प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड में क्या अंतर है - Difference Between Private, Public and Hybrid Cloud In Hindi

प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड में क्या अंतर है - Difference Between Private, Public and Hybrid Cloud In Hindi

प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड में क्या अंतर है - (Difference Between Private, Public and Hybrid Cloud In Hindi)

आज के इस पोस्ट में आप सभी को प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड में क्या अंतर है के बारे में बताया गया है। साथ में प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड क्या होता है इसके बारे में जानेंगे। परन्तु इसके बारे में जानने से पहले क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे में जानना बेहद ही जरुरी है यदि आपको क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे ज्यादा नही पता है तो इसका link आपको इस पोस्ट में दे दिया जायेगा जिसे पढ़ कर आप इसके बारे में जान जायेंगे। 

बात अगर क्लाउड कंप्यूटिंग का करे तो यह आज के समय में काफी प्रचलित है और इसका उपयोग डाटा को स्टोर करने के लिए किया जाता है। यहाँ डाटा को बिना किसी हार्ड डिस्क के स्टोर किया जाता है तो चलिए जानते है क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है तथा इसके प्रकार प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड में क्या अंतर है। 

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है.

क्लाउड कंप्यूटिंग इन्टरनेट से जुडी आज के समय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिसका इस्तेमाल डाटा को सिक्योर तरीके से स्टोर करने के लिए किया जाता है। साथ में इसका इस्तेमाल और भी कई सर्विसेज जैसे - डाटाबेस, networking, सर्वर आदि के लिए भी किया जाता है। 

आज के समय में लाखो करोडो यूजर हर दिन इन्टरनेट के जरिये गूगल, YouTube जैसे प्लेटफार्म पर अपने उपयोग के अनुसार फोटो, video आदि चीजे खोजता है जो सभी क्लाउड पर ही स्टोर रहता है परन्तु इसके लिए किसी हार्ड डिस्क का इस्तेमाल नही किया जाता है। 

समय के साथ टेक्नोलॉजी का विकास तो हुआ परन्तु लोगो के पास और भी ज्यादा समय की कमी हो गयी है इसके चलते हर कोई क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज का इस्तेमाल करता है क्लाउड कंप्यूटिंग से स्टार्टअप करने वाले बिज़नस ओनर के लिए चीजे आसान हो जाता है साथ में इसके लिए उसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट भी नही करना पड़ता है 

अब आपको क्लाउड कंप्यूटिंग के बारे में कुछ आईडिया हो गया होगा वैसे आप निचे दिए गए link पर क्लिक करके इसके बारे में विस्तार से जान सकते है अब चलिए जानते है क्लाउड कंप्यूटिंग के प्रकार प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड क्या है

क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?

क्लाउड कंप्यूटिंग के उदाहरण.

क्लाउड कंप्यूटिंग के बहुत से उदाहरण है परन्तु कुछ महत्वपूर्ण है जो आपलोगों को बताया गया है -

  • गूगल डॉक्स 
  • फेसबुक 
  • YouTube 
  • ईमेल 
  • फ्लिकर 

क्लाउड कंप्यूटिंग के कितने प्रकार है.

क्लाउड कंप्यूटिंग मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है जिसके बारे में आप सभी को निम्नलिखित में विस्तार से बताया गया है

  • प्राइवेट क्लाउड 
  • पब्लिक क्लाउड 
  • हाइब्रिड क्लाउड  

प्राइवेट क्लाउड.

प्राइवेट क्लाउड के बारे में इसके नाम से ही पता चलता है इसका इस्तेमाल किसी खास कंपनी या संगठन के लिए किया जाता है जिससे उस कंपनी से जुड़े लोग इसका इस्तेमाल कर सके और अपने जरुरी के कार्य को पूरा कर सके इसे किसी बाहरी लोगो के लिए एक्सेस नही किया जाता है जिसके चलते इसे प्राइवेट क्लाउड के रूप में जाना जाता है 

प्राइवेट क्लाउड के फायदे.

  • प्राइवेट क्लाउड को यूजर के यूज़ के अनुसार बढ़ाया और घटाया जा सकता है। 
  • इस प्रकार के क्लाउड का परफॉरमेंस स्पीड काफी अच्छा होता है।
  • यह किसी अन्य यानि की बाहरी लोगो के लिए नही होता है जिसके चलते यह ज्यादा सुरक्षित होता हैं।
  • यह एक Dedicated क्लाउड होता है जिसके चलते इसमें यूजर को बेहतर कण्ट्रोल मिलता है। 
  • इस क्लाउड में सिक्यूरिटी और प्राइवेसी अधिक होता है। 

पब्लिक क्लाउड.

