टैली क्या है और कैसे सीखे - What is Tally in Hindi.

टैली क्या है और कैसे सीखे - What is Tally in Hindi.

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप सब जानेंगे टैली क्या है? यदि आपको इसके बारे में जानकारी नही है तो चिंता की बात नही है आपको इस पोस्ट में टैली के बारे में विस्तार से बताया है। आज के इस आधुनिक समय में हर तरफ कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैंक से लेकर प्रिंटिंग प्रेस, एडिटिंग से लेकर विडियो-ऑडियो सुनने और देखने के लिए साथ में पढने से लेकर स्पेस में जाने तक हर जगह इसका इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे हम सब काम और भी आसान हो जाये।   

हमारे जीवन में अकाउंट का बड़ा ही महत्त्व है ठीक इसी प्रकार कंपनी के लिए भी इसका बड़ा महत्त्व है जिससे वह अपने हिसाब का लेखा जोखा रखने के लिए टैली जैसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती है जिससे हिसाब किताब में किसी प्रकार का कोई गड़बड़ी नही हो। 

कई कंपनी इस काम को करने के लिए अलग अलग कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करती है जिससे उनके अकाउंट सम्बन्धी कार्य कुशलता पूर्वक संभव हो सके। तो चलिए जानते है टैली क्या है और इसे कैसे यूज़ में लेते है साथ में आपको इसके इतिहास के बारे में भी जानेंगे जिससे आपको यह पता चलेगा की यह कब से इस्तेमाल में आना शुरू हुआ है।

टैली क्या है.



टैली एक एकाउंटिंग software है जिसका इस्तेमाल पैसे की गणना करने और उसका व्यस्थापन और संरक्षित करने के लिए किया जाता है यह आमतौर पर व्यापार में कंपनी के वित्तीय भुगतानों की गणना हेतु इस्तेमाल किया जाता है इसके अंतर्गत कंपनी के मॉल के स्टॉक मैनेज्ड, उसपे खर्च आदि को संरक्षित किया जाता है

आसान भाषा में टैली को समझा जाये तो इसका मुख्या कार्य व्यवसाय के लेन-देन, नगद-उधार, आदि अकाउंट सम्बन्धी कार्यो के बही खाता के रिकॉर्ड को संरक्षित और गणना हेतु इस्तेमाल किया जाता है क्योकि किसी कंपनी में कई तरह के कार्य होते है जिससे सम्बन्धी अकाउंट की जानकारी रख पाना और उसका कैलकुलेशन करना काफी कठिन है परंतु इसे इस सॉफ्टवेर के मदद से आसानी से किया जाता है   

वही बात अगर आज से कुछ वर्ष पहले का किया जाये तो बैंक, सरकारी कार्यालय, व्यापारिक लेन-देन आदि में अकाउंट के कार्यो के लिए दस्तावेज का इस्तेमाल किया जाता था जिससे उनके देख-रेख में अधिक जगहों की जरुरत पड़ता था और साथ में कागजो का इस्तेमाल होता था जिससे वनों की कटाई ज्यादा मात्रा में किया था परन्तु आज के समय में इन सभी कार्यो के लिए कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है और इसके कार्य टैली जैसे software ने और भी आसान कर दिया है

टैली का फुल फॉर्म क्या है. 

टैली का फुल फॉर्म Transactions Allowed in a Linear Line Yards होता है जिसे एक मल्टीनेशनल कंपनी Tally Solution Pvt. Ltd. ने निर्मित किया है जिसका हेड क्वार्टर बैंगलोर में स्थित है टैली भारत में एकाउंटिंग के लिए प्रयोग में लिया जाने वाला सबसे पोपुलर सॉफ्टवेर है इसका इस्तेमाल 10 लाख से अधिक लोग के द्वारा किया जा रहा है 

टैली की विशेषताएं.

टैली की कुछ प्रमुख विशेषताएं जिसके बारे में आब सभी को बताया गया वो निम्नलिखित है

  • Tally में डाटा को ज्यादा समय तक रखना आसान है जबकि कागज में सहेजना इसे ज्यादा मुस्किल है।
  • इससे समय और धन दोनों की बचत होता है। 
  • यह अन्य सॉफ्टवेयर के मुकाबले ज्यादा अच्छा है क्योकि इसमें फाइल को save करने के लिए आप इसमें सिक्यूरिटी भी लगा सकते है। 
  • इसका इंटरफ़ेस यूजर फ्रेंडली होता है जिससे इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। 
  • इससे पहले अकाउंट को व्यवस्थित करने के लिए कॉपी-कलम का इस्तेमाल होता था। परन्तु इसके आ जाने के बाद अब सारा काम कंप्यूटर पर होता है जिससे चीजे पहले की तुलना में आसान बन गया है। 

टैली का इतिहास.

