मौसम किसे कहते है? मौसम की परिभाषा क्या है.

मौसम किसे कहते है? मौसम की परिभाषा क्या है.

हम पृथ्वी पर चाहे कहीं भी रहते हो हमारे आसपास के वायुमंडल की स्थिति अक्सर बदलती रहती है। वायुमंडल में बदलती हुई इस स्थिति के पीछे कई कारक जिम्मेदार होते है जिन्हें अलग-अलग शब्दों से परिभाषित किया जाता है। 

हमारे आसपास के पर्यावरण को समझने के लिए मौसम किसे कहते है यह जानना आवश्यक है। इस वजह से आज के लेख में हम आपको मौसम से जुड़ी विस्तारपूर्वक जानकारी देने जा रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आप समझ पाएंगे कि मौसम को किस प्रकार परिभाषित किया जाता है।

जब आप किसी से पूछेंगे कि आज का मौसम क्या है? और आने वाले कल का मौसम कैसा रहेगातो उम्मीद है कि आपको इन दोनों सवालों के अलग-अलग जवाब मिलेंगे। मगर इसका तात्पर्य यह बिल्कुल नहीं है कि मौसम की परिभाषा बदलती रहती है। अगर आप मौसम की परिभाषा समझना चाहते हैं तो हमारे लेख के साथ अंत तक बनी रहे।

मौसम किसे कहते है.

मौसम किसे कहते है?

जैसा कि हम जानते है की हमारे वायुमंडल में हवा का दाब, तापमान, नमी, जैसे कई अन्य कारक मौजूद है, जिनसे हमारे आसपास के पर्यावरण में बदलाव होता रहता है। जिसके परिणाम स्वरुप हमें अलग-अलग प्रकार के मौसम का अनुभव होता है। 

एक उदाहरण के आधार पर अपने अनुभव किया होगा कि गर्मी के दिन में अचानक बारिश हो जाती है। इसका मतलब है एक ही दिन में दो तरह के अलग-अलग मौसम का अनुभव आपने किया।

जिससे प्रेरित होकर मौसम की परिभाषा के रूप में हम यह कह सकते है कि वातावरण के अलग-अलग कराको से हुए वायुमंडल में परिवर्तन को मौसम का हाल जाता है। जिसमें हवा का दाब, नमी,गर्मी, और ऐसे अन्य कारक शामिल है।

मौसम और जलवायु में क्या अंतर है.

किसी खास वक्त किस तरह कब परिवर्तन वातावरण में हो रहा है उसे हम मौसम कहते है। मगर एक निर्धारित समय के लिए वातावरण में किस तरह का परिवर्तन चलते रहेगा उसे हम जलवायु कहते है।

उदाहरण के तौर पर अधिकांश भारत में मार्च से जून के महीने तक गर्मी का मौसम चलता है इसे हम जलवायु कहेंगे क्योंकि एक निर्धारित अवधि तक एक तरह के वातावरण की जानकारी हमें मालूम है। मगर इस अवधि के बीच में कभी भी ठंडा या बारिश का अनुभव होता है तो यह अचानक से वातावरण में हुए कुछ परिवर्तन के वजह से होता है जिसे हम मौसम कहते हैं।

मौसम हमेशा बहुत कम समय के लिए वातावरण के परिवर्तन को दर्शाता है बल्कि जलवायु लंबी अवधि में वातावरण में हुए परिवर्तन को दर्शाता है। यही कारण है कि हमें जलवायु की हमें जलवायु की जानकारी पहले से होती है। 

मतलब किस मौसम में मुख्य रूप से किस तरह का पर्यावरण होता है उसे जलवायु कहते हैं और इसके बारे में हमें मालूम होता है। मगर कल अचानक वातावरण में किस प्रकार का परिवर्तन होगा इसके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। यही कारण है कि हमें अपने सफर को निर्धारित करने से पहले कल का मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी लेना आवश्यक हो जाता है।

मौसम किसे कहते हैं से जुड़े कुछ आवश्यक प्रश्न (FAQ)

मौसम किसे कहते है?

जलवायु में हुए अचानक परिवर्तन को मौसम का हाल जाता है। यह परिवर्तन कुछ समय के लिए होता है जिसके लिए हवा का दाब, तापमान, और नमी जैसे अन्य कारक जिम्मेदार होते हैं।

जलवायु किसे कहते है?

लंबे अंतराल के समय अवधि में हुए वातावरण के परिवर्तन को जलवायु कहा जाता है। जलवायु लंबे समय के लिए होती है और वक्त के अनुसार हमें इसके बारे में मालूम होता है।

मौसम किस चीज पर निर्भर करता है?

कल का मौसम कैसा रहेगा यह वर्तमान समय में वातावरण में मौजूद नमी, हवा का दाब, तापमान, और ऐसे अन्य कारकों पर निर्भर करता है।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को मौसम के बारे में विस्तार से बताया गया है और आप सब ने मौसम क्या है मौसम और जलवायु में क्या अंतर है आदि के बारे मे विस्तार से जाना है।   

मुझे उम्मीद है की आपको मौसम और जलवायु से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा। आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post