दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां - Top 10 tallest statues in the world 2022

दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां - Top 10 tallest statues in the world 2022

दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति कौन सी है? दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां (Duniya ki sabse unchi murti koun si hai, Top 10 tallest statues in the world 2022)

मूर्तियों की बात करे तो इसे उसके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए किया जाता है और ऐसे दुनिया में कई ऐसी मूर्तियां है जिसे उस व्यक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए बनाया गया है। जो अपने ऊंचाई के लिए दुनिया भर में मशहूर है और इसे देखने के लिए दूर देश से भी लोग आते है। 

दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां


बात अगर भारत का करे तो पहले दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां के इस लिस्ट में इसका नाम शुमार नही था। परन्तु 2018 के बाद भारत का भी नाम इसमें आने लगा और इस मूर्ति को देखने के लिए हजारो हज़ार की संख्या में लोग पहुँचते है।   

जैसा की आप सभी जानते होंगे की दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बुर्ज खलीफा है। लेकिन क्या आप सभी को पता है की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति कौन है यदि नही पता है तो चिंता की कोई बात नही है। आज के इस पोस्ट में आप सभी को दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्ति के बारे में ही जानकारी दिया गया है। तो चलिए जानते है दुनिया के सबसे ऊंची मूर्ति Top 10 tallest statues in the world 2022 के श्रेणी में कौन-कौन शामिल है। 

दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां -  Top 10 tallest statues in the world 2022.

यहाँ आप सभी को दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां के नाम और वह कहाँ स्थित है इसके बारे में जानेंगे -

Statue of Unity : स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

Statue of Unity


दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां की सूचि में पहला स्थान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का है जो भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। statue of unity को गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे पर बनाया गया है इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर यानि की 597 फीट है जो 58 मीटर (190 फीट) के आधार पर खड़ा है।  

यह मूर्ति भारत के लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभभाई पटेल जी का है। इस मूर्ति को बनाने में खास किस्म के लोहे और ताम्बे का इस्तेमाल किया गया है जिसका कूल वजन लगभग 1700 टन है जो सन 2018 को बनकर तैयार हुआ था। यह मूर्ति दुनिया की सबसे विशाल मूर्ति की सूचि में नंबर एक के स्थान पर है।

Spring Temple Buddha : स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध

Spring Temple Buddha


दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां की सूचि में दूसरा स्थान स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध का है यह चीन के हेनान में स्थित है इस मूर्ति की ऊंचाई 128 मीटर (420 फीट) है जो 19.3 मीटर (68 फीट) के कमल के आधार पर खड़ा है इसका निर्माण कार्य सन 2008 में पूरी तरह से कम्पलीट हो गया था 

स्प्रिंग टैम्पल बुद्ध में महात्मा बुद्ध को दर्शाया गया है जो तियनरुई गर्म पानी के झरने पास में बना है जिसे बनाने में ताम्बे का इस्तेमाल किया गया था। इस तरह यह मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद विश्व की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति है

Laykyun Sekkya : लेक्यून सेक्टयार

Laykyun Sekkya


दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां की सूचि में तीसरा स्थान लेक्यून सेक्टयार का है यह म्यान्मार के खातकान तांग, मोनवा के पास स्थित है इस मूर्ति की ऊंचाई 115.8 मीटर (380 फीट) है जो 13.41 मीटर (44 फीट) के कमल के आधार पर खड़ा है और इसका निर्माण कार्य सन 2008 में पूरी तरह से कम्पलीट हो गया था 

लेक्यून सेक्टयार में महात्मा बुद्ध को दर्शाया गया है जिसे बनने में लगभग 12 साल का समय लगा था इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है की इसे देखने के लिए लिफ्ट लगाया है जिससे पर्यटक इसके ऊपर और आस पास के नज़ारे को भी देख सकते है 

