What is Motherboard? What is Motherboard in Hindi - Motherboard क्या है और कैसे काम करता है।

What is Motherboard? What is Motherboard in Hindi - Motherboard क्या है और कैसे काम करता है।

आपने बैकबोन का नाम तो सुना ही होगा जिस तरह मनुष्यों के लिए यह जरुरी है ठीक उसी प्रकार से किसी भी कंप्यूटर के लिए motherboard भी उतना ही आवश्यक है। इतना ही नही motherboard केवल कंप्यूटर में ही नही होता है यह हमारे फ़ोन में भी होता है जिसे लॉजिक बोर्ड के रूप में जानते है।   

एक motherboard को और भी कई नाम जैसे- सिस्टम बोर्ड, मेन बोर्ड, बेस बोर्ड आदि से जाना जाता है। यह कंप्यूटर के अन्दर बहुत ही अहम् भूमिका निभाता है इसी से कंप्यूटर के अन्य कॉम्पोनेन्ट जुड़े होते है लेकिन बात अगर पुराने motherboard का करे जिसे IBM ने बनाया था उसमे केवल कार्ड स्लॉट और प्रोसेसर ही मौजूद था

परन्तु आज के motherboard में कई बेहतरीन फीचर add किए गये है जिससे यह कंप्यूटर को और भी capabilities प्रदान करता है यह कंप्यूटर में मौजूद सभी पार्ट को हर एक काम करने की अनुमति प्रदान करता है आज हमसब इसी के ऊपर विस्तार से बात करने वाले है तो चलिए जानते है Motherboard क्या है और कैसे काम करता है।

Motherboard क्या है.

what is motherboard


motherboard एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड होता है जो एक हब की तरह होता है जिससे कंप्यूटर के कई सारे इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट जुड़े होते है इस कॉम्पोनेन्ट में हार्ड डिस्क, CPU, BIOS, MOUSE, RAM आदि शामिल होते है जो पोर्ट की माध्यम से कनेक्टेड होता है यह CPU और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्पोनेन्ट के बिच कम्युनिकेशन के लिए अनुमति देता है साथ में पॉवर सप्लाई प्रदान करता है

अगर आप motherboard के इमेज को देखोगे तो उसमे आपको एक ग्रीन कलर का एक बोर्ड दिखेगा जिसमे कई स्लॉट होता है उसी से कंप्यूटर के अन्य कॉम्पोनेन्ट कनेक्टेड होता है। और सभी कॉम्पोनेन्ट को जोड़ने के लिए सभी के पास एक कनेक्टर होता है motherboard के साथ I/O डिवाइस भी जुड़ा रहता है अगर देखा जाये तो सभी कॉम्पोनेन्ट जो कंप्यूटर में मौजूद होता है वह motherboard से किसी न किसी तरह कनेक्टेड रहता है 

motherboard के प्रकार. 

motherboard को उसके क्षमता और आकार के आधार पर बाँटा गया है जिसके विभिन्न प्रकार है जो एक दुसरो से अलग होता है तो चलिए जानते है इसके प्रकार के बारे में-

  • AT motherboard 
  • ATX motherboard  
  • Mini ITX motherboard 

AT motherboard:-

AT motherboard को एडवांस्ड technology मदरबोर्ड कहा जाता है इसका dimension (351 * 305)mm होता है यह motherboard का सबसे पुराना प्रकार है जिसे IBM कंपनी के द्वारा सन 1980 में बनाया गया था।

इसके इस dimension के कारण यह मिनी डेस्कटॉप में फिट नही होता है और ना ही अलग ड्राइव्स को लगाया जा सकता है परन्तु इसमें 6 पिन के 2 दो पॉवर कनेक्टर होता था और इसके कई और बेनिफिट्स थे जिसके चलते यह 1997 तक मार्केट में बना रहा

ATX motherboard:-

ATX motherboard को Advanced technology extended मदरबोर्ड कहा जाता है। इसका dimension (305 * 204)mm होता है इसका खोज INTEL के द्वारा किया गया था। यह AT motherboard के बाद बनाया गया था ATX motherboard में कई बदलाव किया गया था साथ में इसका आकर भी काफी छोटा था

ATX फॅमिली के और कई मदरबोर्ड है जिनमे फुल ATX, माइक्रो ATX शामिल है इसमें कीबोर्ड कनेक्टर BIOS आदि प्रोग्राम add किया गया था। ATX motherboard का इस्तेमाल आज भी कंप्यूटर में किया जाता है 

Mini ITX motherboard:-

Mini ITX motherboard को Advanced technology extended मदरबोर्ड कहा जाता है। इसका dimension (170 * 170)mm होता है जो की अन्य motherboard की तुलना में काफी छोटा है साथ में इसमें कुलिंग के लिए फैन भी नही होता है

Mini ITX motherboard की खोज VIA technology के द्वारा किया गया था इसका प्रमुख कार्य इसे मिनी कंप्यूटर में इस्तेमाल करना था इस प्रकार के motherboard का सबसे अच्छा लाभ यह है की यह काफी कम पॉवर consume करती है

motherboard के कार्य.

motherboard के कुछ प्रमुख कार्य निम्नलिखित है जिसके बारे में आप सभी को विस्तार से बताया गया है-