Tally का इतिहास कोई 50-100 साल पुराना नही है इसका निर्माण सन 1986 में श्याम सुन्दर गोयनका और उनके पुत्र भारत गोयनका ने किया था 

इस सॉफ्टवेयर के निर्माण के पीछे की कहानी भी कुछ अलग है जब इस सॉफ्टवेयर का निर्माण किया गया तो उस समय श्याम सुन्दर गोयनका के पास कंपनी था जो टेक्सटाइल मिल्स को कच्चा माल और मशीन पार्ट्स सप्लाई किया करता था उनके इस कार्य के लिए कोई सॉफ्टवेयर नही था जिससे अपने हिसाब को मैनेज कर सके जिससे उन्हें काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा था

श्याम सुन्दर गोयनका ने फिर अपने पुत्र से सॉफ्टवेयर को लेकर बात किया उनके पुत्र भारत गोयनका जो गणित से ग्रेजुएट कर रखे थे उन्होंने अपने पिता के बात पर सहमती दिखाया और उसके बाद इसका पहला वर्शन लांच किया गया जिसका नाम "प्युट्रॉनिक्स" रखा गया था जो MS-DOS एप्लीकेशन के रूप में कार्य करता था

  • परन्तु जब "प्युट्रॉनिक्स" को लांच किया तो उस समय इसमें काफी सिमित फीचर थे जिसके बाद इसमें काफी कुछ बदलाव समय के साथ किया गया
  • 1999 में पहली बार इस कंपनी का नाम बदलकर tally solutions रखा गया था
  • 2001 में tally के नए version tally 6.3 को लांच किया गया था और यह version पहले वाले से थोडा ज्यादा एडवांस्ड था 
  • 2005 का वह साल जब इसके version 7.2 ने क्रांति लाया क्योकि इसमें कई अच्छे फीचर जोड़े गए उन्मे से एक था VAT (Value Added Taxation) जो लोगो को काफी पसंद आया था 
  • 2006 में tally के दो और version को लांच किया गया था जिनमे एक tally 8.1 और दूसरा tally 9 था 
  • 2009 में tally ने अपने आप को और भी एडवांस्ड और अपडेट करते हुए उसने tally ERP 9 एक Business management solution रिलीज़ किया था। 
  • 2016 के अंत तक इस कंपनी के 1 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हो चुके थे और इसी साल tally को GST Server और Tax Payers के बिच GST सुविधा प्रदान करने के लिए इंटरफ़ेस के रूप में Tally Solutions को चुना गया था। 
  • 2017 में कंपनी ने अपने आप को और भी अपडेट करते हुए GST Compliance Software को लांच किया था           

टैली कैसे सीखे.

tally सिखने के कई माध्यम है जिनमे ऑफलाइन संस्थान, ऑनलाइन education app और इन्टरनेट शामिल है। जिससे आप आसानी से इसे सिख कर अपने आप को इम्प्रूव कर सकते है चलिए जानते है इस माध्यम के बारे में।

  • सबसे पहले आपको टैली सिखने के लिए किसी कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान में एडमिशन लेना होगा उसके बाद उसके मासिक शुल्क पे कर आप इसकी पूरी जानकारी ले सकते है।
  • कम्प्यूटर शिक्षण संस्थान से tally सिखने का यह फायदा होता है की आपको यहाँ से सॉफ्टवेयर आसानी से मिल जाता है तथा आपको प्रैक्टिकल भी करवाया जाता है। 
  • कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में रेगुलर क्लास चलता है जिससे स्टूडेंट्स को एक्स्ट्रा स्किल्स सिखने में मदद मिलता है। 
  • यहाँ से आपको इस कोर्स के सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है जो जॉब लेने में मदद करता है 
  • कॉमर्स के स्टूडेंट के लिए इसे सीखना थोडा आसान हो जाता है क्योकि वे एकाउंटिंग के बारे में पहले से पढ़ रहे होते है परन्तु बात अगर अन्य स्ट्रीम के स्टूडेंट्स की बात करे तो उनके लिए थोडा मुस्किल होता है। 

इन्टरनेट/ऑनलाइन क्लासेज. 

इन्टरनेट और ऑनलाइन क्लास के द्वारा भी tally को सिखा जा सकता है यहाँ कुछ लोग ऐसे होते है जो tally को फ्री में भी सिखाते है। परन्तु उनके द्वारा इसकी सम्पूर्ण जानकारी नही दी जाती है लेकिन YouTube और google पर इसकी सम्पूर्ण जानकारी मौजूद है जहाँ से कोई भी इसे सिख सकते है। 

YouTube और google जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स मौजूद है जिसे आसान और सरल भाषा में सिखा जा सकता है।

टैली सिखने के कुछ फायदे.

tally सिखने के कई फायदे हो सकते है जो आपको यहाँ बताया जा रहा है वो सभी निम्नलिखित है -

  • टैली के सर्टिफिकेट सभी जगह मान्य है इसमें GST से जुड़ा tally सिखाया जाता है। 
  • यह एक करियर आप्शन हो सकता है और टैली सिखने के बाद कई करियर विकल्प मिलते है। 
  • इससे समय और पैसे दोनों का बचत होता है। 
  • इस सॉफ्टवेयर को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है जिससे यूजर को इसे इस्तेमाल करने में ज्यादा मुस्किल का सामना नही करना पड़ता है। 
  • यह प्राचीन बही खाता से बिलकुल ही अलग है और इसके लिए इसमें पेन, पेन्सिल और कागज़ का इस्तेमाल नही करना पड़ता है। 
  • इसमें कागज़ का इस्तेमाल नही होता है जिससे स्पेस का भी बचत होता है क्योकि यह एक कंप्यूटर का सॉफ्टवेयर है जिसे अलग जगह का जरुरत नही होता है। 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को टैली के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने टैली क्या है ? टैली कैसे सीखे - टैली सिखने के क्या फायदे है आदि के बारे में भी विस्तार से जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको टैली से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए। 

CCNA क्या है? CCNA Course की पूरी जानकारी

CSC क्या है? CSC Login और Registration कैसे करे

NIFT क्या है?

ओटीपी क्या है?


Post a Comment

Previous Post Next Post