Pandora Paper Leak : पैंडोरा पेपर्स लीक क्या है, कौन-कौन है शामिल.

Pandora Paper Leak : पैंडोरा पेपर्स लीक क्या है, कौन-कौन है शामिल.

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब पैंडोरा पेपर लीक के बारे जानेंगे। आखिर यह पैंडोरा पेपर है क्या और इसके लीक होने की वजह से क्या हुआ इसे लेकर आपके मन में बहुत से सवाल चल रहे होंगे लेकिन आपका यह सारा सवाल इस पोस्ट के माध्यम से ख़त्म हो जायेगा।

साल 2016 में इसी तरह पनामा पेपर ने पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया था और अब पैंडोरा पेपर ने जिसमे कई बड़े राजनेता, पब्लिक फिगर, स्पोर्ट्स पर्सन आदि के नाम शामिल है। इस पेपर लीक में करीब 11 मिलियन से अधिक फाइल लीक हुआ है जो लीक होने के साथ ही पूरी दुनिया में आग की तरह फ़ैल गया इसमें भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और 60 से अधिक प्रसिद्ध लोग शामिल है।

पैंडोरा पेपर्स लीक क्या है


पैंडोरा पेपर्स लीक क्या है.

पैंडोरा पेपर्स लीक दुनिया के करीब 11 मिलियन फाइल को खंगालने के बाद सामने आया जिसमे यह पता चलता है की बड़े बड़े बिजनेसमैन, नेताओ और भी कई बड़े हस्तियाँ अपने सम्पतियों को टैक्सेज से बचाने के लिए इसका सहारा लिया करते है। 

पैंडोरा पेपर्स से यह पता चलता है की शक्तिशाली लोग कैसे पैसो की लेनदेन से लेकर उसके हेरा-फेरी और टैक्स की चोरी के लिए नए नए तरीके अपनाते है  इस खुलासे के पीछे इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स और कई बड़े मीडिया संस्थानों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

पैंडोरा पेपर्स लीक में करीब 300 से अधिक भारतीयों का भी नाम सबके सामने आया है जिसमे 60 से अधिक लोग नामी चेहरे है।

पैंडोरा पेपर्स लीक में शामिल प्रमुख चेहरे.

पैंडोरा पेपर्स लीक में शामिल कुछ व्यक्तियों के नाम और पहचान निम्नलिखित है-

  • बिजनेसमैन अनिल अम्बानी 
  • सिंगर शकीरा 
  • पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान 
  • पाकिस्तानी वित मंत्री शौकत तारी 
  • जॉर्डन के शाह 
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति 
  • केन्या के राष्ट्रपति 
  • सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर
  • ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर
  • चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री 

इस लिस्ट में कई और भी ऐसे नाम है जिसमे खुलासा किया गया है इसमें  पाकिस्तान के करीब 700 से अधिक लोग है वही इसमें रूस, अमेरिका के करीब 140 अरबपतियो के नाम भी शामिल है इनके अलावा इक्वाडोर के राष्ट्रपति आदि शामिल है। 

SC, ST और OBC क्या है.

बायोटेक्नोलॉजी क्या है

पैंडोरा पेपर्स को लेकर बवाल.

पैंडोरा पेपर को लेकर हर तरफ बवाल मचा है पाकिस्तान में इसका मामला बहुत जोर से देखने को मिल रहा है क्योंकि इसमें वहा के 700 से अधिक लोगो के शामिल होने की आशंका जताया जा रहा है।इनमे से कुछ तो वहा के मंत्री ही है जिसमे प्रधानमंत्री इमरान खान, जल संसाधन मंत्री मूनिस इलाही, उत्पादन मंत्री खुसरो बख्तियार, वित्त मंत्री शौकत तारिन आदि नाम शामिल है।

पैंडोरा पेपर लिक में 300 से अधिक भारतीय भी शामिल है जिनमे अनिल अम्बानी, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, जैकी श्रॉफ, विनोद अडानी, किरण मजुमदार शौ, सतीश शर्मा आदि शामिल है।

पैंडोरा पेपर्स लिक मामले से क्या पता चलता है.

पैंडोरा पेपर्स लीक में तकरीबन 11 मिलियन से अधिक फाइले लीक हुआ है जिसमे 10 लाख से ज्यादा ईमेल, 64 लाख दस्तावेज, 30 लाख फोटो है इसमें कई देश के राजनेताओ के सीक्रेट कम्पनीज के जरिए सम्पति छिपाने की खबर सामने आई है।

वही इसकी खुलासा करने वाली संस्था ICIJ का मानना है की दुनियाभर के लोगो ले कितना सम्पति छिपाया है इसका गणना सीधे तौर पर करना बहुत मुस्किल है परन्तु उनके द्वारा यह अनुमान लगाया गया है दुनियाभर में करीब 5.6 ट्रिलियन डॉलर से लेकर 32 ट्रिलियन डॉलर रूपये विदेश में बेनामी कंपनी बनाकर जमा किया गया है।

वही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का मानना है कि इन सब के कारन दुनियाभर के सरकार को हर साल टैक्स के तौर पर 600 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। अगर देखा जाये तो यह अमाउंट बहुत ही ज्यादा है जिसे देश और समाज की विकास में लगाने पर काफी सुधार किया जा सकता था परन्तु ऐसा नही हुआ है जिससे देश के जन जीवन और बच्चो की शिक्षा और स्वास्थ्य में काफी असर देखने को मिला है।    

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को पैंडोरा पेपर्स लिक के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने पैंडोरा पेपर्स लीक क्या है, इसके पीछे की कहानी और इससे होने वाले नुकसान और इसमें शामिल लोगो के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको पैंडोरा पेपर्स से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा।

आपको  यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

Post a Comment

Previous Post Next Post