कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर की बेसिक जानकारी - What is Computer in Hindi

कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर की बेसिक जानकारी - What is Computer in Hindi

कंप्यूटर क्या है कंप्यूटर की विशेषता और इसका इतिहास - (What is Computer, characteristics and history in Hindi)

कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस है जिसकी जितनी तारीफ किया जाए कम है यह हमारे लाइफ का एक बहुत ही अहम हिस्सा हो चुका है इसका इस्तेमाल स्कूल, कॉलेज, ऑफिस आदि सभी जगहो पर किया जा रहा है।

आज के समय मे कंप्यूटर का इस्तेमाल दैनिक कार्य को पूरा करने के लिए भी किया जा रहा है इसके सहायता से डाटा की गणना करना, डाटा को स्टोर करना आदि के लिए किया जाता है। वही आज कल प्रतियोगी परीक्षा मे भी इससे कई प्रश्न पूछा जा रहा है ऐसे मे कंप्यूटर के बारे मे जानकारी रखना बेहद जरूरी है तो आइए विस्तार से जानते कंप्यूटर क्या है और इसका इतिहास क्या है?

कंप्यूटर क्या है.

What is Computer


कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से बना एक इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस है जो कम्प्यूट शब्द से बना है जिसका मतलब गणना करना होता है। कंप्यूटर का जनक "चार्ल्स बैबेज" को माना जाता है इन्होंने सन 1883 मे इसका आविष्कार किया था इसी कारण चार्ल्स बैबेज को मॉडर्न कंप्यूटर का जनक कहा जाता है।      

यह मुख्य रूप से तीन चरण मे काम करता है सबसे पहले यह डाटा को यूजर से इन्स्ट्रक्शन के रूप मे लेता है जिसे इनपुट के रूप मे जाता है। उसके बाद यह उस डाटा को प्रोसेस करता है और सबसे लास्ट मे वह उस डाटा को यूजर को शो करता है जिसे हम सब आउट्पुट के रूप मे भी जानते है

कंप्यूटर को अगर देखा जाए तो एक शब्द से परिभाषित नहीं किया जा सकता है क्योंकि जिस तरह से लोग इसका इस्तेमाल करते है उसी रूप मे इसे देखते है जैसे - यदि आप इसपे गेम खेलने वाले लोग से पूछेंगे तो वह इसके गेमिंग फीचर के बारे बताएगा, यदि आप एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से पूछोगे तो वह इससे रिलेटेड फीचर के बारे मे बताएगा 

इस तरह कंप्यूटर का इस्तेमाल लोगों के द्वारा अलग अलग कई तरीकों से किया जाता है यह आज के समय मे बहुत ही जरूरी हो गया है। यह गणना करने के अलावा डाटा को स्टोर करता है साथ मे इसका स्टॉरिज इतना अधिक होता है की इसे आसानी फूल नहीं किया जा सकता है 

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?

कंप्यूटर का कोई specific फुल फॉर्म नहीं होता है लोग उसके उपयोग के अनुसार उसका नाम देते है यहाँ पर भी आपको वैसा ही फुल फॉर्म बताया गया है परंतु यह काफी लोकप्रिये और अर्थपूर्ण है

  • C – Commonly 
  • O – Operating 
  • M – Machine 
  • P – Particularly 
  • U – Used in 
  • T – Technology 
  • E – Education and 
  • R – Research

कंप्यूटर का इतिहास.

कंप्यूटर का इतिहास काफी पुराना है आज के कंप्यूटर की निवं कई वर्ष पहले रखा जा चुका था परंतु उस समय पर यह मशीन के रूप मे था जो काफी बड़ा बड़ा होता है परंतु चार्ल्स बैबेज द्वारा निर्मित मशीन आज के इस कंप्यूटर का स्वरूप बना था

कंप्यूटर का विकास का जब हुआ उसके बाद से समय के साथ उसमे बहुत से परिवर्तन भी आए जो इसके पीढीयाँ या generation के रूप मे जाना जाता है 

आइए जानते है कंप्यूटर के पीढीयाँ के बारे मे -

कंप्यूटर की पहली पीढ़ी – (1940-1956)

कंप्यूटर की पहली पीढ़ी या कहे तो इसका पहला generation vacuum tubes पर आधारित था यहाँ vacuum tubes का इस्तेमाल circuitry और Magnetic Drums का इस्तेमाल मेमोरी के रूप मे किया जाता था  

जो काफी बड़ा होता था और इसे चलाने के लिए काफी शक्ति की आवश्यकता पड़ता था इसके अलावा कंप्यूटर की पहली पीढ़ी मे हीट का काफी अधिक समस्या होता था। इस तरह के कंप्यूटर का प्राइस काफी अधिक होता था जिसे आम लोगों के लिए इसका इस्तेमाल करना नामुमकिन था

ENIAC – Electronic Discrete Variable Automatic Computer और EDVAC – Electronic Delay Storage Automatic उस समय के प्रमुख कंप्यूटर थे

कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी – (1956-1963)

कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी ट्रैन्ज़िस्टर पर आधारित था यह vacuum tube कंप्यूटर के तुलना मे काफी अच्छा था इसमे हीट की समस्या बहुत कम था साथ ही साथ यह उससे फास्ट और सस्ता था