पॉवर सप्लाई :-

किसी भी कंप्यूटर में मौजूद सभी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स को motherboard ही पॉवर सप्लाई करता है सबसे पहले पॉवर केबल के द्वारा motherboard तक पहुँचता है जिसे बाद में सभी कंपोनेंट्स तक पहुँचाया जाता है

बैकबोन/हब:-

जैसा की आप सभी को ऊपर में बताया गया है की यह कंप्यूटर के बैकबोन की तरह काम करता है क्योकि कंप्यूटर के सभी कंपोनेंट्स इससे किसी न किसी तरह से कनेक्टेड रहता है इसमें RAM, HARD-DISK, CPU आदि को इनस्टॉल किया जाता है

BIOS:-

यह कंप्यूटर के BOOT प्रोसेस में इस्तेमाल होने वाले BIOS प्रोग्राम को होल्ड करके रखता है यह प्रोग्राम कंप्यूटर में एक अहम् रोल अदा करता है

डाटा फ्लो:- 

डाटा फ्लो मदरबोर्ड का एक और अहम रोल है जिसके द्वारा यह निर्धारित करता है की कंप्यूटर में मौजूद सभी डिवाइस आपस में सही से कम्यूनिकेट कर रहे है या नही कर रहे है। इसके मदद से ही सभी डिवाइस डाटा को दुसरे तक भेज पाते है और किसी अन्य कंपोनेंट्स के डाटा को रिसीव भी करते है

स्लॉट्स प्रदान करना:-    

motherboard आवश्यकता पड़ने पर बाहरी  Peripherals के लिए स्लॉट भी मुहैया करता है इसमें कई एक्सपेंशनस्लॉट्स होता है जिसे जरुरी पड़ने पर यूज़ में लिया जाता है और नए डिवाइस को इनस्टॉल किया जाता है 

motherboard के प्रमुख पार्ट्स.

अन्य डिवाइस सभी से काम करे इसे लेकर motherboard में कई महत्वपूर्ण पार्ट्स होते है जिसके बारे में आपको बताया गया है -

I/O पोर्ट्स:-

I/O पोर्ट्स यह बाहरी डिवाइस को कनेक्ट करने में मदद करता है इनमे माउस, कीबोर्ड, USB डिवाइस स्पीकर आदि शामिल है।

RAM स्लॉट्स:-

रैंडम एक्सेस मेमोरी का एक स्लॉट्स होता है जिसमे RAM को व्यवस्थित किया जाता है जिसका उपयोग कंप्यूटर के परफॉरमेंस को INCREASE करने के लिए किया जाता है

पॉवर कनेक्टर:- 

यह कंप्यूटर के लिए बहुत ही जरुरी होता है इसके बिना कंप्यूटर को चला ही नही जा सकता है यह स्विच मोड पॉवर सप्लाई से कनेक्टेड रहता है जो 20 पिन का एक कनेक्टर होता है जिससे होकर पॉवर motherboard तक पहुँचता है उसके बाद कंप्यूटर के अन्य डिवाइस तक पहुँचाया जाता है 

CPU सॉकेट:-

सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यह किसी भी कंप्यूटर के लिए बहुत ही जरुरी होता है यह किसी भी प्रोग्राम को प्रोसेस करने के लिए इंस्ट्रक्शन प्रदान करता है

IDE Connector:-

यह CD-डीवीडी आदि को control करता है जिसका फुल फॉर्म Integrated Drive Electronics होता है जिसमे 40 पिन का कनेक्टर लगा होता है

CMOS Battery:-

CMOS Battery का काम डेट-टाइम जैसे इनफार्मेशन को स्टोर करना होता है जिसका फुल फॉर्म Complementary Metal Oxide Semi-Conductor होता है

Heat Sink:-

motherboard हमेशा काम कर रहा होता है और इससे कई कंपोनेंट्स जुड़ा होता है ऐसे में motherboard हीट होने लगता है और इस हीट को ओब्सोर्ब करने के लिए इसमें Heat Sink लगा होता है जो हीट को ख़त्म करता है जिससे motherboard अच्छे ढंग से काम कर सके

motherboard के निर्माता के नाम. 

यहाँ आपको कुछ प्रमुख motherboard निर्माताओ के नाम बताया गया है-

  • Intel
  • Gigabyte
  • Acer
  • ASUS
  • AOpen
  • Biostar
  • AMD
  • MSI

मदरबोर्ड में मौजूद पोर्ट्स.

motherboard में मौजूद कई प्रमुख पोर्ट्स है जिनमे कुछ प्रमुख के बारे में आप सभी को बताया गया है-

  • USB पोर्ट्स 
  • पैरेलल पोर्ट्स 
  • सीरियल पोर्ट्स 
  • VGA पोर्ट्स 
  • मॉडेम पोर्ट्स 
  • पॉवर कनेक्टर पोर्ट्स 
  • सॉकेट्स 
  • एक्सटर्नल पोर्ट्स 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को Motherboard के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने Motherboard क्या है ? Motherboard के प्रकार और इसके कार्य के बारे में जाना है तथा इसके निर्माता आदि के बारे में भी विस्तार से जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको What is Motherboard और इससे जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए

रैम क्या होता है?

रैम और रोम में अंतर क्या है?

फ्लॉपी डिस्क क्या है?

सॉलिड स्टेट ड्राइव (SSD) क्या है?

रोम क्या है?


Post a Comment

Previous Post Next Post