यादा विश्वसनीय होता है।
  • इसे बार बार किसी प्रोग्राम को डाला नही जाता है जिसके चलते यह ज्यादा उपयोगी साबित होता है।
  • इसे रिफ्रेश करने की आवश्यकता नही पड़ता है। 

ROM के कितने प्रकार है.

ROM के कई महत्वपूर्ण प्रकार होते है जिसके नाम निम्नलिखित में कुछ इस प्रकार है-

  • PROM- (PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY)
  • EPROM- (ERASABLE AND PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY)
  • EEPROM- (ELECTRICALLY ERASABLE AND PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY)
  • MROM- (MASKED READ ONLY MEMORY)

PROM:-

PROM का फुल फॉर्म PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY होता है जो एक digital मेमोरी है जिसके प्रोग्राम को एक बार बदला जा सकता है वही इसे एक बार अपडेट भी किया जा सकता है परन्तु बार बार नही किया जा सकता है

इसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस में किया जाता है जहाँ इसके प्रोग्राम को एक बार बदला सकता है उसके बाद यह फिक्स्ड हो जाता है जिसके बाद इसमें change नही किया जा सकता है 

EPROM:-

EPROM का फुल फॉर्म ERASABLE AND PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY होता है जो की एक PROGRAMMABLE चिप होता है जिसे ERASE भी कर सकते है साथ में यह अचानक पॉवर ऑफ हो जाने की स्थिति में में डाटा को save करके रखता है। पॉवर ऑफ के स्थिति में इसमें स्टोर हुए डाटा को पुनः प्राप्त किया जा सकता है यह एक nonvolatile मेमोरी होता है।

EPROM को ERASE करने बाद इसमें प्रोग्राम भी write किया जा सकता है साथ में इसे अपग्रेड भी किया जा सकता है जो कई सालो तक इसमें स्टोर रहता है। इसे ERASE करने के लिए अल्ट्रा वायलेट RAY के THROUGH गुजारा जाता है जिससे इसके डाटा नस्ट हो जाता है और फिर इसमें नए प्रोग्राम इंस्ट्रक्शन को डाला जाता है।

फ्लॉपी डिस्क क्या है?

रैम और रोम में अंतर क्या है?

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है?

फ़ायरवॉल क्या है?

EEPROM:-

EEPROM का फुल फॉर्म ELECTRICALLY ERASABLE AND PROGRAMMABLE READ ONLY MEMORY होता है। जो काफी एडवांस्ड होता है इसे कई बार ERASE और PRAGRAMMED किया जा सकता है यह भी एक nonvolatile मेमोरी होता है। फ़्लैश मेमोरी एक तरह से EEPROM का ही उदाहरण है। 

बात अगर इसके स्टार्टिंग समय का करे तो EEPROM में सिंगल-बाइट का काम ही होता है। परन्तु समय में आए बदलाव के साथ इसमें भी बदलाव आया और अब इसमें मल्टी बाइट ऑपरेशन को किया जा सकता है। इसे ERASE करने में मात्र कुछ ही सेकंड्स का समय लगता है जिससे यह काफी पोपुलर भी है।

MROM:-

MROM का फुल फॉर्म MASKED READ ONLY MEMORY होता है जिसमे डाटा और प्रोग्राम को पहले ही स्टोर कर दिया जाता है। यह ज्यादा कारगर भी नही था और इसका प्राइस काफी अधिक था जिसके कारण इसका इस्तेमाल बंद हो गया है और अब के समय में यह नही के बराबर यूज़ में आता है और यह अब बहुत ही कम उपलब्ध भी है।

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को ROM के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने ROM क्या है ? ROM का Full Form क्या है, इसके कितने प्रकार है तथा इसके विशेषताएं आदि के बारे में भी विस्तार से जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको रोम से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post