Pinterest क्या है? उस पर अकाउंट कैसे बनाएं - What is Pinterest and How to create Account.

Pinterest क्या है? उस पर अकाउंट कैसे बनाएं - What is Pinterest and How to create Account.

Pinterest क्या है? उस पर अकाउंट कैसे बनाएं - (What is Pinterest and How to create Account on Pinterest in Hindi)

दोस्तों आज के इस पोस्ट में आप सभी को Pinterest में डिटेल्स में बताया गया है। जैसे आज के समय में फेसबुक, Instagram, टेलीग्राम आदि है ठीक उसी प्रकार से यह एक तरह का सोशल प्लेटफार्म है जहाँ लोग किसी भी चीज के फोटो को शेयर करते है। 

उस फोटो में लोग अपने वेबसाइट के लिंक को जोड़ते है जिससे जब भी कोई यूजर उस फोटो को देखता है और उसे वह जानकारी पसंद आता है उस स्थिति में उस फोटो पर क्लिक करते ही यूजर सीधे उस वेबसाइट पर पहुँच जाता है जिससे यूजर और वेबसाइट दोनों को फायदा होता है  

Pinterest का इस्तेमाल आज के समय में जोर तोर से किया जा रहा है क्योकि इस एप्लीकेशन पर 500 million से ज्यादा active user है इसका इस्तेमाल youtuber, blogger ज्यादा कर रहे है साथ में बिज़नस purpose के लिए भी किया जा रहा है तो चलिए विस्तार से जानते है Pinterest क्या है? और Pinterest पर अकाउंट कैसे बनाते है

Pinterest क्या है.

Pinterest


Pinterest एक तरह का सोशल प्लेटफार्म है जिसपे फोटो और video शेयर किया जाता है इसके चलते इसे इमेज शेयरिंग प्लेटफार्म भी कहा जाता है Pinterest एप्लीकेशन पर हर तरह के फोटो के लिए उसके अलग अलग केटेगरी बना हुआ है जिसपे वेबसाइट, बिज़नस को आसानी से प्रोमोट किया जा सकते है

Pinterest एप्लीकेशन blogger और youtuber के लिए वरदान जैसा है क्योकि यहाँ से उनके द्वारा टार्गेटेड ट्रैफिक को गेन किया जाता है खास कर यह शुरूआती समय में काफी उपयोगी साबित होता है यहाँ से डायरेक्ट फोटो और video को शेयर किया जाता है साथ में किसी को उसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कोई भी यूजर डायरेक्ट फोटो पर क्लिक कर उसके वेबसाइट पर विजिट कर सकता है

एप्लीकेशन सॉफ़्टवेयर क्या है?

इस एप्लीकेशन से आम लोगो को काफी आईडिया भी मिलता है क्योकि यहाँ पर हर तरह के फोटो और video जैसे- एजुकेशन, हेल्थ रिलेटेड रहता है जिससे visitors को काफी फायदा मिलता है। इसमें पिन को क्रिएट करने का फंक्शन भी मौजूद है जो आप अपने अनुसार क्रिएट कर सकते है और उस पिन का इस्तेमाल आगे भी कर सकते है 

Pinterest का इतिहास.

Pinterest एप्लीकेशन का इतिहास ज्यादा पुराना नही है इस एप्लीकेशन को मार्च 2010 में  लोगो के लिए available किया गया था यह एप्लीकेशन अपने शुरूआती समय से ही यूजर के बिच में काफी लोकप्रिय रहा है जिसका आविष्कार बेन सिबरमैन, पॉल स्सिअर्रा और ईवन शार्प के द्वारा किया गया था। 

Pinterest के यूजर की संख्या 2011 तक ज्यादा नही था लेकिन इसके लिए साल 2012 क्रांति के जैसा रहा और इसने उस समय पर दस मिलियन यूजर के मैजिक फिगर को पार किया था जो किसी भी नए एप्लीकेशन के लिए किसी संजीविनी से कम नही था इसके बाद इस एप्लीकेशन को लोगो के बिच और भी नए तरीको से इस्तेमाल किया जाने लगा। वही बात अगर आज के समय का करे तो इसके लगभग 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड है  

इसमें हर वर्ग में रूचि रखने वाले लोगो के लिए अलग अलग केटेगरी बनाया गया है जिससे कोई भी अपने पसंद के फोटो और video को आसानी से देख सकता है लेकिन इसके अन्दर होम, आर्ट, स्टाइल, फ़ूड जैसे केटेगरी के फोटो को लोगो के बिच ज्यादा पसंद किया जाता है।

Pinterest का इस्तेमाल.

