IP Address क्या है और IP एड्रेस कैसे पता करे - What is IP Address in Hindi

IP Address क्या है और IP एड्रेस कैसे पता करे - What is IP Address in Hindi

जैसा की आज के समय में हर एक व्यक्ति कंप्यूटर या फिर स्मार्टफोन का यूज़ तो करता ही है और आप भी इसका इस्तेमाल तो जरुर किये होंगे। और इस क्रम में आपने कभी न कभी तो आईपी एड्रेस का नाम तो जरुर सुना होगा परन्तु क्या आप सभी को IP Address क्या है इसके बारे में जानकारी है।

IP address किसी भी स्मार्टफोन, कंप्यूटर आदि का अलग होता है एक डिवाइस का IP address कभी भी किसी दुसरे डिवाइस के आईपी एड्रेस से मेल नही खाता है। यह किसी भी डिवाइस के लिए बहुत ही इम्पोर्टेन्ट होता है तो चलिए विस्तार से जानते है IP Address क्या है? और IP एड्रेस कैसे पता करे। -  What is IP Address in Hindi  

IP एड्रेस क्या है.

IP Address


IP एड्रेस किसी भी कंप्यूटर, स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस का एक यूनिक address नंबर होता है जो किसी भी डिवाइस को एक दुसरे से कम्यूनिकेट करने और डाटा ट्रान्सफर जैसे कार्यो में सहायता करता है।

किसी भी डिवाइस का अपना एक खास आईपी एड्रेस होता है और उसी के नाम से वह पहचाना जाता है। क्योकि इन्टरनेट की दुनिया बहुत ही विशाल है और वहां किसी भी डिवाइस का नाम कॉमन होना आम बात है इसलिए यह यूनिक नंबर दिया जाता है जिससे उसका पहचान हो सके।

IP एड्रेस से ही एक डिवाइस किसी अन्य डिवाइस के साथ कम्यूनिकेट कर पाता है क्योकि राऊटर को उसके IP एड्रेस से उसके लोकेशन का ज्ञान होता है जिसके बाद वह डाटा को निश्चित लोकेशन पर पहुंचाता है।

जैसे - आप जब भी कोई समान ऑनलाइन आर्डर करते है तो आपसे आपका लोकेशन पूछा जाता है उसके बाद ही वह समान आपके लोकेशन पर पहुँच पाता है। आपने सोचा है यदि लोकेशन गलत दिया जाये तो क्या होगा दरअसल वह समान आपके पास कभी पहुंचेगा ही नही ठीक उसी प्रकार किसी डिवाइस के साथ भी होता है। 

क्योकि इन्टरनेट की दुनिया बहुत ही बड़ा है ऐसे में यदि कोई यूजर किसी चीज का रिक्वेस्ट अपने कंप्यूटर या फ़ोन में करता है तो वह दुनिया के सभी कंप्यूटर या फ़ोन में नही होता है। क्योकि उसे उसके IP address से यह पता चल पाता है की यह रिक्वेस्ट कहा से आया है उसके बाद ही वह काम करता है। 

IP Address का फुल फॉर्म क्या है.

IP address का फुल फॉर्म इन्टरनेट प्रोटोकॉल होता है जो किसी भी डिवाइस को एक यूनिक आइडेंटिटी प्रदान करता है एक आईपी 4 या फिर 8 भागो में बटा होता है।

IP Address का उपयोग.

किसी भी व्यक्ति को पहचानने के लिए उसका एक अपना नाम होता है ठीक उसी प्रकार एक जगह का अपना यूनिक एड्रेस होता है। ठीक उसी प्रकार इन्टरनेट पर किसी भी डिवाइस का यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर होता है और उसी नंबर को IP address के रूप में जाना जाता है। 

IP address का इस्तेमाल डिवाइस को पहचानने के लिए किया जाता है और आज के समय में यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। क्योकि आये दिन बहुत तेज़ी के साथ डिवाइस की संख्या बढ़ता जा रहा है और सभी इन्टरनेट से जुड़े है ऐसे में IP address एक डिवाइस का दुसरे के साथ कम्युनिकेशन में काफी मदद करता है। 

IP Address के Version.

IP एड्रेस को दो वर्शन में बांटा गया है पहला IPv4 और दूसरा IPv6 जिसके बारे में निम्नलिखित में बताया गया है -

IPv4:-

IPv4 आईपी एड्रेस का सबसे पुराना वर्शन है जिसमे 4 भाग होते है जिसमे चारो भाग एक दशमलव के बाद separated होता है और प्रत्येक 8 बिट्स का होता है। इससे दुनिया के सभी डिवाइस को एक यूनिक एड्रेस नही दिया जा सकता है क्योकि आज के समय में डिवाइस और population दोनों ही तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। यह केवल चार बिलियन डिवाइस को ही कवर कर सकता है इसलिए इसके बाद में IPv6 को लाया गया जो इसका एडवांस्ड version है।

जैसे - 203.201.14.10 या 192.138.254.106 

IPv6:-

IPv6 को IPv4 के बाद इस्तेमाल में लाया गया था इसमें 8 भाग होते है जो एक colon के बाद एक दुसरे से separated होता है और यह 128 बिट्स का होता है इसके जरिये असंख्य डिवाइस को कवर किया जा सकता है। यह लगभग 300 ट्रिलियन, ट्रिलियन से ज्यादा एड्रेस बनाया जा सकता है इसलिए इसका इस्तेमाल अब किया जाता है क्योकि इसका एड्रेस कभी ख़त्म नही हो सकता है।  

जैसे -  2100:18ee:1445:3:100:88ff:af21:97de

IP Address के प्रकार.

