ट्री टोपोलॉजी क्या है और ट्री टोपोलॉजी डायग्राम - What is Tree Topology in Hindi.

ट्री टोपोलॉजी क्या है और ट्री टोपोलॉजी डायग्राम - What is Tree Topology in Hindi.

क्या आप सभी को ट्री टोपोलॉजी के बारे जानकारी है यदि इसके बारे में ज्यादा जानकारी नही है तो बस इस पोस्ट को अंत तक पढ़े यहाँ आप सभी को इसके बारे सम्पूर्ण जानकारी दिया गया है। तो चलिए विस्तार से जानते है ट्री टोपोलॉजी क्या है - What is Tree Topology in Hindi तथा ट्री टोपोलॉजी के क्या फायदे और नुकसान है।  

ट्री टोपोलॉजी क्या है.

ट्री टोपोलॉजी एक विशेष प्रकार की सरंचना होती है जो स्टार टोपोलॉजी और बस टोपोलॉजी से मिलकर बना होता है इसके सारे नोड्स आपस मिलकर पेड़ का आकार बनाते है इसी कारण इसे ट्री टोपोलॉजी कहा जाता है। ट्री टोपोलॉजी को STAR-BUS टोपोलॉजी भी कहा जाता है।

अन्य दूसरे टोपोलॉजी की तुलना में ट्री टोपोलॉजी सबसे सरल होता है इसी कारण इसका उपयोग नेटवर्क में कई तरीको से किया जाता है जो निम्नलिखित है-

  • STAR - BUS HIERARCHY
  • PARENT - CHILD HIERARCHY 
  • STAR - BUS WITH SINGLE NODES 

STAR - BUS HIERARCHY:-

स्टार बस हायरार्की स्टार और बस टोपोलॉजी का मिश्रण होता है जिसमे स्टार टोपोलॉजी को बस टोपोलॉजी की मदद से जोड़ा जाता है। 

PARENT - CHILD HIERARCHY:-

पैरेंट चाइल्ड हायरार्की में एक प्रमुख नोड्स यानि एक कंप्यूटर को पैरेंट नोड्स मानकर उससे बाकि नोड्स को जोड़ा जाता है जिसे चाइल्ड नोड कहा जाता है।

STAR - BUS WITH SINGLE NODES:-  

STAR - BUS WITH SINGLE NODES में स्टार टोपोलॉजी को बस टोपोलॉजी के साथ जोड़ा जाता है और बस टोपोलॉजी के साथ कई डिवाइस को जोड़ा जाता है। 

ट्री टोपोलॉजी डायग्राम.

Tree Topology

ट्री टोपोलॉजी के लाभ.

ट्री टोपोलॉजी के प्रमुख लाभ निम्नलिखित है-

  • TREE TOPOLOGY में उसमे हुए गलतियों को खोजना आसान होता है इसके लिए इसके पुरे नेटवर्क को बदलने का आवश्यकता नही होता है।
  • यह कई भागो में बंटा होता है जिसके चलते इसे संभालना आसान होता है।
  • इस नेटवर्क टोपोलॉजी के माध्यम से जटिल नेटवर्क को कम खर्चा में पूरा कर किया जा सकता है।
  • इसमें एक नेटवर्क के खराब होने पर अन्य नेटवर्क काम करना बंद नही करता है।
  • इसे मेन्टेन और मैनेज करना बहुत ही सरल होता है।
  • यह STAR TOPOLOGY और बस टोपोलॉजी का मिश्रण होता है।
  • इसमें डाटा ट्रान्सफर रेट बहुत फ़ास्ट होता है।
  • इस नेटवर्क को हैक करना बहुत ही मुस्किल काम होता है क्योकि इसमें कंप्यूटर आपस में बहुत ही सुरक्षित तरीके  से डाटा और इनफार्मेशन का ट्रान्सफर करता है।
  • इसमें पॉइंट टू पॉइंट कनेक्शन होता है।
  • इसका उपयोग वाइड एरिया नेटवर्क के लिए किया जाता है यह बहुत से मशीनों को आसानी से प्रबंधित कर सकता है।

ट्री टोपोलॉजी के नुकसान.

  • ट्री टोपोलॉजी के लिए बहुत अधिक केबल का आवश्यकता होता है।
  • इसमें सेगमेंट का लम्बाई निश्चित होता है जो उसके उपयोग पर निर्भर होता है।
  • इस नेटवर्क टोपोलॉजी में नोड्स अधिक होने के कारण इसके परफॉरमेंस पर बहुत असर होता है जिसके परिणाम स्वरूप यह बहुत धीमा हो जाता है।
  • इसमें कनेक्टर और हब के ख़राब होने पर इससे जुड़े सारे डिवाइस काम करना बंद कर देता है।
  • इसमें एक लेवल के कंप्यूटर के ख़राब होने की स्थिति में इससे  आगे के लेवल के कंप्यूटर भी सही से कार्य नही करता है।
  • ट्री टोपोलॉजी को इम्प्लेमेंट करने में काफी अधिक खर्च होता है।   
  • इस नेटवर्क से जुड़े मशीनो की संख्या में इजाफा करने के बाद TREE टोपोलॉजी को कंट्रोल करना बहुत मुस्किल हो जायेगा।

ट्री टोपोलॉजी के फीचर.

ट्री टोपोलॉजी के कुछ फीचर निचे में बताया गया है।

  • TREE TOPOLOGY का इस्तेमाल वाइड एरिया नेटवर्क के लिए किया जाता है।
  • ट्री टोपोलॉजी नेटवर्क को बढ़ाने का अनुमति देता है और संस्थानों को उनकी जरुरत को पूरा करने के लिए सक्षम बनाता है।
  • यह एक क्रम के रूप में होता है।
  • इसमें बस टोपोलॉजी और स्टार टोपोलॉजी की खूबियों को जोड़ा जाता है। 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को ट्री टोपोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने ट्री टोपोलॉजी क्या है, इसके क्या फायदे और नुकसान है वही इसके उपयोग के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको टोपोलॉजी से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा।

आपको  यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

इसे भी पढ़े -

1 Comments

Previous Post Next Post