पब्लिक क्लाउड एक ऐसा क्लाउड है जो हर किसी व्यक्ति लिए उपलब्ध होता है यहाँ से कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार से सर्विस का लाभ उठा सकता है जो यहाँ उपलब्ध होता है यहाँ स्टोरेज, एप्लीकेशन, सर्वर आदि जैसे कई तरह के सर्विसेज है 

पब्लिक क्लाउड को किसी थर्ड पार्टी के द्वारा मैनेज किया जाता है इसे आम लोगो के द्वारा इन्टरनेट के जरिये एक्सेस किया जाता है कुछ पब्लिक क्लाउड फ्री होते है परन्तु इसका इस्तेमाल केवल डाटा स्टोरेज के लिए ही किया जाता है परन्तु अच्छे सर्विस के लिए monthly या फिर इयरली सर्विस प्रोवाइडर को पे करना पड़ता है

पब्लिक क्लाउड के फायदे.  

  • इसमें अपने उपयोग के अनुसार चार्ज देना पड़ता है जिसके चलते इसका कॉस्ट ज्यादा नही होता है 
  • पब्लिक क्लाउड को यूज़ करने के लिए यूजर को खुद से किसी प्रकार के Maintenance करने की जरुरत नही पड़ता है 
  • यह लोगो के लिए काफी ट्रस्ट वर्थी होता है 
  • इसके यूजर की संख्या काफी अधिक होता है जिसके चलते इसमें उसके सुरक्षा का काफी ध्यान रखा जाता है 

हाइब्रिड क्लाउड.

हाइब्रिड क्लाउड अन्य दोनों क्लाउड प्राइवेट क्लाउड और पब्लिक क्लाउड का मेल होता है इसमें दोनों तरह के क्लाउड का फैसिलिटी मौजूद होता है यहाँ कंपनी अपने तरीके से और आम लोग अपने तरीके से इस्तेमाल करते है 

हाइब्रिड क्लाउड के फायदे.

  • हाइब्रिड क्लाउड में यूजर के पास पब्लिक और प्राइवेट दोनों तरह के क्लाउड के सुविधा उपलब्ध रहता है 
  • इसमें यूज़ के हिसाब से इसे बढ़ाया और घटाया जाता है 
  • इसमें महत्वपूर्ण कार्यो को प्राइवेट रखा जाता है 
  • हाइब्रिड क्लाउड का कॉस्ट काफी इफेक्टिव होता है 

प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड में क्या अंतर है.

Difference Between Private, Public and Hybrid Cloud


चलिए जानते है प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड के बिच में क्या अंतर है-

प्राइवेट क्लाउड

पब्लिक क्लाउड

हाइब्रिड क्लाउड

इसका इस्तेमाल किसी खास कंपनी या संगठन के लिए किया जाता है।

इसका इस्तेमाल कोई भी यूजर कर सकता है इसमें किसी भी प्रकार के कोई रोक नही होता है।

इसका इस्तेमाल प्राइवेट और पब्लिक दोनों तरीको से किया जा सकता है। 

इसमें कंपनी के पास खुद का administrators होता है जो इसे मैनेज करता है। 

इसमें सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा इसके सर्विस को मैनेज किया जाता है।

इसमें प्राइवेट क्लाउड को आर्गेनाइजेशन के द्वारा मैनेज किया जाता है। जबकि पब्लिक क्लाउड को CSP देखता है।  

इसके लिए थोडा ज्यादा कॉस्ट देना पड़ता है।

इसका यूजर के द्वारा मेन्टेनेन्स नही किया जाता है जिसके कारण यह सस्ता होता है।

इसमें यूजर को उसके यूज़ के अनुसार PAY करना पड़ता है।

इसमें पूरा कण्ट्रोल कंपनीज के पास होता है।

इसका कुछ कण्ट्रोल सर्विस प्रोवाइडर और कुछ यूजर के पास होता है।

इसमें कण्ट्रोल यूजर के ऊपर depend करता है की वह किस type के सर्विस को चुनता है।

यह काफी सिक्योर होता है क्योकि इसे खास कंपनी के लोग ही एक्सेस कर सकते है।

इसमें भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा रखा जाता है परन्तु प्राइवेट क्लाउड के तुलना में कम होता है। 

इसमें सिक्यूरिटी रिस्क मीडियम से लेकर हाई तक का होता है।

माइक्रोसॉफ्ट, KVM आदि इसके उदाहरण है।

अमेज़न, गूगल आदि इसके उदाहरण है।

IBM, HP, VCLOUD आदि इसके उदाहरण है।

निष्कर्ष 

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में आप सब को क्लाउड के बारे में विस्तार से बताया गया और आप सब ने प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड क्या है? - प्राइवेट, पब्लिक और हाइब्रिड क्लाउड में क्या अंतर है तथा इससे जुड़ी अन्य जानकारी के बारे में भी जाना।

मुझे उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा और आशा करता हूँ इस पोस्ट को पड़ने के बाद आपको क्लाउड कंप्यूटिंग से जुड़े सभी प्रश्नों के उत्तर मिल गया होगा। यदि आपको यह पोस्ट पसंद आया हो तो इसे शेयर करे और कुछ त्रुटि रह गया हो तो कमेंट करके जरुर बताए।

इसे भी पढ़े -

अमेज़न वेब सर्विस क्या है?

DBMS क्या है?

स्टोरेज डिवाइस क्या है?


Post a Comment

Previous Post Next Post