एनआरसी (NRC) क्या होता है? NRC का फूल फॉर्म क्या है?

एनआरसी (NRC) क्या होता है? NRC का फूल फॉर्म क्या है?

दोस्तों आज के इस पोस्ट मे आप सभी को एनआरसी के बारे मे बताया गया है। NRC के गठन के पिछे सरकार का मुख्य उदेश्य असम मे रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों का पहचान करना था। क्योंकि आजादी के समय मे भारत से बहुत से लोग पाकिस्तान चले गए थे लेकिन वही लोग उसके बाद यहाँ आना जाना लगाए रहते थे जिससे भारतीयों की पहचान मे बहुत समस्या उत्पन्न होने लगा था। 

इसी समस्या से निजात पाने के लिए और बांग्लादेशी घुसपैठियों को यहाँ आने से रोकने के लिए सन 1951 का जनगणना करते हुए एनआरसी लिस्ट बनाया जिससे लोगों का पहचान किया जा सके, यदि आप भी NRC के बारे मे विस्तार से जानना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पड़े। तो आइए जानते है एनआरसी (NRC) क्या होता है? NRC का फूल फॉर्म क्या है? 

What is NRC


NRC का फूल फॉर्म क्या है.

NRC का फूल फॉर्म National Register of Citizens होता है जिसे हिन्दी मे भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर कहा जाता है। अगर देखा जाए तो आज के समय मे केवल असम ही एक ऐसा राज्य है जिसमे एनआरसी लागू है इसके अलावा भारत के अन्य किसी भी राज्य मे NRC लागू नहीं है। 

NRC क्या है.

एनआरसी एक ऐसा रजिस्टर है जिससे यह तय किया जाता है की कौन व्यक्ति भारतीय है और कौन व्यक्ति गैर-भारतीय है इसमे भारत मे निवास करने वाले सभी परिवार का पूरा विवरण शामिल होता है जिससे यह तय होता है की आप भारतीय है या फिर किसी अन्य देश के निवासी है। 

एनआरसी के गठन के पिछे सरकार का मुख्य उदेश्य असम मे रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों का पहचान करना था। इसी लिए सरकार ने इस समस्या से पार पाने के लिए 1986 में सिटीजनशिप एक्ट मे नया संशोधन कर यह नियम लगाया की जो लोग 25 मार्च 1971 से पहले से असम मे रह रहे है उसी का नाम इस लिस्ट मे लाया जाएगा और उसके बाद मे रह रहे लोगों को गैर भारतीय माना जाएगा। 

भारत मे असम इकलौता ऐसा राज्य है जहां पर एनआरसी लागू होता है। वही अन्य राज्य मे पहले की जनगणना के आधार पर तय किया जाता है जिसके चलते पिछले कई दशकों से अवैध घुसपैठ की समस्या काफी बढ़ी है जिसे लेकर सरकार ने एनआरसी लिस्ट मे अपडेट करने की मांग की थी। 

एनआरसी से जुड़ी विशेष जानकारी.

आइए जानते है एनआरसी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे मे -

  • एनआरसी का गठन सबसे पहले सन 1951 मे किया गया था। 
  • भारत पाकिस्तान के बीच 1971 मे हुए युद्ध के बाद बड़ी संख्या मे शरणार्थियों का भारत मे प्रवेश करना। 
  • 1975 के बाद अवैध शरणार्थियों और यहाँ के निवासियों के बीच जातीय और वर्ग-संघर्ष का शुरू होना। 
  • इसके बाद असम मे ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के द्वारा 1979-85 के बीच मे विद्रोह शुरू किया गया था। 
  • इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 2012 मे केंद्र को एनआरसी मे अपडेट करने का आदेश दिया था। 
  • 2019 मे सरकार ने एनआरसी को अपडेट करते हुए लाखों लाख लोगों को बाहर कर दिया था। 

NRC क्यों जरूरी है.

भारतीय और गैर-भारतीय लोगों के पहचान के लिए एनआरसी जरूरी है क्योंकि आजादी के बाद बहुत से अवैध बांग्लादेशी बॉर्डर को क्रॉस कर असम के इलाके मे आते जाते रहते थे जिससे भारत के लोगों को पहचान पाना काफी मुस्किल था।  

इसके बाद भारत सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के इंडो-पाक युद्ध के बाद 14 मार्च 1971 के बाद आए लोगों को भारत की नागरिकता नहीं देने का बात कहा जिससे अवैध लोगों के प्रवेश को रोक जा सके। 

एनआरसी इसलिए भी बहुत जरूरी है जिससे गैर कानूनी तौर पर भारत में रह रहे निवासी को बाहर निकाला जा सके।

आज के समय मे असम मे लाखों लाख की संख्या मे अवैध लोग निवास कर रहे है जो समय समय पर दंगा-फसाद करते रहते है इसलिए यह काफी जरूरी है की उन्हे यहाँ से बाहर निकाला जा सके। 

NRC के लिए जरूरी दस्तावेज़.

NRC के लिए जरूरी दस्तावेज निम्नलिखित है यदि आपके पास भी यह दस्तावेज है तो आप भी अपना नाम रजिस्टर करा सकते है। 

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र
  • भारतीय पासपोर्ट 
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • LIC की जीवन बिमा पालिसी   
  • जमीन के सरकारी दस्तावेज   
  • बैंक में खाता, आपका बैंक account
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • शिक्षण प्रमाण पत्र

एनआरसी के नियम. 

  • सरकार के द्वारा एनआरसी की सूची जारी किए जाने के बाद किसी भी देश के नागरिक की भारतीय नागरिकता खत्म कर दिया जाता है।
  • इसमे स्वयं की संपत्ति से भी लोगों को अपना मालिकाना हक खोना पड़ जाता है। 
  • एनआरसी के बाद जिसकी भारतीय नागरिकता खत्म हो जाती है उन लोगों को मतदान करने का हक खत्म कर दिया जाता है। 
  • इसके अलावा भारतीय नागरिकता खत्म होने के बाद उन्हे किसी भी तरह का सरकारी सहायता प्रदान नहीं किया जाता है। 

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को एनआरसी के बारे में विस्तार से बताया गया है और आप सब ने एनआरसी क्या है इसका फूल फॉर्म क्या होता है तथा इसके क्या प्रभाव होते है आदि के बारे मे विस्तार से जाना है।   

मुझे उम्मीद है की आपको एनआरसी से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

इसे भी पढे -

एनसीआर क्या है?

सीएनजी का फुल फॉर्म क्या होता है?

आईएसओ क्या है - ISO Full Form

UPS क्या है और UPS का फुल फॉर्म क्या होता है?

हार्ड डिस्क क्या है ? Full Form of HDD


Post a Comment

Previous Post Next Post