बस टोपोलॉजी क्या है और बस टोपोलॉजी डायग्राम - What is Bus Topology in Hindi.

बस टोपोलॉजी क्या है और बस टोपोलॉजी डायग्राम - What is Bus Topology in Hindi.

बात अगर BUS TOPOLOGY का करे तो इसका उपयोग LOCAL AREA NETWORK में किया जाता है। बस टोपोलॉजी में नोड्स को कनेक्ट करने के लिए सिंगल सिग्नल नेटवर्क केबल का उपयोग किया जाता है यह एक कॉमन बस नेटवर्क होता है जिसका इस्तेमाल 20 किलोमीटर की दायरे को कवर करने के लिए किया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम सब बस टोपोलॉजी क्या है, बस टोपोलॉजी डायग्राम, इसके क्या फायदे है और भी चीजो के बारे में विस्तार से जानेंगे।  

बस टोपोलॉजी क्या है. 

BUS TOPOLOGY एक ऐसा नेटवर्क सेटअप है जिसका प्रत्येक नोड्स एक ही सिंगल केबल से कनेक्टेड होता है जिसे बैकबोन भी कहा जाता है। इस टोपोलॉजी में विभिन्न उपकरणों को कनेक्ट करने के लिए RJ-45 केबल का इस्तेमाल किया जाता है जिसमे डाटा फ्लो का दिशा एक ही डायरेक्शन में होता है।

बस टोपोलॉजी में किसी भी प्रकार के दिक्कत आने पर इसका पूरा नेटवर्क काम करना बंद कर देता है यह अन्य नेटवर्क टोपोलॉजी की तुलना में बहुत ही आसानी से व्यवस्थित हो जाता है। बस टोपोलॉजी एक प्रकार का नेटवर्क टोपोलॉजी है जिसके प्रत्येक छोर पर टर्मिनेटर के साथ एक केबल जुड़ा होता है जो नोड्स को जोड़ने का कार्य करता है। डाटा को इसके एंड से दुसरे एंड तक पहुँचाने के लिए इसका एक नोड सर्वर की तरह काम करता है।

इसका बैकबोन केबल सारे डिवाइस को एक साथ जोड़ कर रखता है यही बैकबोन केबल ट्रांसमिट डाटा को अपने पास होल्ड करके रखता है बैकबोन केबल एक नेटवर्क कार्ड पर निर्भर करता है जिसका कनेक्शन नेटवर्क केबल के द्वारा किया जाता है।

बस टोपोलॉजी इन कंप्यूटर नेटवर्क.

कंप्यूटर नेटवर्क में अन्य टोपोलॉजी की तुलना में बस टोपोलॉजी में इंस्टालेशन करना बहुत ही आसान होता है इसमें ज्यादा केबल का आवश्यकता भी नही होता है। वही अन्य टोपोलॉजी में ऐसा नही होता है BUS TOPOLOGY का एक नोड्स ख़राब होने के बाद भी इसका अन्य नोड्स काम करता है वही बिना कार्य को रोके उस ख़राब नोड्स को सुविधाजनक तरीके से बदला भी जा सकता है। 

वही इस प्रकार के टोपोलॉजी को अधिक दूरी की नेटवर्किंग में उपयोग में नही लिया जाता है क्योकि इसमें डाटा LOSS की संभावना अधिक होता है इसी कारण अन्य टोपोलॉजी जैसे- रिंग, मेष, हाइब्रिड आदि इसके लिए ज्यादा उपयुक्त होते है। 

यह टोपोलॉजी कम दूरी के नेटवर्किंग के लिए ज्यादा अच्छा होता है इसमें ज्यादा डिवाइस भी जोड़ना अच्छा नही होता है नही तो इसका डाटा ट्रान्सफर की डर बहुत ही कम हो जाता है। 

बस टोपोलॉजी डायग्राम.  

bus topology

बस टोपोलॉजी का फीचर.

बस टोपोलॉजी के मुख्य फीचर / अवधारणा निम्नलिखित है-

  • बैकबोन केबल (BACKBONE CABLE)
  • नोड (NODE)
  • टर्मिनेटर (TERMINATOR)
  • ड्राप लिंक (DROP LINK)

BACKBONE CABLE:-

बैकबोन केबल एक सिंगल केबल होता है जिसका इस्तेमाल सारे नोड्स को जोड़ने के लिए किया जाता है बैकबोन केबल के लिए COAXIAL CABLE का इस्तेमाल किया जाता है।

NODE:-

नोड एक कंप्यूटर डिवाइस या फिर कंप्यूटर नेटवर्क होता है जिसका मुख्य कार्य गतिविधियों पर निर्भर करता है।

TERMINATOR:-

टर्मिनेटर को एक प्रकार का डिवाइस भी बोल सकते है यह केबल के सिरों को जोड़ने का काम करता है इसका मुख्य कार्य सिग्नल को अवशोसित कर REFLECTION से बचाना होता है। 

DROP LINK:-

ड्राप लिंक बैकबोन केबल और नेटवर्क नोड को जोड़ने का कार्य करता है जिसके एक साइड को कनेक्टर और दूसरे साइड को बैकबोन केबल से जोड़ा जाता है।

बस टोपोलॉजी का उदाहरण.

  • बस टोपोलॉजी में दो कंप्यूटर अलग अलग तरह से काम करते है एक क्लाइंट तो दूसरा सर्वर होता है।
  • इसका उपयोग ईथरनेट नेटवर्क द्वारा किया जाता है।
  • BUS TOPOLOGY का उपयोग दो मंजिलो को जोड़ने के लिए किया जाता है।
  • इसका उपयोग दो डिवाइस को जोड़ने के लिए भी किया जाता है। 

बस टोपोलॉजी के क्या फायदे है.

BUS TOPOLOGY के कुछ फायदे निम्नलिखित है-

  • बस टोपोलॉजी में नोड्स को जोड़ना काफी आसान होता है।
  • उपकरणों को कनेक्ट करना आसान होता है।
  • इसमें COST भी काफी कम लगता है।
  • इसे समझना काफी सहज होता है।
  • दो केबल को जोड़ कर इसे बढ़ाना काफी आसान होता है।
  •  इसमें केबल की लेंथ भी कम होता है।

बस टोपोलॉजी के क्या नुकसान है.

बस TOPOLOGY के फायदे के साथ साथ कुछ नुकसान भी है।

  • यह टोपोलॉजी अन्य टोपोलॉजी के अपेक्षा में धीमा होता है।
  • इसको एक निश्चित दूरी तक ही लगाया जा सकता है।
  • इसमें अधिक नोड्स को जोड़ना कारगर सिद्ध नही होता है।
  • केबल के ख़राब होने पर इसका नेटवर्क बिलकुल भी काम नही करता है।
  • अतिरिक्त डिवाइस कनेक्ट करने के बाद डाटा फ्लो का स्पीड काफी धीमा हो जाता है।
  • बड़े नेटवर्क के लिए यह टोपोलॉजी बिलकुल भी काम नही करता है। 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को बस टोपोलॉजी के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने बस टोपोलॉजी क्या है, इसके क्या फायदे और नुकसान है वही इसके सारे फीचर के बारे में भी जाना मुझे उम्मीद है की आपको टोपोलॉजी से जुड़ा यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा।

आपको  यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

इसे भी पढ़े -

रिंग टोपोलॉजी

स्टार टोपोलॉजी 

मेष टोपोलॉजी 

ट्री टोपोलॉजी 

हाइब्रिड टोपोलॉजी

2 Comments

Previous Post Next Post