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर का साइज़ भी पहली पीढ़ी से कम था और यह कम एनर्जी का इस्तेमाल करता था इसमे Primary Memory के लिए Magnetic Core एवं Secondary Memory के लिए Magnetic Tap का इस्तेमाल किया गया था 

1604UNIVAC, Honeywell और 400IBM उस समय के कुछ लोकप्रिय कंप्युटर थे 

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी – (1964-1971) 

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी सर्किट पर आधारित था जिसमे semiconductor का इस्तेमाल किया गया था इसमे COBOL, PASCAL और ASIC जैसे हाई लेवल लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया था इसका प्रोसेसिंग स्पीड अन्य जनरेशन के तुलना काफी अधिक था

कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर मे ऑपरेटिंग सिस्टम, माउस और कीबोर्ड का प्रयोग भी किया गया था यह कंप्यूटर यूजर फ़्रेंडली था  

कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी – (1971-1985)

कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित था जिससे यह फायदा हुआ था की हजारों हजार Integrated Circuit को एक सिलिकॉन चिप पर लाया जा सकता था जिससे कंप्युटर का आकार बहुत ही छोटा हो गया था

इस तरह के कंप्यूटर का प्रोसेसिंग स्पीड काफी अधिक तेज था साथ ही साथ इसमे अन्य जनरेशन के कंप्यूटर की तुलना मे heat की कोई समस्या नहीं था और यह किसी भी टास्क को तुरंत ही कम्प्लीट करने की क्षमता रखता था 

कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी – 1985 से अब तक

कंप्यूटर की पाँचवी पीढ़ी सबसे आधुनिक और सबसे तेज है इसका मुकाबला कर पाना संभव नहीं है यह आज के समय मे Artificial Intelligence का रूप ले लिया है और कई नए नए टेक्नॉलजी आ गए है जिससे इसका कद और भी बढ़ गया है।

आज के समय मे यह काफी विकसित हो गया था जिसके तहत Speech recognition, touch screen, quantum Calculation आसानी से संभव हो गया है इतना ही नहीं अब सारा कुछ automated हो रहा है जिससे यह प्रोग्रामिंग के बाद खुद ही decision लेने मे सक्षम हो जा रहा है 

कंप्यूटर कैसे कार्य करता है.

कंप्यूटर किसी भी कार्य को तीन चरणों मे पूरा करता है जिसके चलते उसमे गलती का कोई संभावना नहीं होता है यदि कोई गलती होता भी है तो इंसानों के द्वारा की गई गलती के चलते होता है

सबसे पहले कंप्यूटर डाटा को यूजर से इन्स्ट्रक्शन के रूप प्राप्त कर लेता है जिसे इनपुट के रूप मे जाता है। 

उसके बाद वह यूजर से मिले उस डाटा इन्स्ट्रक्शन को प्रोसेस करता है 

इसके बाद मे कंप्यूटर सबसे लास्ट मे वह उस डाटा को यूजर को प्रोसेस करके शो करता है जिसे हम सब आउट्पुट के रूप मे भी जानते है

कंप्यूटर की विशेषताएं.

कंप्यूटर के कई प्रमुख विशेषताएं है जिससे इसका इस्तेमाल आज के समय मे सभी जगहों पर किया जा रहा है 

यहाँ आप सभी को कंप्यूटर के विशेषताएं के बारे मे बताया गया है - 

  • गति (speed)
  • सटीकता (Accuracy)
  • स्टोरेज (Storage)
  • स्वचलित (Automation)
  • जल्द निर्णय लेने की क्षमता (Quick Decision)
  • सार्वभौमिकता (versatility)
  • विश्वसनीयता (Reliability)
  • स्फूर्ति (Agility)
  • सुरक्षा (Security)
  • पुनरावृति (Repetition)

यदि आप कंप्यूटर के विशेषता के बारे मे विस्तार से जानना चाहते है तो कंप्यूटर के विशेषता के ऊपर लिखा गया पोस्ट पढ़ कर और भी अच्छे से जान सकते है

कंप्यूटर का महत्व.

  • यह काभी भी किसी गणना का गलत परिणाम नहीं दिखाता है। 
  • इंटरनेट के इस दुनिया मे किसी भी तरह के कार्य मे यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 
  • बैंक के सारे काम इसी के द्वारा संपादित किया जाता है इसके बिना बैंक के कार्य को करना मुस्किल भरा हो जाएगा। 
  • शिक्षा के क्षेत्र मे इसके वजह से एक नई क्रांति आया है। 
  • अंतरिक्ष आदि के काम मे यह बहुत ही अहम योगदान अदा करता है।
  • इसके द्वारा खरीद बिक्री, उत्पादन आदि कई तरह के कार्य उद्योग के लिए किया जाता है। 
  • इससे कई तरह के online जॉब भी किया जा रहा है जिससे लोगों को पैसा कमाने का मौका मिल रहा है। 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को कंप्यूटर के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने कंप्यूटर क्या है तथा इसके पीढ़ी, विशेषता साथ ही साथ आपको कंप्यूटर के विभिन्न महत्व के बारे मे विस्तार से बताया गया है 

मुझे उम्मीद है की आपको कंप्यूटर से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। आपको  यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए। 

इसे भी पढे -

DevOps क्या है?

कंप्‍यूटर के लाभ और हानि

मॉनिटर क्या है और मॉनिटर के प्रकार

मेष टोपोलॉजी क्या है?


Post a Comment

Previous Post Next Post