दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम सब IPTV के बारे में जानेंगे, जैसे जैसे तकनीक में बदलाव आता गया हर चीज बदलाव देखने को मिला और उनमे मनोरंजन, न्यूज़ और खेल देखने के साधन भी है जो पहले की तुलना काफी एडवांस्ड हो चूका है। जहा पहले लोग न्यूज़ पेपर का सहारा लेते थे उसके बाद यह बदला और लोग अब न्यूज़ और खेल का लुफ्त उठाने के लिए न्यूज़ पेपर से रेडियो पर शिफ्ट हो गये थे उसके बाद रेडियो को चुनौती देने के लिए टेलीविज़न आया।
टेलीविज़न के माध्यम से लोग देख और सुन कर किसी भी चीज का आनंद लेते थे लेकिन इसके लिए एंटीना लगाना पड़ता था जो तेज़ बारिश और तेज़ हवा में सही से काम नही करता था और इसमें ऑनलाइन प्रसारण को डाउनलोड करने का भी सुविधा नही था। इसी से निजात पाने के लिए IPTV के बारे में सोचा गया इसमें किसी एंटीना का आवश्यकता नही पड़ता है यह इन्टरनेट के द्वारा डायरेक्ट चलता है। तो चलिए जानते है IPTV क्या है और यह कैसे काम करता है?
IPTV क्या है.
IPTV को इन्टरनेट प्रोटोकॉल टेलीविज़न कहा जाता है। IPTV में टेलीविज़न देखने के लिए इन्टरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है इसमें इन्टरनेट प्रोटोकॉल और ब्रॉडबैंड की मदद से प्रसारण किया जाता है इसका लुफ्थ उठाने के लिए इसका सब्सक्रिप्शन यानि की इसका सदस्यता लेना होता है।
IPTV अपेक्षाकृत धीमा काम करता है इसे देखने के लिए DTH कार्यक्रम या केबल नेटवर्क का उपयोग नही किया जाता है। इसका इस्तेमाल सबसे पहले यूनाइटेड किंगडम में किया गया था और वही इसका नाम IPTV भी रखा गया था।
IPTV में डिजिटल विडियो रिकॉर्डर होता है जिसके कारण एक बार में कई प्रसारण को रिकॉर्ड किया जा सकता है इसमें यूजर के हाथ में सारा कंट्रोल होता है जैसे विडियो को पॉज करना, फॉरवर्ड करना, फ़ास्ट फॉरवर्ड करना, रिवाइंड आदि शामिल है वही इसके विपरीत टेलीविज़न में आप ये सब नही कर सकते है।
IPTV कैसे काम करता है.
IPTV के कार्य प्रणाली को समझने से पहले एक बार पारंपरिक टेलीविज़न का कार्य देखते है इसमें कार्यक्रम को दिखाने के लिए उसके तरंगो को हवा में उछाल दिया जाता है और घर के छत पर लगा एंटीना उस तरंग को पकड़ कर इलेक्ट्रिकल सिग्नल के रूप में बदल देता है जिसे टीवी डिकोड कर उसे ऑडियो और विडियो के रूप में आसानी से दिखा पाता है।
वही IPTV कंप्यूटर या टेलीविज़न पर सेट-टॉप बॉक्स की मदद से देखा जा सकता है इसमें आईपी टीवी की सेवाओ को यूजर तक पहुचाने के लिए ब्रोड्बैंड कनेक्शन की जरुरत पड़ता है। जब को यूजर किसी विडियो का मांग करता करता है तो इन्टरनेट सर्वर के द्वारा उस अनुरोध को पूरा किया जाता है।आईपीटीवी सेवा को यूजर तक कई माध्यम से पहुचाया जाता है जैसे - केबल टीवी, उपग्रह, टीवी कम्पनीज आदि।
वही बात जब इसके स्ट्रीमिंग की आती है तो इसमें बफ़रिंग जैसी समस्या होने की संभावना होती है जिसे दूर करने के लिए डाउनलोड के समय अलग तरह के डाउनलोडिंग का उपयोग किया जाता है जिसे आईपी मल्टीकास्टिंग के रूप में जाना जाता है। इसमें सर्वर के द्वारा एक साथ कई यूजर तक एक बार में पहुँचाया जाता है यदि एक बार में 2000 से अधिक लोग भारत और पाकिस्तान के मैच देखने वाले है तो इसे आईपी मल्टीकास्टिंग के द्वारा सभी लोगो का अनुरोध पूरा किया जाता है।
IPTV सेवाओ के प्रकार.