Pinterest एक फ्री एप्लीकेशन है जिसके इस्तेमाल के लिए यूजर को किसी भी तरह का कोई चार्ज नही देना होता है यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके द्वारा फोटो और video शेयर किया जाता है इसके सहायता से लोग अपने पसंद के चीजो को यहाँ अपलोड करते है 

बात अगर इसके इस्तेमाल का करे तो इसका उपयोग blogger के द्वारा अपने वेबसाइट के प्रमोशन के लिया किया जाता है साथ में इसका उपयोग youtuber अपने चैनल को प्रोमोट करने के लिए करते है इसके फोटो को कही भी देखा जा सकता है जिसके चलते यह सभी लोगो के लिए visible होता है

Pinterest एक यूजर फ्रेंडली एप्लीकेशन है जिसके चलते इसे इस्तेमाल करने में यूजर को किसी भी प्रकार के प्रॉब्लम का सामना नही करना पड़ता है इसमें स्क्रीन पर ही सारा पिन और केटेगरी दिख रहा होता है जिससे यह इस्तेमाल में और भी सुविधा जनक हो जाता है

Pinterest पर अकाउंट कैसे बनाएं.

Pinterest पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है और आप भी अकाउंट बनाना चाहते है तो निचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको इसके लिंक www.pinterest.com को ओपन करना है
  • ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपको वहां साइन उप का एक ऑप्शन दिखेगा जिसपे जाकर आपको क्लिक करना है।
  • साइन उप ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको साइन उप करने के कई सारे तरीका दिखेगा जिसमे फेसबुक, ईमेल और google अकाउंट शामिल है 
  • आपके पास यदि इनमे से कोई एक भी अकाउंट मौजूद है तो आसानी से अकाउंट क्रिएट हो जायेगा 
  • यदि आपके पास इनमे से कोई भी अकाउंट नही है तो ईमेल वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आसानी से ओपन कर सकते है 
  • इसके बाद आपको वहां आपको अपना नाम और किस चीज के बारे में आपने बनाया है उसका कुछ डिस्क्रिप्शन देना होता है यदि आप डिस्क्रिप्शन में कुछ लिखते है तो भी ठीक है अन्यथा स्किप कर सकते है 
  • इसमें जो आप user name इस्तेमाल करते है वही आपको यूआरएल होता है जिसे आप अपने वेबसाइट आदि में भी दे सकते है 
  • इतना होने के बाद आपका अकाउंट क्रिएट हो जाता है
  • अकाउंट क्रिएट हो जाने के बाद आप अपना फोटो पोस्ट कर सकते है उसके लिए आपको अपने राईट साइड में क्रिएट PIN का ऑप्शन दिखेगा जिसपे क्लिक करते है ही बोर्ड क्रिएट करने का ऑप्शन दिखता है 
  • बोर्ड क्रिएट करके आप अपने फोटो को कंप्यूटर या फ़ोन के फाइल से वह अपलोड कर सकते है और उस फोटो के बारे में उसका कुछ डिस्क्रिप्शन भी लिख सकते है जिसका ऑप्शन वहा दिया रहता है 
  • यदि आप अपने वेबसाइट का लिंक लगाना चाहते है तो निचे में Add destination link पर क्लिक करके add कर सकते है 
  • इसके बाद सबसे लास्ट में आपको publish वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके क्लिक करते ही आपका पिन publish हो जाता है।  

निष्कर्ष   

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को Pinterest के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने Pinterest क्या है? इसका इतिहास क्या है तथा Pinterest पर अकाउंट कैसे क्रिएट करे आदि चीजो के बारे में भी विस्तार से जाना है 

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको Pinterest से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

इसे भी पढ़े -

डीएनएस क्या है?

वेबिनार क्या होता है?

रिपीटर क्या है?

एनएफटी क्या है?


Post a Comment

Previous Post Next Post