बात अगर आईपी के प्रकार का करे तो यह मुख्य रूप से दो प्रकार के होता है जिसके बारे में निम्नलिखित में विस्तार से बताया गया है -

  • Private IP Address 
  • Public IP Address

Private IP Address:-

प्राइवेट आईपी एड्रेस को किसी नेटवर्क के अन्दर इस्तेमाल किया जाता है इसे इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के द्वारा दिया जाता है जिसे बदला नही जा सकता है। 

वही इसका इस्तेमाल कम्यूनिकेट करने के लिए किया जाता है जब मोबाइल या कंप्यूटर किसी राऊटर से वायरलेस रूप से जुड़ते है तो इस प्रकार का IP एड्रेस कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल होता है।  

Public IP Address:- 

पब्लिक आईपी एड्रेस को किसी नेटवर्क के बाहर इस्तेमाल किया जाता है यह दो प्रकार के होता है पहला static IP एड्रेस और दूसरा डायनामिक IP एड्रेस जो इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) के द्वारा असाइन किया जाता है। इसी के मदद से एक डिवाइस इन्टरनेट के जरिये दुनिया के किसी भी डिवाइस से कम्यूनिकेट करता है। 

इसके जरिये किसी भी वेबसाइट या डिवाइस के साथ आसानी से कम्यूनिकेट किया जाता है और यहाँ IP एड्रेस अपने आप बदलते रहता है।  

IP एड्रेस के क्लासेज.

आईपी को उसके उपयोग के अनुसार पांच अलग अलग भागो में बांटा गया है आइये जानते है इन सभी के बिच क्या अंतर है और क्या उपयोग है।

  • Class A
  • Class B 
  • Class C
  • Class D
  • Class E   

Class A:-

Class A का इस्तेमाल किसी बड़े नेटवर्क के लिए किया जाता है इसका class रेंज 1 से लेकर 127 तक होता है और इसके कई सारे होस्ट शामिल होते है। 

Class A का होस्ट ID - N.H.H.H होता है। 

Class B:-

Class B का इस्तेमाल किसी मीडियम नेटवर्क के लिए किया जाता है इसका class रेंज 128 से लेकर 191 तक होता है और इसके कई सारे होस्ट शामिल होते है। 

Class B का होस्ट ID - N.N.H.H होता है। 

Class C:-

Class C का इस्तेमाल small नेटवर्क के लिए किया जाता है इसका class रेंज 192 से लेकर 223 तक होता है। 

Class C का होस्ट ID - N.N.H होता है। 

Class D:-

Class D का इस्तेमाल किसी नेटवर्क में नही किया जाता है इसका इस्तेमाल multicasting application के लिए किया जाता है इसका class रेंज 224 से लेकर 239 तक होता है। 

Class E:-

Class E का इस्तेमाल किसी नेटवर्क में नही किया जाता है यह आरक्षित होता है जिससे भविष्य में इसका इस्तेमाल किया जा सके इसका class रेंज 240 से लेकर 245 तक होता है।

IP Address कैसे पता करे.

ऊपर के आर्टिकल को पढ़ कर आप जान चुके होंगे की IP एड्रेस क्या है तो चलिए अब जानते है अपने स्मार्टफोन और कंप्यूटर का आईपी कैसे पता करे।

1. सबसे पहले आप सभी को इन्टरनेट से IP एड्रेस कैसे पता करते है इसके बारे में बताया जायेगा -

Step:1 

आप जिस किसी भी डिवाईस जैसे कंप्यूटर या स्मार्टफोन का IP Address पता करना चाहते है सबसे पहले आपको उसके वेब ब्राउजर में जाना है।  

Step:2  

अब आपको वेब ब्राउजर के सर्च वाले बॉक्स में What is my IP टाइप करना है और उसके बाद एंटर दबा देना है इसके बाद आपको अपने डिवाइस का IP एड्रेस वहा मिल जायेगा। 

2. Windows Command Prompt द्वारा IP Address कैसे पता करते है -

Step:1 

सबसे पहले आपको अपने विंडोज के सर्च बॉक्स में जाकर cmd टाइप करना है। 

Step:2 

अब आपको वहां command prompt दिखेगा जिसपे क्लिक करके run as administrator choose करना है। 

Step:3 

इसके बाद आपको जो command prompt ओपन होगा वहां आपको "ipconfig" type करना है और इंटर कर देना है इसके बाद आपको अपने कंप्यूटर का IP एड्रेस शो हो जायेगा। 

इस तरह आप अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन का IP address पता कर सकते है। 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को IP Address के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने IP Address क्या है? - IP Address के प्रकार और उससे जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में भी जाना।

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको IP Address से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

इसे भी पढे -

सर्च इंजन क्या है?

मैक एड्रेस क्या है?

पॉइंट टू पॉइंट प्रोटोकॉल क्या है?

Post a Comment

Previous Post Next Post