Ushiku Daibutsu : उशिकु दायबुत्सु

Ushiku Daibutsu


उशिकु दायबुत्सु का स्थान इस सूचि में चौथे नंबर है यह जापान के उशिकु, आईबराकी में स्थित है जिसकी ऊंचाई 100 मीटर (330 फीट) है जो 10 मीटर (33 फीट) के कमल के आधार पर खड़ा है उशिकु दायबुत्सु में महात्मा बुद्ध को दर्शाया गया है

Sendai Daikannon : सेंदाई डाइकानन

Sendai Daikannon


सेंदाई डाइकानन इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है यह जापान के सेंदाई, मियागी प्रीफेक्चर में स्थित है जिसकी ऊंचाई 100 मीटर (330 फीट) है और यह जापान के सेंदाई सिटी के पहाड़ की चोटी पर बनाया गया है

सेंदाई डाइकानन एक समय पर दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भी रह चूका है और इस मूर्ति में भी महात्मा बुद्ध को ही दर्शाया गया है

Guishan Guanyin : गुईशान गुआनयिन

Guishan Guanyin


गुईशान गुआनयिन को दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूचि में छठे स्थान पर रखा गया है इस मूर्ति में ग्यारह सर वाले गुआनिन को दर्शाया गया है जो चीन के हुनान शहर में स्थित एक भव्य मूर्ति है 

गुईशान गुआनयिन एक पहाड़ की चोटी पर बना है जिसका ऊंचाई 99 मीटर (325 फीट) है जो 2009 में बनकर तैयार हुआ था 

Great Buddha of Thailand : थाईलैंड के महान बुद्ध

Great Buddha of Thailand


इस मूर्ति के नाम से ही पता चलता है की इसमें भगवान बुद्ध को दिखाया गया है थाईलैंड के महान बुद्ध को बनने में लगभग 18 वर्षो का समय लगा था और यह 2008 में बनकर तैयार हो गया था 

थाईलैंड के महान बुद्ध प्रतिमा की ऊंचाई 92 मीटर (302 फीट) है जो बैंकॉक से लगभग 140 किमी की दुरी पर आंग थोंग प्रांत में स्थित है जिसका रंग सोने की तरह चमकीला है और इस मूर्ति में बैठे होने के चलते घुटना 63 मीटर में फैला है

Grand Buddha : ग्रैंड बुद्धा

Grand Buddha


ग्रैंड बुद्धा की मूर्ति चीन के लांगशान पर्वत पर स्थित है जिसका ऊंचाई 88 मीटर (289 फीट) है और इसका वजन करीब 700 टन है जिसे पूरी तरह से कांस्य से बनाया गया है और इस मूर्ति में भगवान बुद्ध को दर्शाया गया है

Dai Kannon of Kita no Miyako park

Dai Kannon of Kita no Miyako park


Dai Kannon of Kita no Miyako park इस सूचि में नौवें स्थान पर है जो जापान के  होक्काइदो में स्थित है जिसकी ऊंचाई 88 मीटर (289 फीट) है और यह 1989 में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भी रह चूका है।   

The Motherland Calls : द मदरलैण्ड़ कॉल्स

The Motherland Calls


द मदरलैण्ड़ कॉल्स को इस सूचि में अंतिम स्थान पर रखा गया है जो रूस के वोल्गोग्राद शहर में स्थित है जिसे 1967 में बनाया गया था और यह यूरोप और रूस की सबसे ऊंची मूर्ति है जिसमे एक महिला को दर्शाया गया है जिसकी ऊंचाई 85 मीटर (279 फीट) है और यह एक समय पर दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति भी रह चूका है 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियां के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने दुनिया की 10 सबसे ऊंची मूर्तियों के नाम तथा इससे जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में भी जाना।

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको इससे जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

इसे भी पढे -

दुनिया के सात अजूबे कौन कौन से है?

एनएफटी क्या है?

भारतीय मुद्रा का इतिहास

Post a Comment

Previous Post Next Post