आईपीटीवी द्वारा प्रदान किये जाने वाले सेवाए निम्नलिखित है-
- VIDEO ON DEMAND
- TIME SHIFTED TV
- LIVE TELEVISION
- TV ON DEMAND
- NEAR VIDEO ON DEMAND
VIDEO ON DEMAND
यह यूजर को विडियो ओन डिमांड सर्वर की किसी भी विडियो को देखने का अनुमति प्रदान करता है।नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम, डिज़नी, वीडियो ऑन डिमांड के सभी उदाहरण हैं।
TIME SHIFTED TV
टाइम शिफ्टेड टीवी यूजर को बाद में किसी भी विडियो का लाइव प्रसारण देखने में मदद करता है यह यूजर को उसके सुविधा अनुसार विडियो को देखने का अनुमति देता है और साथ में रिवाइंड का आप्शन भी प्रदान करता है।
LIVE TELEVISION
यह लाइव चल रहे टीवी प्रसारण जैसे- खेल, पुरस्कार शो, कार्यक्रम आदि को इन्टरनेट के जरिए आपको देखने का सुविधा देता है।
TV ON DEMAND
जब आप नेटफ्लिक्स का 15 डॉलर प्रति माह वाला पैक इस्तेमाल करते है तो आपको नेटफ्लिक्स की पूरी कंटेंट दी जाती है परन्तु TV ON DEMAND में ऐसा नही होता है टीवी ओन डिमांड के जरिए आप किसी भी मूवी या शो को रेंट पर ले सकते है।
NEAR VIDEO ON DEMAND
नियर विडियो ओन डिमांड एक पे-पर-व्यू विडियो सेवा है जो यूजर को उसकी पसंद के शो या मूवीज को पहले से चुनने में मदद करता है उसके बाद यूजर उसके शेड्यूल के हिसाब से शो और मूवीज का आनंद ले सकता है।
IPTV प्रोवाइडर्स.
IPTV प्रदान करने वालो नेटवर्क ऑपरेटर में शामिल प्रोवाइडर्स के नाम कुछ इस प्रकार है-
- ROKU
- HULU
- YOU TUBE
- AMAZING TV
- FALCON TV
- SELECT TV
- BESTCAST TV
- IMDB TV
- SPORTZ TV
- APOLLO GROUP TV
- HOOPLA
IPTV आर्किटेक्चर.
IPTV आर्किटेक्चर में मुख्य रूप से एक सुपर हेड-एंड, स्थानीय कार्यालय, ग्राहक परिसर और क्षेत्रीय हेड एंड शामिल होते हैं।
सुपर हेड एंड पर, राष्ट्रीय चैनलों की सभी कंटेंट डाउनलोड की जाती है। इन सामग्रियों को बाद में संसाधित किया जाता है और फाइबर टू द होम जैसे हाई-स्पीड इंटरनेट लिंक पर प्रसारण के लिए तैयार किया जाता है।
सुपर हेड एंड से सामग्री एमपीईजी -2 एमपीटीएस का उपयोग करके वीडियो नोड्स में वितरित की जाती है जो क्षेत्रीय छोर पर उपलब्ध हैं। आईपीटीवी वितरण के लिए प्रत्येक चैनल के लिए मल्टीकास्ट आईपी एड्रेस का उपयोग किया जाता है। बाद में इसे एक क्षेत्रीय हेड-एंड ऑफिस में वितरित किया जाता है जहां स्थानीय कंटेंट को विज्ञापनों के साथ जोड़ा जाता है और ऑन-डिमांड सर्वर में सेव किया जाता है।
स्थानीय कार्यालय में, डेटा और टेलीफोन सेवाओं को डी एस एल ए एम का उपयोग करके आईपी वीडियो सेवाओं के साथ जोड़ा जाता है।
FAQ.
IPTV का पूरा नाम क्या है ?
IPTV का पूरा नाम इन्टरनेट प्रोटोकॉल टेलीविज़न है।
क्या IPTV अवैध(ILLEGAL) है ?
नहीं, आईपीटीवी अवैध नहीं है लेकिन अवैध कंटेंट को स्ट्रीम करने के बाद यह ILLEGAL हो जाता है।
IPTV का उदाहरण क्या है ?
LIVE TV, VIDEO ON DEMAND आदि आईपीटीवी के उदाहरण है।
Nice information
ReplyDelete