रैम क्या होता है? फुल फॉर्म ऑफ़ रैम - What is computer RAM and it's Full Form.

रैम क्या होता है? फुल फॉर्म ऑफ़ रैम - What is computer RAM and it's Full Form.

दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम सब RAM के बारे में बात करेंगे और इसके बारे में विस्तार से जानेंगे। जैसा की मै समझता हूँ आप सभी को इसके बारे में थोड़ी जानकारी तो जरुर होगी क्योकि जब भी आप कोई फ़ोन या लैपटॉप खरीदते है तो इसके बारे में जरुर पूछते है। रैम किसी भी फ़ोन या लैपटॉप के लिए बहुत जरुरी होता है यह डिवाइस को WORKING प्रोसेस में काफी मदद करता है।

RAM एक प्राइमरी मेमोरी होता है जो CPU द्वारा किए जा रहे कार्यो के DATA और इंस्ट्रक्शन को स्टोर करके रखता है। रैम से जुडी और भी जानकारी जैसे- रैम क्या होती है, इसका पूरा नाम क्या होता है इसके कितने प्रकार होते है आदि के बारे में विस्तार से बताया गया है

रैम का फुल फॉर्म क्या है.

RAM का पूरा नाम RANDOM ACCESS MEMORY होता है रैंडम एक्सेस मेमोरी का साइज़ ROM की तुलना में काफी कम होता है इसके बिना कंप्यूटर या फ़ोन को चलाया नही जा सकता है

रैम क्या होता है.

रैम क्या होता है


रैम एक प्रकार का मेमोरी होता है इसे कंप्यूटर का शार्ट टर्म मेमोरी भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर या फ़ोन के प्रेजेंट में यूज़ हो रहे सभी मूवमेंट को स्टोर करके रखता है परन्तु कंप्यूटर के पॉवर ऑफ होते ही इसका डाटा ख़त्म हो जाता है

हम अपने कंप्यूटर में एक साथ कई कार्य करते है जैसे कुछ टाइपिंग करते है उसके बाद कोई अलग डॉक्यूमेंट फाइल ओपन करते है उसके बाद में मूवी आदि देखने लगते है और यह सभी कार्य हमारे कंप्यूटर के रैंडम एक्सेस मेमोरी में हो रहा होता है 

ऐसा ही हमारे फ़ोन में भी होता है जब फ़ोन में एक साथ 5-6 एप्लीकेशन हमारे द्वारा ओपन कर लिया जाता है तो फ़ोन काफी हद तक स्लो हो जाता है और जैसे ही फ़ोन को ऑफ करके ऑन करते है तो वह सही से वर्क करने लगता है और ऐसा इसलिए होता है की RAM द्वारा जितने भी डाटा स्टोर किया गया था वह डिलीट हो जाता है 

रैम CPU द्वारा किए जा रहे कार्यो को भी स्टोर करके रखता है यह CPU का ही एक भाग होता है यह एक वोलेटाइल मेमोरी होता है जिसके चलते यह डाटा हो हमेशा के लिए स्टोर करके नही रखता है यह पॉवर ऑफ होते ही स्टोर्ड डाटा को ख़त्म कर देता है

RAM से ख़त्म हुए डाटा को दोबारा वापस मेमोरी में नही लिया जाता है यह फ्लिप-फ्लॉप और सेमीकंडक्टर से मिलकर बना होता है

रैम के कितने प्रकार होता है.

RAM मुख्य रूप से दो प्रकार के होता है जिसके बारे में आपको निचे में बताया गया है-

  • SRAM 
  • DRAM 

SRAM:-

SRAM का पूरा नाम Static Random Access Memory होता है। SRAM को रिफ्रेश करने के जरुरत नही होता है इसमें डाटा स्थिर होता है। SRAM को बनाने में ज्यादा पैसो की जरुरत पड़ता है साथ में इसे कैश मेमोरी की तरह इस्तेमाल में लिया जाता है

Static Random Access Memory भी वोलेटाइल ही होता है जिसके चलते इसमें भी पॉवर ऑफ की स्थिति में डाटा LOSS हो जाता है। SRAM अन्य मेमोरी की तुलना में अधिक फ़ास्ट होता है क्योकि यह एक CACHE मेमोरी की तरह कार्य करता है

CHARACTERISTIC ऑफ़ SRAM.

  • यह काफी अधिक तेज़ होता है
  • इसका प्राइस अन्य मेमोरी की तुलना में अधिक होता है
  • इसे ज्यादा पॉवर की आवश्यकता होता है
  • यह एक प्रकार से CACHE मेमोरी की तरह कार्य करता है
  • इसे रिफ्रेश करने की आवश्यकता नही होता है  

DRAM:- 

DRAM का पूरा नाम Dynamic Random Access Memory होता है। इसे SRAM के ठीक विपरीत रिफ्रेश करने की जरुरत पड़ता है। साथ में इसका स्पीड भी कम होता है परन्तु इसका प्राइस Static Random Access Memory से कम होता है

इसका इस्तेमाल CPU के MAIN MEMORY के रूप में किया जाता है यह भी एक वोलेटाइल मेमोरी होता है पॉवर ऑफ होने पर इसका डाटा अपने आप परमानेंटली ख़त्म हो जाता है

CHARACTERISTIC ऑफ़ DRAM.

  • इसका लाइफ साईकल कम होता है
  • इसका स्पीड कम होता है
  • इसे SRAM की तुलना में कम पॉवर की आवश्यकता होता है
  • इसका प्राइस अन्य के तुलना में कम होता है
  • इसे इस्तेमाल के समय रिफ्रेश करने की आवश्यकता पड़ता है

RAM की क्या विशेषताएं है. 

RAM की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित है जिसके बारे में विस्तार से बताया गया है-

  • इसका स्पीड सेकेंडरी मेमोरी की तुलना में अधिक होता है
  • दूसरे मेमोरी की तुलना में इसका प्राइस कही अधिक होता है
  • यह एक वोलेटाइल मेमोरी होता है जिसके परिणाम स्वरूप पॉवर ऑफ होने पर इसके डाटा स्वतः ख़त्म हो जाता है
  • कंप्यूटर या फ़ोन के प्रोग्राम, एप्लीकेशन इसी के द्वारा INSTRUCT किया जाता है
  • इसके बिना कंप्यूटर का इस्तेमाल नही किया जा सकता है
  • यह CPU के कार्य के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है
  • इसका स्टोरेज कैपेसिटी अन्य मेमोरी की तुलना काफी कम होता है

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को RAM के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने RAM क्या होता है ? RAM का Full Form क्या है, इसके कितने प्रकार है आदि के बारे में भी विस्तार से जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको रैम से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

सीपीयू क्या है?

रोम क्या है?

Motherboard क्या है-और कैसे काम करता है?

रैम और रोम में अंतर क्या है?




Post a Comment

Previous Post Next Post